Sunday, July 13, 2025
Home लाइफ स्टाइल आयुर्वेदिक उपचार से सफेद बाल हो जाएंगे प्राकृतिक रूप से काले, साइड इफेक्ट का भी नहीं कोई डर

आयुर्वेदिक उपचार से सफेद बाल हो जाएंगे प्राकृतिक रूप से काले, साइड इफेक्ट का भी नहीं कोई डर

by Jai P Swarn
0 comment
Remedies for premature white hair

Remedies for premature white hair : आज कल असमय बालो का सफेद होना आम बात है । बालो का काला  रंग शरीर मे बनने वाले मेलालिन के कारण होता है। उम्र बढ़ने के साथ मेलानिन का उत्पादन कम हो जाता है और उम्र बढ़ने के साथ बाल सफेद होने लगते हैं।  इसके साथ कभी-कभी सही पोषण ना मिल पाने के कारण भी बाल अपना रंग खोने लगते हैं। विटामिन की कमी, प्रोटीन की कमी, मिनरल्स की कमी और दवाओं के साईड इफेक्ट भी इसमें शामिल है। कई प्रकार की बीमारियाँ भी बालों को इफेक्ट करती हैं जैसे, थाईराईड, खून की कमी। इन कारणो से बाल झड़ने जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है।

किस चीज की कमी के कारण होते हैं बाल सफेद:

बालों के सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं। बढ़ती उम्र के साथ बाल सफेद होना अलग बात है लेकिन असमय बालों का सफेद होना बहुत बड़ी समस्या है। ये समस्या गलत खान पान, प्रदूषण, पोषक तत्वो की कमी के कारण, किसी प्रकार की लंबी बीमारी के कारण या फिर गलत लाइफ स्टाइल से हो सकती हैं। कुछ जरुरी विटामिन्स के कारण भी बाल सफेद होने लगते हैं जैसे बी6, बी12, बायोटीन, विटामिन डी और विटामिन ई। इसके साथ कई तरह के केमिकल प्रॉडक्ट का इस्तेमाल भी हमारे बालों को सफेद कर देता है। जैसे बालो मे लगाने वाले हेयर कलर, धूम्रपान, और नशे का सेवन हमारे बालो को नुकसान पहुंचाता है।

आज हम आपको यहां कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जो आपके  असमय सफेद हुए बालों को फिर से काला करने मे आपकी मदद करेगा।

आंवला शिकाकाई:

आवलां, शिककाई और रीठा को रात भर लोहे की कढ़ाई मे भीगा कर रख दे। सुबह उसे मसल कर छान ले उस पानी को बालों मे लगा कर आधा घंटा के लिये छोड़ दे।  फिर ताजे पानी से बालों  को धो लें। आप इस पानी में मेहंदी मिला कर भी अपने बालों मे लगा सकतें हैं। इससे बालों मे गहरा रंग आता है।

शिकाकाई और दही:

सफेद बालों को काला करने के लियें शिकाकाई पॉवडर मे दही मिला कर पेस्ट बना लें। इसे बालों की जड़ो मे अच्छी तरह से लगा लें। इस पेस्ट को बालों मे एक घंटे तक लगा रहने दें। फिर साफ पानी से धो लें। शिकाकाई बालों को लंबा और काला करने मे मदद करता है।

अखरोट के छिलके का रंग:

अखरोट के छिलके का अपना प्राकृतिक गहरा रंग होता है। जिसे जुग्लोन के नाम से जाना जाता है। इसके लिये आप एक बर्तन मे साफ पानी को गरम कर लें और इसमें अखरोट के छिलके का पॉवडर को मिला कर 20 मिनट उबाल लें। इस पानी में छिलके अपना रंग छोड़ देंगे। फिर इस पानी को ठंडा करके छानकर बोतल में भर लें। इसे आप हेयर स्प्रे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

नारियल तेल मे आंवला मिला कर लगायें:

दो चम्मच आवलां पॉवडर, कुछ करी पत्ते और तीन चम्मच नारियल तेल को मिला लें। इसे किसी लोहे के बर्तन मे इतना गर्म करें की इसका रंग काला हो जाये। फिर इसे ठंडा होने दें और इसे  छानकर किसी बोतल में भर लें। आप इस तेल से बालों की अच्छे से मसाज करें। इससे आपके बाल काले हो जायेंगे। आप आवलां और करी पत्ते का इस्तेमाल खाने में भी कर सकतें हैं। ये बालों की ग्रोथ में और काला करने में मदद करता हैं।

नाभि में तेल लगाना:

नाभि हमारे शरीर का सेंटर पॉइंट होता है। यहां से बहुत सी बिमारियों का इलाज किया जाता है। आप बालों को काला करने के लिये नाभि में तेल का इस्तेमाल कर सकतें हैं। इसके लिये चंदन का तेल आप नाभि मे लगा सकते हैं। चंदन का तेल नाभि में लगाने से बाल सफेद होना कम हो जातें है। आप नारियल का तेल भी नाभि में लगा सकते हैं। इसको लगाने से बालों को मोईश्चराईजर मिलता है। ये बालो को नमी भी प्रदान करता है। आप सरसों का तेल भी नाभि में लगा सकते हैं। सर्दियों में इससे बेहतर तेल कोई नहीं है। इसको नाभि में लगाने से बाल चमकदार और मजबूत होते हैं। ये हमारे बालों की ग्रोथ में बहुत तेजी से मदद करता है।

बबीता आर्या

लेख में बताए गए आयुर्वेदिक उपाय आपकी जानकारी के लिए है। इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign