Thursday, April 16, 2026
Home हेल्थ & फिटनेस विटामिन की कमी के लिए अब गोलियां खाने की जरूरत नहीं ! Vitamin Patches से पूरी होगी कमी

विटामिन की कमी के लिए अब गोलियां खाने की जरूरत नहीं ! Vitamin Patches से पूरी होगी कमी

बाजार में मिलने वाले विटामिन के पैच क्या होते हैं ?

by KhabarDesk
0 comment

Vitamin Patches :  हमारे शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की अक्सर कमी हो जाती है। शरीर को सुचारू रूप से काम करने के लिए हर तरह के विटामिन की आवश्यकता होती है। विटामिन एक पदार्थ का समूह है जो सामान्य कोशिका कार्य वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक है। अक्सर  आपका दैनिक आहार सभी प्रकार के विटामिन की पूर्ति कर देता है। लेकिन यदि आपको किसी प्रकार की विटामिन की कमी होती है तो आपके डॉक्टर आपको सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। हालांकि किसी भी विटामिन को लेने से पहले आपको डॉक्टरी सलाह लेना अति आवश्यक होता है। आजकल विटामिन के पैच काफी चर्चा में है जिन्हे खाना नहीं सिर्फ शरीर पर चिपकाना होता है। आईए जानते हैं यह विटामिन के पैच क्या होते हैं,और इनका किस प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है।

क्या होते हैं Vitamin Patches

जब भी हमारे शरीर में किसी भी प्रकार के पोषक तत्वों की या विटामिन की कमी होती है। तो डॉक्टर हमें अपना खान-पान सुधारने की सलाह देते हैं।आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए तरह-तरह के डाइट को फॉलो करना पड़ता है। इसके साथ ही शरीर में होने वाले विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर अक्सर मौखिक रूप से विटामिन लेने की सलाह देते हैं। इन विटामिनों में विटामिन बी12, D3,आयरन व कैल्शियम जैसी दवाइयां अधिक शामिल है। इन सभी प्रकार की दवाइयों को मुंह से गोली के रूप में लिया जाता है सभी दवाइयां  लेने के लिए एक समय सीमा भी निर्धारित की जाती है। कई बार लोगों को इन गोलियों और कैप्सूल को खाने में समस्या होती है। कोई इन्हे समय पर लेना भूल जाता है या किसी को कई बार दवाइयों से एलर्जी भी हो जाती है। हाल ही में बाजार में मिलने वाले विटामिन के patch(पैच) ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस पैच को खाना नहीं बल्कि शरीर पर चिपकाना होता है। यह Vitamin Patches सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी छाए हुए हैं। स्टीकर की तरह दिखने वाले यह पैच शरीर पर आसानी से लगाए जा सकते हैं। यह त्वचा के संपर्क में आते ही आपके शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने लगते हैं।

पुरानी चिकित्सा प्रणाली मे होता था ‘पैच’ का उपयोग:

इससे पहले 1970 के दशक में इस तरह के विटामिन के पैच का उपयोग चिकित्सा प्रणाली में किया जाता रहा है। यह पैच त्वचा के माध्यम से दवा को सीधे रक्त प्रवाह के संपर्क में पहुंचाते हैं। इससे पहले पैच का उपयोग प्राचीन मिश्र और बेबीलोनियन चिकित्सा में पहले से ही लोकप्रिय था। उस समय पौधे, पशु या खनिज से बने अर्क मलहम का उपयोग patch के रूप में किया जाता था। उदाहरण के तौर पर मोशन सिकनेस के इलाज के लिए ट्रांसडर्मल पैच का उपयोग आमतौर पर किया जाता है। बाद मे इसका विस्तार विटामिन के और दर्द निवारक पैच के रूप मे भी किया जाने लगा।

विटामिन के पैच किस तरह से काम करते हैं:

हमारे शरीर में विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए पैच को त्वचा के माध्यम से सीधे रक्त प्रवाह में पहुंचने के लिए डिजाइन किए गया है। यह त्वचा पर बिना बाल वाली सतह पर सीधे लगाए जाते हैं। आमतौर पर बाहों, पेट या जांघों वाले क्षेत्रों पर लगाए जाते हैं।

Vitamin Patches में सक्रिय तत्व आमतौर पर एक जैल या परत में चिपकने वाला पदार्थ होता है। यह पाचन तंत्र के बजाय सीधे रक्त प्रवाह के संपर्क में आते हैं। जहां से पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण होता है। कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि पैच की तुलना में दवाई और इंजेक्शन अधिक रूप से प्रभावी और विश्वसनीय होते है। डॉक्टरों का मानना है कि शोधकर्ता समीक्षा की कमी के कारण अभी उन्हें इस पर संदेह है । B12 और जल में घुलनशील विटामिनों को त्वचा के माध्यम से शरीर में प्रभावी ढंग से काम करने में कठिनाई हो सकती है। यदि आपको किसी भी प्रकार के विटामिन के पैच Vitamin Patches का उपयोग करना है तो इससे पहले आपको अपने स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

बबीता आर्या

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी दवा के उपयोग से पहले अपने स्वास्थ्य चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign