Saturday, April 18, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ दिल्ली वालों के लिए छप्पर फाड़ घोषणाएं, 500 का सिलेंडर, तेल और चाय के साथ महीने भर का राशन मुफ्त !

दिल्ली वालों के लिए छप्पर फाड़ घोषणाएं, 500 का सिलेंडर, तेल और चाय के साथ महीने भर का राशन मुफ्त !

by KhabarDesk
0 comment

Delhi Election: दिल्ली में चुनाव क्या आए, मानो दिल्ली वासियों के लिए ऑफर और डिस्काउंट की भी बहार आ गई है । आप पार्टी ने तो पहले से ही दिल्ली वासियों को बहुत सी सौगात दे रखी हैं और चुनाव जीतने पर और भी देने का वादा कर रही है, तो कांग्रेस ने भी दिल्ली की जनता के लिए अपना पिटारा खोल दिया है। दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने दिल्ली की जनता को तेलंगाना की तरह ही कांग्रेस के चुनाव जीतने पर पांच वादे पूरे करने का वादा किया।

500 का सिलेंडर और 300 यूनिट बिजली फ्री

कांग्रेस ने चुनाव जीतने पर दिल्ली की जनता को 500 रूपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। साथ ही हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी । इतना ही नहीं महंगाई की मार से बचाने के लिए प्रति परिवार फ्री राशन किट देने की बात भी की गई है।

कांग्रेस की रसोई राशन किट

दिल्ली की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए कांग्रेस ने हर परिवार को रसोई राशन किट देने का वादा किया है। जिसमें मिलेगा 500 में गैस सिलेंडर, 1 लीटर तेल, 5 किलो चावल, 6 किलो दाल, 250 ग्राम चाय पत्ती, 2 किलो चीनी कांग्रेस पहले भी चुनाव जीतने पर कई अन्य घोषणाओं का ऐलान कर चुकी है।

दिल्ली वालों को मिलेगी कांग्रेस की सौगात

कांग्रेस की ओर से चुनाव जीतने पर प्यारी दीदी योजना (Pyari Didi Yojna) की घोषणा की गई है, जिसमें महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपए उनके खाते में दिए जाएंगे।

25 लाख का हेल्थ बीमा : दिल्ली वासियों को जन्म से मृत्यु तक 25 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा जिसमें 25 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

युवा उड़ान योजना :  इस योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार युवकों को एक साल तक प्रतिमाह 8,500 रुपए का भत्ता दिया जाएगा ताकि वह इन पैसों से अपना कौशल विकास कर , स्थाई रोजगार पा सके।

रेवंथ रेड्डी ने कहा कांग्रेस जनता से किए वादे पूरे करती है। जैसे तेलंगाना में वादे पूरे किए गए हैं दिल्ली में भी पूरे किए जाएंगे।

बीजेपी ने भी किया बंपर घोषणाओं का ऐलान

बीजेपी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है । जिसमें दिल्ली वासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। जिसमें महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा ने भी महिलाओं को वित्तीय सहायता देने का वादा किया है। बीजेपी की ओर से पहले ही कहा गया है कि चुनाव जीतने पर दिल्ली की पुरानी योजनाएं जारी रहेगी उन्हें बंद नहीं किया जाएगा।

महिलाओं को 2500 रुपये

बीजेपी ने महिला कल्याण के तहत हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया है।

गर्भवती महिलाओं के लिए 21000 रुपये दिए जाएगें।

गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी

गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देने का वादा किया गया है।

होली और दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर

त्‍योहारों के दौरान गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया गया है।

अटल कैंटीन योजना

बीजेपी ने सत्ता में आने पर 5 रुपये में भरपेट भोजन देने वाली अटल कैंटीन योजना शुरू करने का वादा किया है।

आयुष्मान भारत योजना

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू करने का वादा किया गया है।

स्वास्थ्य बीमा

आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली के लोगों को पांच लाख रुपये तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन

वरिष्ठ नागरिकों को 3000 रुपये तक पेंशन देने का वादा

महिलाओं को फ्री बस यात्रा जारी रह सकती है। बिजली पानी पर सब्सिडी जारी रहेगी । मुफ्त अनाज के अलावा दिल्ली में केंद्र की रुकी हुई योजनाओं जैसे आयुष्मान, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि योजना और समृद्ध दिल्ली इंफ्रास्ट्रक्चर योजना का ऐलान भी बीजेपी के संकल्प पत्र में  है।

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। अब दिल्ली की जनता के लिए हर पार्टी ने अपना पिटारा खोल दिया है, देखना होगा की जनता किसकी बातों पर ज्यादा विश्वास करती है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign