Delhi AQI: दिल्ली में होली के बाद मौसम सुहाना हो गया है और इस सुहाने मौसम ने दिल्ली वासियों को प्रदूषण से भी राहत दी है। दिल्ली में अचानक ही एयर क्वालिटी में काफी सुधार देखा गया है।
शनिवार का दिन दिल्ली के लिए इस सबसे स्वच्छ हवा वाला दिन
दिल्ली में शनिवार के दिन एक AQI में काफी गिरावट दर्ज की गई और दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में आ गई । दिल्ली में शनिवार को AQI 85 था। एक जनवरी 2025 से लेकर 15 मार्च 2025 तक यानी ये न सिर्फ इस साल का सबसे स्वच्छ और क्लीन एयर क्वालिटी का दिन था। बल्कि पिछले तीन सालों में इस अवधि में भी ये सबसे साफ हवा वाला दिन बन गया है।
दिल्ली की हवा हुई साफ AQI संतोषजनक पैमाने पर
दिल्ली की हवा अब AQI के पैमाने पर संतोष जनक श्रेणी में आ गई है। संतोष जनक श्रेणी 51 से 100 के बीच होती है। यानी अब दिल्ली का AQI 85 होने पर दिल्ली की हवा प्रदूषण के लिहाज से संतोषजनक कही जा सकती है। वाकई दिल्ली वासियों के लिए यह राहत भरी खबर है।
दिल्ली एनसीआर से हटा ग्रेप I
दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से ग्रेप प्रतिबंध लगाए जा रहे थे। लेकिन अब एयर क्वालिटी में सुधार के बाद यह प्रतिबंध भी हटा दिए गए हैं। पहाड़ों में बदलते मौसम और हवा की वजह से भी एयर क्वालिटी में सुधार हुआ है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है की हवा की रफ्तार इतनी भी ज्यादा तेज नहीं है जितनी फोरकास्ट थी। लेकिन हल्की बारिश के साथ हवाओं के 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के चलते मौसम न सिर्फ सुहाना हो गया बल्कि दिल्ली की हवा भी साफ हो गई है।
दिल्ली की हवा में एक ही दिन में आया सुधार
दिल्ली के हवा में एक ही दिन में काफी सुधार आ गया है। शुक्रवार को दिल्ली का AQI 198 था जो की मॉडरेट कैटेगरी में आता है। लेकिन एक ही दिन में दिल्ली का AQI 85 पहुंच गया जो संतोष जनक कैटेगरी में आता है। केंद्रीय पॉल्यूशन नियंत्रण बोर्ड ( Central Pollution Control Board ) के आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स में सबसे स्वच्छ दिन 29 सितंबर 2024 का था,जब AQI 76 था। अगर मार्च महीने की बात करें तो पिछले 5 सालों में यह पहला ऐसा मार्च का महीना है जब दिल्ली में AQI संतोषजनक है। क्योंकि पिछले 5 साल में मार्च के महीने में दिल्ली का AQI मॉडरेट से पूअर के बीच ही रहा है। दिल्ली में वायु की गुणवत्ता में सुधार देखते हुए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (Commission For Air Quality Management) ने एनसीआर में ग्रेप 1 के तहत लगाए गए प्रतिबंध हटा लिए हैं। यह प्रतिबंध शनिवार शाम से ही हटा लिए गए हैं।
कमीशन द्वारा बताया गया है कि दिल्ली में AQI में काफी सुधार देखा गया है और हवा के अच्छे प्रवाह और हल्की से मध्यम बारिश की वजह से वायु की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है और यह सुधार अभी बने रहने की आशा है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले कुछ और दिनों में भी दिल्ली की हवा संतोषजनक से मॉडरेट कैटेगरी में ही बनी रह सकती है। हवा के गुणवत्ता में इस सुधार के बारे में मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि दक्षिण पूर्वी दिशा से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के कारण दिल्ली में पॉल्यूशन कम हुआ है और हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है। शनिवार को हालांकि हवा की रफ्तार कुछ कम हो गई थी लेकिन वायु की शुद्धता बनी हुई है। और हवा चलने के साथ बारिश होने से पॉल्यूशन लेवल में और अधिक सुधार देखा गया है। शनिवार को उत्तर भारत के कुछ मैदानी ईलाकों और जम्मू कश्मीर में बारिश होने की वजह से उसका सीधा असर दिल्ली के मौसम पर भी पड़ता नजर आ रहा है।