Saturday, October 11, 2025
Home खबर टल्ली न्यूज़ Eldeco आमंत्रण सोसाइटी में 130 मीटर ऊँचे भारतीय तिरंगे के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Eldeco आमंत्रण सोसाइटी में 130 मीटर ऊँचे भारतीय तिरंगे के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

by KhabarDesk
0 comment

Eldeco Noida :  एनसीआर की प्रतिष्ठित आवासीय सोसाइटी, एल्डिको आमंत्रण में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की अलख जगाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, रक्षा मंत्रालय के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री जसवंत सिंह तथा पीवीएनल के कार्यकारी अभियंता श्री शिवम त्रिपाठी ने एमपी थिएटर में ध्वजारोहण किया।  130 मीटर ऊँचे तिरंगे के साथ स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन हुआ।

Eldeco में लहराया गया 130 मीटर ऊंचा तिरंगा

बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तिरंगा यात्रा रैली निकालने के साथ युवा वर्ग के लिए खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सुबह बैंड पर सुरक्षा प्लाटून की आकर्षक परेड निकाली गई। सोसाइटी और नोएडा हाईराइज फेडरेशन अध्यक्ष, श्री निखिल सिंघल ने कहा कि एल्डिको आमंत्रण एनसीआर की एकमात्र आवासीय सोसाइटी है, जहाँ 130 मीटर ऊँचा भारतीय तिरंगा लहराता है।

Eldeco Noida

आयोजन में ऋषि पुरवार, अनिरुद्ध गौड़, रुही, मोनिका, मोना, मानव, कमल, शुभम, एस्टेट मैनेजर के एस पुंधीर,सुरक्षा अधिकारी विपिन नागर और क्लब मैनेजर धीरज का विशेष योगदान रहा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign