Thursday, April 9, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ आतिथ्य सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करने का अवसर है, महाकुंभ-2025 : सीएम योगी आदित्यनाथ

आतिथ्य सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करने का अवसर है, महाकुंभ-2025 : सीएम योगी आदित्यनाथ

वरिष्ठ पत्रकार, अमरनाथ झा/ Mahakumbh 2025 युद्धस्तर पर चल रही हैं तैयारियां

by KhabarDesk
0 comment

Mahakumbh 2025 : /वरिष्ठ पत्रकार, अमरनाथ झा/  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ-2025 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि महाकुंभ-2025 की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। महाकुंभ एक महापर्व के साथ-साथ प्रयागराज के लिए एक अवसर भी है कि वह अपने आतिथ्य सेवा का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करे। सीएम योगी ने प्रयागराज के लोगों से इस अवसर को एक सक्सेस स्टोरी में बदलने और प्रयागराज की ब्रांडिंग के लिए सहयोग का भी आह्वान किया।

महाकुंभ 2025 को यादगार बनाने की योजना

मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सनातन गौरव के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। अब तक 20 हजार से अधिक संतों और संगठनों के साथ ही अन्य संस्थाओं को यहां पर रजिस्ट्रेशन करते हुए भूमि आवंटन के साथ जोड़ा गया है। इसमें सभी 13 अखाड़े, दंडीवाड़ा, आचार्य वाड़ा के साथ-साथ प्रयागवाल सभा और खाक चैक आदि को भूमि आवंटन की कार्रवाई की जा चुकी है। शेष अन्य लोगों को भी भूमि आवंटन की प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। साथ ही नई संस्थाएं भी हैं, जिनको 5 जनवरी तक भूमि आवंटित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

Mahakumbh 2025 युद्धस्तर पर चल रही हैं तैयारियां 

उन्होंने कहा कि पहली बार महाकुम्भ में पांटून ब्रिज 22 से बढ़कर के 30 हो रहे हैं, जिसमें 20 अब तक तैयार हो चुके हैं। चेकर्ड प्लेट यहां पर कुल 651 किलोमीटर की बिछनी थी, जिसमें 330 किलोमीटर अब तक बिछाई जा चुकी हैं। साइनेजेस लगाने का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। अब तक मेला क्षेत्र में 250 साइनेजेस लगाए जा चुके हैं, जबकि सिटी के अंदर भी 661 स्थानों पर साइनेजेज लगाने का कार्य किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश जल निगम के द्वारा भी यहां पर व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। प्रयास है कि अविरल और निर्मल गंगा के दर्शन हों, पर्याप्त मात्रा में संगम पर जल उपलब्ध होता रहे।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यहां पर पावर कारपोरेशन के द्वारा 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए 400 केवीए के 85 सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जिसमें से 77 स्थापित हो चुके हैं। ढाई सौ केवीए के 14 सबस्टेशनों में से 12 स्थापित किए जा चुके हैं। 100 केवीए के 128 सब स्टेशनों में से 94 स्थापित हो चुके हैं। एलटी लाइन 1160 किलोमीटर, एचटी लाइन 160 किलोमीटर और एलइडी स्ट्रीट लाइट अब तक लगभग 48000 स्थापित की जा चुकी हैं।  Mahakumbh 2025 में यहां पर पहली बार मां गंगा का रिवर फ्रंट लोगों को देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने भी 100 बेड का एक अस्थाई अस्पताल स्थापित कर दिया है। इसके अलावा 25 बेड के हॉस्पिटल अलग-अलग स्थानों पर बनाए जा रहे हैं। फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा यहां पर प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने यहां पर द्वादश ज्योतिर्लिंग की बहुत अच्छी रेप्लिका बनाई है। इसके अलावा Mahakumbh 2025 टेंट सिटी के निर्माण का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। 20,000 श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण के द्वारा टेंट सिटी स्थापित की जा रही है।साभार – gangadhar news. com 

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign