Maiya Samman Yojana: झारखंड में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं के लिए मंइयां सम्मान योजना की राशि बढ़ाने का ऐलान किया है। इस साल नवंबर में झारखंड में चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में महिला वोटरों को रिझाने के लिए झारखंड की झामुमो (JMM) सरकार ने मंइयां सम्मान योजना की राशि में 1500 रुपए का इजाफा किया है।
Maiya Samman Yojana महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ढाई हजार रुपए
अगस्त माह में गरीब महिलाओं के लिए शुरू की गई Maiya Samman Yojana के अंतर्गत 18 से 50 वर्ष की गरीब असहाय महिलाओं को प्रतिमाह 1000 हजार रुपए देने की घोषणा की गई थी और अब दो महीने बाद ही इस राशि को बढ़ाकर ढाई हजार (2500) रुपए कर दिया गया है।
मइंयां सम्मान योजना से 50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
झारखंड राज्य की 50 लाख गरीब और असहाय महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। बढ़ी हुई ढाई हजार की राशि का भुगतान दिसंबर माह से होने की उम्मीद है। इस योजना के लिए झारखंड सरकार 9000 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
बीजेपी ने भी की गोगो दीदी योजना (Gogo Didi Yojana) की घोषणा
Maiya Samman Yojana के जवाब में बीजेपी ने भी चुनाव जीतने पर महिलाओं के लिए गोगो दीदी योजना लागू करने की घोषणा की है। बीजेपी का दावा है, इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को 2100 रूपये प्रति माह दिए जाएंगे। बीजेपी ने महिलाओं के बीच योजना के फॉर्म भी वितरित करने शुरू कर दिए हैं।
झामुमो ने निकाली मंइयां सम्मान यात्रा
अगस्त माह से शुरू की गई मंइयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने 8 अक्टूबर को 497 करोड़ की राशि 50 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की है। महिलाओं को इस योजना की तीन किश्त दी जा चुकी हैं। झामुमो, Jharkhand Assembly Election के दौरान मंइयां सम्मान योजना का भी जमकर प्रचार कर रही है और अब 2 महीने के अंतराल में ही योजना की राशि में 1500 की बढ़ोतरी करने के बाद पार्टी ने इसे अपने चुनाव अभियान का मुख्य मुद्दा बना लिया है। महिलाओं के बीच योजना का फीडबैक लेने के लिए सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और Gandey की विधायक कल्पना सोरेन, मंइयां सम्मान यात्रा निकाल रही है। पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में पहले से ही गरीब महिलाओं के लिए ऐसी योजनाएं अलग-अलग नाम से चल रही हैं। लेकिन झारखंड सरकार योजना की राशि ढाई हजार रुपए करने के ऐलान के बाद इस योजना के तहत सबसे अधिक राशि देने वाली सरकार बन जाएगी।
चुनाव में इस योजना का फायदा लेने के लिए खासतौर पर JMM ने राज्य भर में मंइयां सम्मान यात्रा की शुरुआत की है ताकि इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। इससे पहले बीजेपी ने भी सत्ता में लौटने पर महिलाओं के लिए गोगो दीदी योजना लाने का वादा किया है, जिसमें महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। दरअसल दोनों ही मुख्य पार्टियां चुनाव में महिला वोटो को अपने पाले में करने में जुटी हैं।
झारखंड में है एक करोड़ 26 लाख महिला वोटर
राज्य के कुल 2 करोड़ 59 लाख वोटरों में, महिला वोटरों की संख्या 1 करोड़ 26 लाख है। ऐसे में महिला वोट इस चुनाव में खास अहमियत रखते हैं। यही वजह है कि झामुमो मंइयां सम्मान यात्रा निकाल रही है और बीजेपी भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है कि महिलाओं का वोट आकर्षित कर सके। JMM की मंइया सम्मान यात्रा का सितंबर माह में पहला चरण पूरा किया गया था, जिसमें 70 रैलियां आयोजित की गई थी। अब इसके दूसरे चरण में 75 रैलियां आयोजित करने का लक्ष्य है।