World’s Best Breakfast: एक मशहूर कहावत है “नाश्ता एक राजा की तरह करना चाहिए और रात का खाना एक भिखारी की तरह खाना चाहिए।” यूं तो हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से होनी चाहिए जो दिन भर काम करने की एनर्जी दे और पौष्टिक भी हो। दिन भर के खाने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा ब्रेकफास्ट होता है। इसे ब्रेकफास्ट भी इसीलिए कहते हैं क्योंकि रात भर की नींद के बाद कई घंटे बाद आप जो खाते हैं उससे आप अपना फास्ट ब्रेक करते हैं। तभी तो वह कहलाता है ब्रेकफास्ट।
भारत में अलग-अलग हिस्सों में क्षेत्रीय विभिन्नताओं के हिसाब से अलग-अलग नाश्ते खाने का प्रचलन है। जैसे पंजाब हरियाणा में परांठे से दिन की शुरुआत होती है तो दक्षिण भारत में इडली डोसा खाने का चलन है । वैसे आजकल कॉस्मापॉलिटन लाइफस्टाइल में लोग तरह-तरह के World’s Best Breakfast ब्रेकफास्ट खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम भारत में खाए जाने वाले ब्रेकफास्ट की बात नहीं कर रहे। आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया भर में किस देश का कौन सा ब्रेकफास्ट सबसे लजीज और पौष्टिक होता है। क्या खास है इन World’s Best Breakfast में और ये इतने मशहूर क्यों है ? किसी भी देश का नाश्ता न सिर्फ एक नए स्वाद का अनुभव देता है बल्कि उस स्थान की संस्कृति और इतिहास की झलक भी पेश करता है तो आईए जानते हैं दुनिया भर के कुछ मशहूर ब्रेकफास्ट के बारे में जिनका स्वाद आपको जरूर लेना चाहिए।
Mexico : सबसे पहले बात करते हैं मैक्सिकन नाश्ते की, इसमें जो चीज सबसे मशहूर है वह है चीलाक्विलेज़ (Chilaquiles) ये एक क्लासिक मैक्सिकन नाश्ता है जो हल्के तले हुए ट्रॉर्टिला चिप्स से बनाया जाता है। ट्रॉर्टिला चिप्स को लाल या हरे साल्सा में पकाया जाता है फिर उसके ऊपर क्रेमा, चीज़, प्याज, तले हुए अंडे या कटा हुआ चिकन डाला जाता है। यह नाश्ता खाने में बेहद कुरकुरा और मसालेदार लगता है। Chilaquiles को बनाने का तरीका ऐसा है कि साधारण से इंग्रेडिएंट्स के इस्तेमाल से स्वादिष्ट व्यंजन बन जाता है। स्वाद ऐसा जिसे खाने वाला भूल नहीं पाता। यह मेक्सिको का मशहूर स्ट्रीट फूड भी है। क्या आप जानते हैं वहां के लोग इसे हैंगओवर उतारने के लिए भी खाते हैं। चीलाक्वाइल्स का आनंद लेने के लिए सबसे अच्छी जगह मेक्सिको शहर के कोयोकैन में फोंडा नामक एक पारंपरिक छोटा भोजनालय है, जहां दादी-नानी पीढ़ियों से अपने व्यंजनों को बेहतर बना रही हैं। World’s Best Breakfast
Ireland : Full Irish Breakfast आयरिश नाश्ता सुबह-सुबह पेट और दिल को बड़े प्यार से भर देता है। इसीलिए इसे फुल आयरिश ब्रेकफास्ट भी कहा जाता है। इस ब्रेकफास्ट में अंडे, सॉसेज, बेकन, काले और सफेद पुडिंग, बेक्ड बीन्स, ग्रिल्ड टमाटर और सोडा ब्रेड शामिल होते हैं। स्वाद के साथ यह नाश्ता आपको दिन भर के लिए एनर्जी भी देता है। खासतौर पर वहां के ठंडे मौसम में यह नाश्ता शरीर को गर्म भी रखता है है, खासकर ठंडी आयरिश सुबह के दौरान। इस ब्रेकफास्ट में खाने वाले को बहुत वैरायटी मिल जाती है, जैसे सफेद और काली पुडिंग और इसके साथ ब्लड सॉसेज जो वहां का एक परंपरागत व्यंजन है। इसके साथ स्ट्रांग आइरिश चाय पेश की जाती है जो इस नाश्ते को परिपूर्ण करती है। यह नाश्ता आप Dublin या Galway के किसी भी ट्रेडिशनल पब या B&B में खा सकते हैं।
Australia : Avocado on Toast : एवोकैडो ऑन टोस्ट यह ऑस्ट्रेलिया का एक लोकप्रिय नाश्ता है । कहने को तो यह एक साधारण नाश्ता है लेकिन ये ऑस्ट्रेलियाई कैफे संस्कृति की पहचान बन चुका है। इसमें Sourdough के एक टुकड़े पर क्रीमी मैश्ड एवोकैडो लगाया जाता है, जिसके ऊपर अक्सर फेटा चीज, पोच्ड अंडे, मिर्च के टुकड़े और लेमन जेस्ट डाला जाता है।
इस नाश्ते की खासियत इसके बेहतरीन और फ्रेश इंग्रेडिएंट्स होते हैं। ऑस्ट्रेलिया में ज्यादातर लोग यह नाश्ता पसंद करते हैं। ऑस्ट्रेलिया में लोग हेल्दी फूड को ज्यादा बढ़ावा देते हैं। और आप इसे कहां खाएंगे ? तो आप इसे सिडनी में Surry hill की किसी कॉफी शॉप पर खा सकते हैं या फिर मेलबर्न के Fitzroy में।
Singapore : Kaya Toast with Kopi : कोपी के साथ काया टोस्ट : काया टोस्ट एक बेहतरीन सिंगापुरी नाश्ता है, जिसमें कुरकुरी टोस्टेड ब्रेड के साथ काया, (मीठे नारियल और अंडे का जैम) मिलाया जाता है। और ऊपर से डाला जाता है ठंडे मक्खन का एक टुकड़ा, नरम उबले अंडे और एक कप कोपी (स्थानीय कॉफी) के साथ इसे परोसा जाता है। इस डिश का जादूई स्वाद इसके बिल्कुल कंट्रास्ट टेक्सचर और फ्लेवर्स की वजह से आता है जिसमें गरम क्रिस्पी टोस्ट के साथ जायकेदार काया इसकी लज्जत को कई गुना बढ़ा देता है और उस पर पिघला हुआ मक्खन मानो डिश को परफेक्ट बना देता है। यह नाश्ता सिंगापुर में रहने वाले लोगों की पहली पसंद और कंफर्ट फूड में शामिल है। इसे खाने के लिए सिंगापुर में Ya Kun Kaya Toast या Killiney Kopitiam में इसे ट्राई कर सकते हैं।
Japan : Ryokan Breakfast : जापान का रयोकन नाश्ता पारंपरिक जापानी Inn में परोसा जाने वाला एक मल्टी कोर्स मील है। इसमें आम तौर पर उबले हुए चावल, मिसो सूप, ग्रील्ड मछली, तमागोयाकी (जापानी आमलेट), अचार, टोफू और नट्टो (Fermented Soybeans) शामिल होते हैं।
इस नाश्ते की खासियत यह है कि ये नाश्ता स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहद संतुलित तो होता ही है साथ ही इसे बड़ी ही खूबसूरती के साथ प्रेजेंट किया जाता है। हर डिश को इस तरह तैयार किया जाता है जिससे उसका प्राकृतिक फ्लेवर बना रहे। साथ ही यह एक ऐसा नाश्ता है जो पौष्टिक होने के साथ-साथ खाने वाले को पूरी तरह संतोष भी देता है।
एक ऑथेंटिक जापानी ब्रेकफास्ट के लिए क्योटो या हाकोन में एक पारंपरिक रयोकन में इसका स्वाद लेना चाहिए।
English Breakfast : Full English breakfast : अंग्रेजी नाश्ता जिसे ‘फुल इंग्लिश’ के नाम से भी जाना जाता है, यह पेट भरने वाली एक भरपूर नाश्ते की प्लेट होती है जिसमें अंडे, बेकन, सॉसेज, बेक्ड बीन्स, ग्रिल्ड टमाटर, मशरूम, टोस्ट और ब्लैक पुडिंग शामिल होता है। इंग्लिश ब्रेकफास्ट एक ऐसा भोजन है जिसे खाने के बाद आप दिन भर के लिए एनर्जी ले लेते हैं। ये आपके दिल के साथ आपके पेट को भी भर देता है। यह एक ऐसा नाश्ता है जिसकी जड़ें ब्रिटिश श्रमिक वर्ग की परंपराओं में देखने को मिलती है।
American Breakfast : दूसरी ओर अमेरिकी breakfast विविधता और customization पर आधारित है। इसमे अंडे और बेकन प्रमुख हैं,साथ में मेपल सिरप, हैश ब्राउन टोस्ट और ग्रेवी के साथ बिस्कुट और पैनकेक या वफ़ल भी होते हैं। अमेरिकन नाश्ते में स्वाद के लिए मीठे और खट्टे मिक्स को प्रेफरेंस दी जाती है और अमेरिका की फास्ट लाइफ के मुताबिक ये ब्रेकफास्ट सुबह के जल्दबाजी भरे रूटीन के साथ वहां की लाइफ में सूट करते हैं। इंग्लिश ब्रेकफास्ट जहां परंपराओं का पालन करते हुए स्वाद को बरकरार रखते हैं तो अमेरिकन ब्रेकफास्ट अपनी पसंद के कांबिनेशन के नाश्ते को तरजीह देते हैं जो इन देशों की सांस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत को भी दर्शाते हैं।
तो नाश्ता सिर्फ दिन का पहला भोजन ही नही होता। यह संस्कृति, इतिहास और किसी स्थान को परिभाषित करने वाले स्वादों का प्रतिबिंब भी होता है। इनमें से प्रत्येक व्यंजन परंपरा और स्वाद की कहानी कहता है। तो अगली बार जब आप यात्रा करें या कि अपनी रसोई में सामान्य ब्रेड और आमलेट की दिनचर्या से परे कुछ और खाना चाहें तो अपने दिन की शुरुआत एक ऐसे व्यंजन से करें जो आपको दुनिया के दूसरे हिस्से में ले जाए।