Friday, April 17, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ लॉस एंजेलिस में आग के बाद धुएं का कोहराम, लगानी पड़ी हेल्थ इमरजेंसी

लॉस एंजेलिस में आग के बाद धुएं का कोहराम, लगानी पड़ी हेल्थ इमरजेंसी

by KhabarDesk
0 comment

Los Angeles Fire : अमेरिका के लॉस एंजेलिस में लगी आग ने वहां सब कुछ तबाह कर दिया है। अरबों डॉलर की संपत्ति जलकर राख हो गई है। बड़े-बड़े हॉलीवुड स्टार्स के अरबों रुपए के घर और इमारतें तबाह हो चुकी हैं। कुल मिलाकर इस आग से 10,000 इमारतें खाक हो चुकी हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। और अब घने धुएं की वजह से पूरे क्षेत्र में हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

Los Angeles में लगाई गई हेल्थ इमरजेंसी

अमेरिका के Los Angeles में जंगलों में लगी आग को हाल के वर्षों की सबसे बड़ी आग बताया जा रहा है। एक हफ्ते से लगी है आग रूकने का नाम नहीं ले रही है और शनिवार को अपनी दिशा बदलकर आग ने नए इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। अमेरिकी सरकार द्वारा नए इलाकों को खाली करने के आदेश दे दिए गए हैं। जिसमें Fernando Valley Foothills का इलाका भी शामिल है। लॉस एंजेलिस के Brentwood क्षेत्र में बढ़ते धुएं से हालात और बिगड़ गए हैं। हेलीकॉप्टर से पानी बरसा कर आग और धुएं पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

फैलती हुई आग के कारण दमकल कर्मियों के लिए आग बुझाना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। लॉस एंजेलिस काउंटी और उसके आसपास 6 स्थानो पर आग का भयानक प्रकोप है। मंगलवार से दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग से अब तक 10,000 से ज्यादा इमारतें ध्वस्त हो चुकी हैं और 11 लोगों की मौत की खबर है। Santa Ana की हवाओं की वजह से आग ने और भी भयानक रूप ले लिया है। शुक्रवार रात हवा के कुछ शांत होने से आग धीमी हुई पर अभी भी यह पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है।

Los Angeles Fire नए इलाकों में फैली आग

अब शहर के पश्चिमी छोर पर यह आग फैल रही है। नए इलाकों में आग फैलने से चिंताएं बढ़ गई हैं। Brentwood की तरफ फैलती आग के कारण कई इलाकों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। जिसमें Fernando Valley Foothills का इलाका भी शामिल है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार रात तक Palisades की आग पर केवल 8 फ़ीसदी और Eaton की आग पर केवल दो फ़ीसदी ही काबू पाया जा सका था। आग की वजह से लगभग 35,000 एकड़ भूमि आग की जद में आ गई है और डेढ़ लाख लोगों को इलाके से निकाला जा रहा है । लगभग 1 लाख 70,000 लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी दे दी गई है।

आग के बाद धुएं से स्वास्थ्य को बड़ा खतरा

इतने बड़े इलाके में लगी भीषण आग की वजह से उससे फैलने वाले धुएं से अब Los Angeles में हेल्थ इमरजेंसी के हालात बन गए हैं। काले घने धुएं से हवा निरंतर जहरीली हो रही है, जिस कारण प्रशासन ने इस इलाके में पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign