क्या है हैंगओवर (What is Hangover)? कई बार हम पार्टी-जश्न मे शामिल लोगों को कहते सुनते हैं कि यार, अभी तक हैंगओवर है! यह हैंगओवर आखिर क्या बला है? हैंगओवर अमूमन एल्कोहल के ज्यादा मात्रा में सेवन करने के बाद अगली सुबह तक मष्तिष्क और शरीर पर शराब का प्रभाव कई तरह से कुछ लोगों में देखा जाता है। जैसे सिर में भारीपन महसूस होना, जी मिचलाना, मन और शरीर में उत्साह और उर्जा के अभाव को महसूस करना इत्यादि।
क्या हैंगओवर आपको डिहाइड्रेट करता है? आइए जानते हैं हम कैसे खुद को हाइड्रेट रखते हुए रिफ्रेश रह सकते हैं। अल्कोहल को पचाने की क्षमता हर व्यक्ति की अलग होती है। अल्कोहल को प्रोसेस करने की लीवर की क्षमता से ज्यादा अल्कोहल का सेवन नशे से होने वाले खतरे की ओर आपको ले जा सकता है।
हैंगओवर के लक्षण (Common Symptoms of Hangover):
हैंगओवर से सर दर्द, थकान, जी मिचलाना, चिड़चिड़ापन, चक्कर आना, मांस पेशियों में दर्द, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, रौशनी और तेज आवाज से अटपटा महसूस करना आदि हो सकता है।
हैंगओवर से बचने के उपाय (Ways to Avoid Hangover): अल्कोहल सेवन से पहले, सेवन करते वक्त और बाद में।
हैंगओवर यानी शराब सेवन के बाद की असामान्य स्थिति। इससे बचने के लिए आप ड्रिंक लेने से पहले अगर इसके उपाय कर लेंगे तो हैंगओवर से बचा जा सकता है और इसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।
शराब पीने से पहले आप अपने को अच्छी तरीके से हाइड्रेट कर लें!
कहने का मतलब यह है कि आप उचित मात्रा में पानी पीयें। शराब पीने से पेशाब का आना स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिससे शराब पीने वालों के शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए शराब पीने से पहले अच्छी तरह से पानी पीने से बाद में शराब पीने से होने वाले डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है। क्या आप जानते हैं 50 ML के चार ड्रिंक में 250 ML पानी की मात्रा आपके शरीर से 600 से 1000 ML पानी की मात्रा को निकाल देता है।
अच्छी नींद लेना है आवश्यक
रात भर जश्न मनाने के बाद आपकी नींद में खलल पड़ती है। इसलिए पूरी नींद लेने से आप अपने को अल्कोहल के दुष्प्रभाव से बचा सकते हैं।
पार्टी के दौरान के लिए टिप्स
पीने के साथ खाना है जरूरी। जब आप पार्टी में शराब का आनंद ले रहे होते हैं तो साथ में आप अच्छी किस्म का स्नैक्स भी पर्याप्त मात्रा में लेते रहें। इसमें प्रोटीन, फैट और कार्ब्स हो। यह अल्कोहल को आपके शरीर में अब्जॉर्ब होने की प्रतिक्रिया को धीमा करता है और खाली पेट में अल्कोहल से होने वाले दुष्प्रभाव को भी कम करता है।
अपनी सीमा को जानें
शराब का घूंट लेने में थोड़े वक्त का अंतर रखें, जिससे आपका शरीर अल्कोहल को प्रोसेस कर सके। अमूमन एक जवान व्यक्ति का शरीर एक यूनिट शराब को प्रोसेस करने में लगभग एक घंटा का समय लगाता है। ड्रिंक के बीच में ब्रेक लेने से आप न सिर्फ हैंगओवर से बच सकते हैं, बल्कि नशे की खराब हालत में जाने से भी बचा जा सकता है।
धीरे-धीरे लें शराब का आनंद
शॉट्स लेने की बजाय शराब को धीरे-धीरे सिप करते हुए आनंद लें। अल्कोहल के सेवन के वक्त बीच-बीच में नोन-अल्कोहल पेय पदार्थ सेवन करने से शराब के अधिक सेवन से बचा जा सकता है। और शराब से होने वाले दुष्प्रभाव को भी कम किया जा सकता है। यदि आपने शराब का आनंद लेते हुए एक निश्चित मात्रा के बाद और ज्यादा सेवन करने से अपने को रोक लेते हैं तो इससे कुंठा का भाव नहीं आना चाहिए।
पार्टी-जश्न के बाद अपने पेट और शरीर को फिर से एक्टिवेट करने और आराम देने के लिए कुछ टिप्स अपना सकते हैं।
पोस्ट पार्टी टिप्स
नमकीन, तीखा, तले हुए भोजन की जगह सादा और सेहतमंद भोजन को तरजीह देनी चाहिए। ज्यादा नमकीन और तीखा भोजन डिहाइड्रेशन की गति को तेजी देता है और हैंगओवर को भी बढ़ाता है। शराब सेवन से आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट जैसे सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और क्लोराइड का भी क्षरण होता है। इसकी पूर्ति के लिए आप केला और नारियल पानी का सेवन करें। दर्द निवारक दवाइयों को लेने में रखे विशिष्ट ख्याल। सर दर्द में डॉक्टर की सलाह पर ही कोई दर्द निवारक दवाई लें। यदि शराब सेवन के बाद बदहजमी की शिकायत हो या पेट में दर्द हो तो दर्द निवारक दवाई डॉक्टर की सलाह पर ही लें।
याद रखने वाली बातें
अल्कोहल सेवन की कोई सुरक्षित मात्रा का मापदंड तय नहीं है। यहां तक की सामान्य तय मात्रा भी हर व्यक्ति के लिए हर समय सुरक्षा की गारंटी नहीं देती है। तो त्योहारों के मौसम में जश्न को कीजिए चियर्स और स्वस्थ जीवन को कीजिए सेलिब्रेट ।
डिस्क्लेमर: इस साझा की गई सलाह और उपायों का उपयोग करने से पहले, व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखकर अपने चिकित्सक से परामर्श प्राप्त करें।