Sunday, April 12, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिये तेलंगाना सरकार ने पास किया 200 करोड़ का बजट !

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिये तेलंगाना सरकार ने पास किया 200 करोड़ का बजट !

Telangana Miss world Pageant 2025

by KhabarDesk
0 comment
Telangana Miss world Pageant 2025

Telangana Miss world Pageant :  साल 2025 में होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को लेकर तेलंगाना में सियासी बवाल मचा हुआ है। 2025 में होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए तेलंगाना सरकार ने 200 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। जिसकी वजह से कई राजनीतिक और विपक्षी दलों ने आपत्ति खड़ी की है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी का पक्ष लेते हुए यह दावा किया है कि यह एक सर्वोच्च पर्यटन अवसर है। जिसकी वजह से काफी राजस्व उत्पन्न होगा। वहीं दूसरी तरफ बीआरएस ने कांग्रेस सरकार की आलोचना की है।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 में 200 करोड़ के खर्च का अनुमान:

दुनिया की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता यानी की 72 वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 का आयोजन भारत में होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए भारत के दक्षिणी राज्य तेलंगाना का चुनाव किया गया है।जहां पर विश्व की 120 सुंदरियों के साथ भारत की नंदिनी गुप्ता प्रतिनिधित्व करेंगी। तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी के लिये तेलंगाना सरकार ने लगभग 200 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का अनुमान बताया है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि यह 72 वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन होगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भाजपा के लगाए आरोप का सामना करते हुए कहा की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा होटल और परिवहन उद्योग को राजस्व प्राप्त होगा। इस ग्लैमर प्रतियोगिता के होने से पहले यह राजनीतिक गलियारे में  बहस का मुद्दा बनी हुई है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का कहना है कि यह आयोजन तेलंगाना को वैश्विक मानचित्र पर लाने का काम करेगा। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष नेता इस बात से सहमत नहीं है और उनका यह बयान है कि तेलंगाना राज्य पहले से ही वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा है। जहां लोगों को वेतन देने के लिए और आवश्यक खर्चों को पूरा करने के लिए पैसे की कमी है। इस प्रतियोगिता पर करोड़ो रुपए खर्च करना सार्वजनिक धन की बर्बादी करना है और यह सरकारी पैसे का  दुरुपयोग है।

Telangana Miss world Pageant

प्रतियोगिता मे 140 देश शिरकत करेगे:

तेलंगाना के मुख्यमंत्री का कहना है कि हैदराबाद में आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसकी वजह से होटल और परिवहन उद्योग को राजस्व प्राप्त होगा। तेलंगाना में 140 देश के लोग लगभग 1 महीने तक हैदराबाद में रहेंगे। इसके साथ ही सरकार का यह भी कहना है कि वह आयोजन का कुछ हिस्सा ही देगी। जो लगभग 27 करोड़ रुपए होगा,जो कि प्रायोजकों से आएगा। इसके साथ यह भी उम्मीद जताई जा रही है की इस प्रतियोगिता के दौरान आईटी हब के लिये जाना जाने वाला हैदराबाद वैश्विक मानचित्र पर अपनी अलग छवि बनाएग। इस प्रतियोगिता के दौरान राज्य सरकर को करोड़ो रुपये का राजस्व मिलेगा।

प्रतियोगिता का आयोजन 7 मई 31 मई 2025 तक:

हैदराबाद में आयोजित होने वाली 72 वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 7 मई 2025 से शुरु होगी। इस प्रतियोगिता का समापन 31 मई को होगा। Telangana Miss world Pageant  मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 10 मई को हैदराबाद के गाचिबोवली में किया जायेगा। जिसके बाद 28 दिनो तक चलने वाली प्रतियोगिता का समापन समारोह 31 मई को हिटेक्स (हैदराबाद इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपोजिशन लिमटेड) में आयोजित होगा। यह प्रतियोगिता 28 साल के एक लंबे अंतराल के बाद भारत में आयोजित की जा रही है। इससे पहले 1996 मे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन बैंगलूरु में किया गया था।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign