Friday, October 10, 2025
Home हेल्थ & फिटनेस बिना जिम जाए भी घट जाएगा वजन, अपना लें यह आसान घरेलू उपाय

बिना जिम जाए भी घट जाएगा वजन, अपना लें यह आसान घरेलू उपाय

नैचुरल तरीके से अपना वजन आसानी से घटायें

by KhabarDesk
0 comment

Weight loss home remedies :   आजकल के तकनीकी युग में खान-पान की बदलती शैली और निष्क्रिय दिनचर्या के कारण सेहत संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें मोटापा एक ऐसी समस्या बन गई है जो  हर दूसरे घर मे देखने को मिलती है। मोटापा हमारे जीवन मे कई  बीमारियों को भी जन्म देता है। मोटापा आने के कई कारण हो सकते हैं। ज्यादा कैलोरी वाला भोजन या फिर हार्मोन से संबंधित समस्याएँ जो मोटापे का कारण हो सकती हैं। कभी-कभी शारीरिक रूप से सक्रिय ना होना भी मोटापे का कारण बन जाता है। इस मोटापे को कम करने के लिए बाजार मे मिलने वाली दवा और विज्ञापनों में कई तरह के दावे किए जाते हैं, जो आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव डालते हैं। आइए जानते हैं कि घर पर नैचुरल तरीके से वजन कैसे कम किया जाये जिसका हमारे शरीर पर कोई साइड इफेक्ट ना हो।

नुस्खे जो आपके शरीर को स्वस्थ भी रखेंगे और फिट भी बनाएंगे।

आजकल के समय में वजन कम करना किसी चैलेंज या फिर किसी साधना से कम नहीं है। वजन कम करने के लिए आपको अपनी हर खाने की प्रिय चीज से मुंह मोड़ना पड़ता है जो आपका वजन बढ़ाती है। लेकिन आप अपने रोज की दिनचर्या में थोड़ा सा परिवर्तन करके बिना ज्यादा रिस्ट्रिक्शन के अपना वजन आसानी से घटा सकते हैं। इसके लिए आपको रोजाना कुछ शारीरिक गतिविधियां भी करनी होंगी। योगाभ्यास,टहलना, कुछ ऐसी एक्सरसाइज जो पसीना बहाए और कैलोरी बर्न करे। खाने-पीने में भी परिवर्तन करके आप वजन को आसानी से कम कर सकते हैं।

Weight loss Home Remedies: तेजी से वजन कम करने के आसान घरेलू उपाय

सब्जा के बीज: Basil Seeds

इन्हें बेसिल के सीड भी बोला जाता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। जिसको खाने के बाद आपको पेट भरा हुआ महसूस होगा और आपकी बार बार खाने की इच्छा नहीं होगी। यह आपका वजन कम करने में मदद करेगा। इसको आप पानी मे भिगो कर सेवन कर सकते हैं। आप इसका उपयोग मिल्कशेक,स्मूदी,और सलाद के ऊपर  डाल कर सकते हैं।

नींबू पानी शहद:

इसके लिये आपको एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और आधा नींबू का रस डाल कर खाली पेट सेवन करना चाहिए। यह शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है। नींबू पानी पीने से शरीर का मेटाबोलिक रेट 30% तक बढ़ जाता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है । पेट की चर्बी कम करने का यह एक आसान तरीका है । इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है। जो एक अच्छे एंटी-ऑक्सीडेंट का काम करता है। इसमे मौजूद पेक्टिन फाइबर देर तक पेट भरा रहने का एहसास दिलाता है और भूख नहीं लगने देता है।

दालचीनी की चाय:

दालचीनी का उपयोग वर्षों से वजन कम करने के लिए किया जाता रहा है ।इसके लिए आप एक टुकड़ा दालचीनी को पानी मे अच्छे से उबाल लें फिर इसका पानी छान कर इसमे शहद मिला लें। इसका सेवन खाली पेट सुबह करें। यह एक शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल है, जो नुकसानदायक बैक्टीरिया से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती है।

पानी का इनटेक बढ़ाएं:

आप दिन भर में अपने पानी पीने की मात्रा को बढ़ाएं । आप पीने के पानी में पुदीना और खीरे का उपयोग कर सकते हैं। ये आपके शरीर को डिटॉक्स भी करता है। इसके साथ ही पानी अधिक पीने से भूख का भी एहसास कम होता है। जो वज़न कम करने मे सहायक होता है। दिन भर में कम से कम चार लीटर पानी पीना आवश्यक है।

अधिक से अधिक फल और सब्जियां खाये:

अपने नियमित आहार में फल और सब्जियों का उपयोग अधिक करें। एक अध्यन के अनुसार ये सामने आया है कि जो लोग ज्यादा फल और सब्जियां खाते हैं, उनका वजन तेजी से घटता है। विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर ये सब्जियां आपको एनर्जी भी देती है और आपके शरीर के लिये जरूरी विटामिन की पूर्ति भी करती है।

रोजाना योगाभ्यास करे: घर पर रहकर ही वजन घटाएं

आप रोजाना की डाइट  Weight loss home remedies  के साथ-साथ व्यायाम भी जरूर करें। आप नियमित रूप से योगा करके अपना वजन आसानी से घटा सकते हैं। योगा आपके पेट पर जमे फैट को भी कम करने में सहायक होता है। सूर्य नमस्कार,त्रिकोण आसन,वीर भद्र आसन ये सभी प्रकार के आसन आपको वजन कम करने में सहायक होते हैं। मार्निग वॉक भी रोजाना करें ये भी आपके शरीर को फिट रखने में मदद करती है।

बबीता आर्या

Disclaimer: ये लेख  केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है, यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign