Mono Diet : रोजमर्रा की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अपने लिये समय निकाल पाना बहुत मुश्किल होता है। अक्सर समय न मिल पाने के कारण लोग योग और व्यायाम नहीं कर पाते हैं। नियमित दिनचर्या ना होने के कारण वजन बढ़ना एक आम समस्या हो गई है। इस बढ़ते हुए वजन के कारण कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। शरीर का वजन कम करने के लिए अक्सर लोग कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं ,जैसे कि इंटरमिटेंट फास्टिंग से लेकर कीटो डाइट प्लॉन तक को वेट लॉस यानी कि वजन कम करने के लिए सुविधाजनक माना जाता है। इसी तरह की डाइट प्लॉन में एक नया पॉपुलर डाइट फॉलो किया जा रहा है, जिसका नाम है मोनो डाइट। यह एक ऐसा डाइट प्लॉन है जिसमें निश्चित अवधि के लिए सिर्फ एक ही तरह के भोजन का पालन करना पड़ता है। आईए जानते हैं कि यह मोनो डाइट क्या होती है। इसे किस तरह से लोग फॉलो कर रहे हैं और इसके क्या नुकसान हो सकते हैं?
क्या होती है मोनो डाइट:
मोनो डायट वेट लॉस करने का एक सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। इसमें आप रूटीन डाइट में सिर्फ एक ही प्रकार के फूड या भोजन खा सकते हैं जैसे कि आपको अगर फल खाना है तो आपको एक समय सीमा के अंतराल में सिर्फ फल ही खाना होता है। इसे मोनोट्रोफिक डाइट के नाम से भी जाना जाता है । इसके साथ ही इस डाइट प्लान में आप एक ही फूड ग्रुप के फल या सब्जियों को खा सकते हैं। एक ही तरह का फल या सब्जी खाने से आपके अंदर कैलोरी की मात्रा काफी कम पहुंच पाती है। जिसकी वजह से शरीर का वजन कम करने में आसानी होती है। हालांकि कभी-कभी यह डाइट प्लान हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
मोनो डाइट से शरीर में होने वाले नुकसान:
मोनो डाइट में एक ही तरह की फल सब्जियों का सेवन करने की वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। एक ही तरह का भोजन करने से सिर्फ उस फल और सब्जी से संबंधित पोषक तत्व हमारे शरीर में पहुंच पाते हैं। अन्य पोषक तत्व जो अन्य सब्जियों, फलों और अनाज में पाए जाते हैं ,वह हमारे शरीर में नहीं पहुंच पाते हैं जिसकी वजह से हमारे शरीर में दूसरे न्यूट्रिशंस की कमी हो जाती है। इस डाइट में वजन कम करने के लिए सिर्फ केले और आलू का सेवन किया जाता है । इस तरह की डाईट फॉलो करने से हमारे शरीर को उचित मात्रा में फैट और प्रोटीन नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह से हमारे पूरे शरीर का सिस्टम बिगड़ जाता है। जिससे इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन,सिरदर्द,चिड़चिड़ापन,बालों का झड़ना,अनियमित मासिक,कब्ज,मांसपेशियों की कमजोरी,थकान संभव हैं।
इसलिये जानकारों का कहना है कि 1 से 2 दिनो तक मोनोडाइट फॉलो करना हेल्दी ऑप्शन है। लेकिन इसे लंबे समय तक फॉलो करने से शरीर मे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।
बबीता आर्या
Disclaimer: ये लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है, यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।