Friday, April 10, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ रचनात्मकता, संवाद और प्रतिस्पर्धाओं का संगम बना मीडिया एक्स फेस्ट 2025

रचनात्मकता, संवाद और प्रतिस्पर्धाओं का संगम बना मीडिया एक्स फेस्ट 2025

Media X Fest 2025 :

by KhabarDesk
0 comment

Media X Fest 2025 :  इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के स्कूल ऑफ़ मास कम्युनिकेशन द्वारा आयोजित मीडिया एक्स फेस्ट 2025 का समापन  उत्साह और सफलता के साथ हुआ। 16 और 17 अप्रैल को आयोजित यह दो दिवसीय वार्षिक फेस्टिवल मीडिया और कम्यूनिकेशन के विविध पहलुओं को उजागर करने में पूरी तरह सफल रहा। देशभर से आए 60 से अधिक शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने इस आयोजन में भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। फेस्ट के पहले दिन कई रोचक प्रतियोगिताएं और संवाद सत्र आयोजित किए गए, जबकि दूसरे दिन की गतिविधियों ने समापन समारोह को और भी जीवंत बना दिया।

दूसरे दिन की मुख्य आकर्षण रही आरजे हंट प्रतियोगिता, जिसमें इश्क एफएम 108.4 की लोकप्रिय आरजे तृप्ति ने जज की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों को मीडिया जगत में सफलता के लिए जरूरी गुणों पर प्रेरणादायक बातें साझा कीं। इसी दिन लोगो डिजाइनिंग प्रतियोगिता में प्रसिद्ध ग्राफिक डिज़ाइनर अभिषेक आनंद पाण्डेय ने बतौर निर्णायक प्रतिभागियों की रचनात्मकता को परखा और उनकी कल्पनाशीलता की जमकर सराहना की। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में निर्देशक व पटकथा लेखक गौरांश त्रिपाठी के जजमेंट ने नाट्य प्रेमियों को अभिनय और प्रस्तुति की बारीकियों से रूबरू कराया, वहीं पॉडकास्ट वार प्रतियोगिता में न्यूज़ 18 की पत्रकार पलक विज ने बतौर जज विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद शैली के लिए मार्गदर्शन दिया।

इस सफल आयोजन के पीछे बीजेएमसी विभाग के विद्यार्थियों और शिक्षकों की निरंतर मेहनत और समर्पण का अहम योगदान रहा। फेस्ट के जरिए विद्यार्थियों को जहां एक ओर अपने हुनर को प्रस्तुत करने का अवसर मिला, वहीं दूसरी ओर उन्होंने मीडिया उद्योग के दिग्गजों से प्रत्यक्ष मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

स्कूल ऑफ़ मास कम्यूनिकेशन का यह प्रयास विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक ज्ञान, बल्कि व्यावहारिक अनुभव और प्रोफेशनल नेटवर्किंग के जरिये एक समग्र शिक्षा देने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है। मीडिया एक्स फेस्ट 2025 ने यह स्पष्ट कर दिया कि IITM संस्थान अपने छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने हेतु संकल्पित है।

यह आयोजन न सिर्फ एक फेस्टिवल था, बल्कि एक मंच था – जहाँ विचार, अभिव्यक्ति, और भविष्य की संभावनाएं एक साथ पल्लवित हुईं। मीडिया एक्स फेस्ट 2025 विद्यार्थियों के लिए न केवल यादगार रहा, बल्कि उनके करियर पथ को भी नई दिशा देने वाला सिद्ध हुआ।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign