Friday, April 10, 2026
Home लाइफ स्टाइल बढ़ते प्रदूषण से परेशान हैं ? सांस लेना मुश्किल है, तो घर लाइये ये बेस्ट एयर प्यूरीफायर

बढ़ते प्रदूषण से परेशान हैं ? सांस लेना मुश्किल है, तो घर लाइये ये बेस्ट एयर प्यूरीफायर

Best air purifier for home

by KhabarDesk
0 comment
Best air purifier for home

Best air purifier for home : सर्दियो की शुरुआत के साथ जहां कोहरे ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है । वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण ने भी लोगो का जीना दूभर कर रखा है। इस बढ़ते प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र दिल्ली एनसीआर है। इस प्रदूषण ने दिल्ली की आबोहवा इतनी खराब कर दी है कि बच्चों के साथ-साथ बड़ों और बुजुर्गो का भी सांस लेना मुश्किल हो गया है । इससे बचने के लिये आपको अपने घर की एयर क्वालिटी को ही अच्छा करना होगा। आइये जानते हैं वो कौन से एयर प्यूरीफायर जो आपके घर की हवा को साफ करके सांस लेने लायक बना सकते है।

हवा मे घुलता जहर:

दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों की आबो-हवा खासकर दिपावली के आसपास खराब हो जाती है । जिसकी वजह से लोगों को सांस से सम्बंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर अस्थमा और अन्य सांस के मरीजों के लिये ये बड़ा मुश्किल समय होता है । ऐसे में एयर प्यूरीफायर  आपके घर की हवा को बेहतर बना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे बेस्ट एयर प्यूरीफायर (Best air purifier for home)  के बारें मे बताने जा रहे हैं जो आप घर के साथ-साथ ऑफिस में भी लगा सकते हैं। इसमें मौजूद मल्टीपल फिल्टर्स, डस्ट पार्टिकल्स, धुएं की गंध, बैक्टीरिया, वायरस व अन्य पॉल्यूटेंट को ट्रैप करने में सक्षम हैं।

Best air purifier for home

Sharp room air purifier:

ये प्युरीफायर अपके घर और ऑफ़िस दोनो जगह के लिये बेहतर तरीके से काम करेगा। इसमें एक्टिव प्यूरीफिकेशन और पैसिव प्यूरीफिकेशन जैसे ड्यूल प्यूरीफिकेशन मेथड्स शामिल हैं। इसमें पहला प्लाज्माक्लस्टर टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है, जो हवा मे मौजूद बेक्टेरीया और वायरस को खत्म करता है । जबकि दूसरा विभिन्न प्रकार के फिल्टर के कॉम्बिनेशन का उपयोग करता है।इसमें HEPA फिल्टर, कार्बन फिल्टर और प्री-फिल्टर लगा हुआ है। इसकी ओरिजनल कीमत 30,000 रुपये है लेकिन अभी इसे 57 फीसदी डिस्काउंट के साथ 12,899 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Philips Automotive air purifier:

Philips का यह एयर प्यूरीफायर अपने H14-ग्रेड HEPA फिल्ट्रेशन के साथ 0.004μm जितने छोटे पार्टिकल्स को प्रभावी ढंग से कैप्चर करने में सक्षम है,हवा में मौजूद 99.97 फीसदी पॉलन, धूल और धुएं को फिल्टर करता है, जिससे 99.9% बैक्टीरिया और वायरस खत्म हो जाते हैं। यह यूवीसी और क्वाइट फैन टेक्नोलॉजी से लैस है, जो आधे घंटे के अंदर मिड-साइज कार में हवा को साफ कर देता है। इसे आप स्मार्ट एप से भी कंट्रोल कर सकते हैं । इसकी ओरिजनल कीमत 16,995 रुपये है। आप इसे 21 फीसदी डिस्काउंट के साथ 13,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

Xiaomi 4 Lite Smart Air Purifier:

यह प्राइमरी फिल्टर, ट्रू HEPA फिल्टर और सक्रिय कार्बन फिल्टर के साथ काम करता हैं । यह हवा मे मौजूद 99.99 फीसदी वायरस को फिल्टर करता है। इसमे नेगेटिव एयर आयनाइजर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया हैं जो हवा में मौजूद धूल और पॉल्यूटेंट्स को खत्म करता है। इसका उपयोग करके पराग, धूल के कण और घरेलू गंध से बचा जा सकता है । इसे आप 19,999 रुपये के बजाय 13,999 रुपये में खरीद सकते है। इसे खरीदने पर 30 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है।

AGARO Imperial Air Purifier:

यह इंपीरियल एयर प्यूरीफायर 7 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम के साथ आता है । यह हवा से 99.9% पोलुटेंट्स, बैक्टीरिया और वायरस को हटा देता है। इसमे ग्रीन ट्रू HEPA 14 फिल्टर शामिल है, जो एयर क्वालिटी इंडीकेटर्स और 360-डिग्री एयर इन्टेक के साथ, यह 645 sq. ft तक के कमरों को प्रभावी ढंग से प्यूरीफाई करता है। इसमे टच कंट्रोल और लो, मीडियम और हाई 3 मैन्युअल स्पीड सेटिंग्स के साथ आता है, इसमे रिमोट की सुविधा भी उप्लब्ध हैं ।

Honeywell Air purifier: Best air purifier for home

हनीवैल का एयर प्यूरीफायर हवा में मौजूद 99.99 फीसदी पॉल्यूटेंट्स और माइक्रो एलर्जी को फिल्टर कर सकता है । यह को धुएं, धूल, पराग, वीओसी (वाष्पशील कार्बनिक यौगिक), वायरस, बैक्टीरिया और पालतू जानवरों के खतरे से भी आपको बचाएं रखता है। इसमे 5 स्टेज फ़िल्टर सिस्टम लगा हुआ है । यह 853 sq. ft तक की जगह को कवर कर के हवा को साफ करने में सक्षम हैं । इसमें PM 2.5 लेवल डिस्प्ले भी दिया गया है। इसमे वाईफाई और एलेक्सा कम्पेटिबीलिटी भी है। इसकी कीमत 21,299 रुपये है।

तो अब आप इनमें से कोई भी Best air purifier for home खरीद कर अपनी सांसों को प्रदूषण की मार से बचा सकते हैं।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign