Monday, March 2, 2026
Home लाइफ स्टाइल 40 की उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवान, तो डाइट में शामिल करें ये कोलेजन वाले फूड

40 की उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवान, तो डाइट में शामिल करें ये कोलेजन वाले फूड

Collagen for skin

by KhabarDesk
0 comment
Collagen for skin

Collagen for skin :  आजकल बढ़ते प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो रही हैं, जिसमें त्वचा का समय से पहले बेजान और ढीला हो जाना भी एक आम समस्या बन गई है। त्वचा में रूखापन आना, चेहरे पर झुर्रीयो का आना, उम्र से पहले त्वचा का ढल जाना शामिल हैं। हमारी त्वचा का लगभग 80% हिस्सा कॉलेजन नामक प्रोटीन से बना होता है। यह हमारी त्वचा को मजबूती और लचक देता है। साथ में त्वचा में चमक को बनाए रखता है। इससे हमारी त्वचा कोमल और मजबूत बनती है। कोलेजन हमारी हड्डियों, मांसपेशियों और रक्त में भी मौजूद होता है। आज हम जानेंगे कि हमारे शरीर में कोलेजन की कमी होने के कारण हमें क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं ,और उन नुकसान की भरपाई कैसे करें।

क्या होता है कोलेजन:   What is Collagen 

यदि आप भी स्वस्थ, सुंदर और चमकदार त्वचा चाहते हैं, तो आपको अपने भोजन में कॉलेजन नामक प्रोटीन को शामिल करना होगा। एक स्वस्थ और हेल्दी स्किन के लिए कोलेजन बहुत जरूरी है । Collagen for skin is essential. विशेषज्ञों की माने तो बढ़ती उम्र के साथ हमारी त्वचा में मौजूद कोलेजन टूट जाता है। कॉलेजन हमारे शरीर की संरचना और मजबूती के लिए जरूरी होता है। उम्र के साथ शरीर में कोलेजन की मात्रा बनाए रखना बहुत कठिन होता है। स्त्रियों में खासकर रजोनिवृति (Menopause) के समय कोलेजन का संतुलित स्तर बनाए रखना बहुत ही कठिन होता है । इसके लिए आप कुछ कोलेजन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करके इस समस्या से निपट सकते हैं। कोलेजन और हमारे शरीर की मृत त्वचा कोशिकाओं को replace करने में मदद करता है। हमारे शरीर के अंगों को सुचारू रूप से सुरक्षा कवच प्रदान करता है। यह त्वचा कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है। कॉलेजन हमारे शरीर की मसल्स को मजबूती प्रदान करता है।

कैसे कार्य करता हैं कोलेजन : How Collagen works for skin

बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से कोलेजन का उत्पादन कम होता जाता है। हमारे शरीर में कोलेजन का निर्माण करने वाली कोशिकाएं जिन्हें फाइब्रोब्लास्ट कहा जाता है, वह पूरी तरह से कार्य करने में सक्षम नहीं होती हैं। हमारे शरीर में मौजूदा कोलेजन पूरी तरह से खराब होने लगता है। जिसकी कमी के कारण त्वचा पतली और निस्तेज हो जाती है। त्वचा संरचनात्मक रूप से भी कमजोर हो जाती है। जिसकी कमी से चेहरे में झुर्रियां, त्वचा का ढीलापन उम्र बढ़ने के साथ सामने आने लगता है। प्रदूषण और सूर्य की पराबैंगनी किरणें  (Ultraviolet rays) हमारी त्वचा को कमजोर और निस्तेज करती हैं । लेकिन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ है आप जिनका सेवन करके अपने त्वचा के कॉलेजन को संतुलित बना सकते हैं।

कॉलेजन बनाने वाले खाद्य पदार्थ Collagen for skin 

विटामिन सी

हमारे शरीर को विटामिन सी से कई लाभ मिलते हैं। विटामिन सी प्रो कोलेजन के निर्माण में बेहद लाभकारी होता है। खट्टे फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। आप विटामिन सी को skin पर लगा भी सकते हैं, और सप्लीमेंट्स के रूप में खा भी सकते हैं। आप अपनी डाइट में ऐसे फलों को शामिल कर सकते जो विटामिन सी से भरपूर हो। जैसे नींबू ,संतरा ,मुसम्मी स्ट्रॉबेरी ,ब्लैकबेरी ,विटामिन सी से भरपूर फल।

हरी पत्तेदार सब्जियां:

आप अपनी डेली डाइट में हरी सब्जियों को बढ़ाकर भी अपने शरीर में कोलेजन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। पालक, ब्रोकली ,केले ऐसी हरी सब्जियां है जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इनके सेवन से भी आपकी त्वचा में कोलेजन की मात्रा में सुधार होता है।

सूखे मेवे और नट्स:Collagen for skin 

नट्स हमारे शरीर की सेहत के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर और अन्य जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं।आप काजू ,बादाम अखरोट का इस्तेमाल कर सकते हैं ।आप इन सभी नट्स को रात भर भिगो कर सुबह इनका सेवन कर सकते हैं। इनमें मौजूद मिनरल्स और फैटी एसिड आपकी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी है।

अंडे की सफेदी 

अंडे के सफेद भाग में प्रोलीन नमक अमीनो एसिड पाया जाता है। जो कोलेजन को बनाने में मदद करता है। आप अंडे का प्रयोग उसे उबालकर कर सकते हैं। प्रतिदिन नाश्ते में एक अंडा खाने की सलाह दी जाती है।  अंडे को छीलकर उसकी सफेदी का उपयोग कर सकते हैं।

मांसाहार खाद्य पदार्थ:

आप अपनी डाइट में मांसाहारी चीजों को शामिल करके भी कोलेजन की पूर्ति कर सकते हैं। चिकन ,मछली ,अंडा इन सभी खाद्य पदार्थों में मिनरल मौजूद होते हैं। जो नेचुरल कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ाते हैं । मछली में भी उसके स्किन और स्केल में कोलेजन पाया जाता है। चिकन लेग भी कोलेजन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है।

लहसुन का सेवन:Collagen for skin 

लहसुन हमारे शरीर में सल्फर कंटेंट को बढ़ाने का काम करता है। ओट्स और कुछ दालें भी होती हैं जो हमारे शरीर को पोषण देती है । इसके साथ ही वह कोलेजन के प्रोडक्शन को भी बढ़ाने में मदद करती है । लहसुन कॉलेजन को सिंथेसाइज करने में मदद करता है। यह कॉलेजन के ब्रेकडाउन को भी रोकता है।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign