Friday, April 10, 2026
Home ऑटोमोबाइल Volkswagen Virtus and Taigun Sound Edition: धूम मचाने आ गईं, फॉक्सवैगन की साउंड एडिशन गाड़ियां

Volkswagen Virtus and Taigun Sound Edition: धूम मचाने आ गईं, फॉक्सवैगन की साउंड एडिशन गाड़ियां

Volkswagen Virtus and Taigun Sound Edition: जानें कीमत और खासियत

by Jai P Swarn
0 comment
Volkswagen Virtus and Taigun Sound Edition

Volkswagen Virtus and Taigun Sound Edition: बाजार में नई एसयूवी की लॉन्च की होड़ लगी है। जहां सभी बड़े कार निर्माताओं ने एसयूवी (SUV) के मिड सेगमेंट में कई खास फीचर्स के साथ नए मॉडल लॉन्च किए हैं। कार निर्माताओं में एक खास नाम फाॅक्स वैगन का है, फॉक्सवैगन ने भारतीय कार बाजार में अपनी Virtus और Taigun मॉडल प्रीमियम फीचर के साथ लॉन्च की है। जिसमें साउंड एडिशन की खासी धूम है। साउंड एडिशन Virtus और Taigun के टॉप वैरियेंट्स में ही उपलब्ध है। इन दोनों कारों के नवीनतम (latest) मॉडल में सबवूफर और एमप्लीफायर जैसे शानदार साउंड फीचर्स दिए गए हैं। फॉक्सवैगन के इन दोनों कारों में बेहतर साउंड और म्यूजिक एक्सपीरियंस देने के लिए 7 स्पीकर्स और एमप्लीफायर लगाए गए हैं।

Volkswagen Virtus and Taigun Sound Edition: पहली बार आया म्यूजिक स्पेसिफिक एडिशन

फॉक्सवैगन के Virtus एक सेडान कार है और Taigun एसयूवी के आउटलुक को देखने से ही पता चल जाता है कि यह एक स्पेशल एडिशन कार है। इन दोनों शानदार कारों की स्पेसिफिकेशंस के साथ अन्य डिटेल की जानकारी आप को यहां मिल सकती है। फॉक्सवैगन की Virtus और Taigun की साउंड एडिशन में बाहरी आवरण और विशेषताओं में पहले से मौजूद स्टैंडर्ड मॉडल ही रखे गए हैं (Cosmetic and feature revision over the standard models) पहले के स्टैंडर्ड मॉडल के बाहरी आवरण और विशेषताओं में बदलाव लाने का सुंदर प्रयास किया गया है। साउंड एडिशंस के दोनों मॉडलों में फॉक्सवैगन Taigun और फॉक्सवैगन Vitus एक स्पेशल एडिशन के साथ बाजार में लॉन्च हुआ है। जिसे साउंड एडिशन नाम दिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई कार निर्माता कंपनी म्यूजिक स्पेसिफिक स्पेशल एडिशन बाजार में लाई है, जबकि अन्य स्पेशल मॉडलों में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव पर ही ध्यान दिया जाता है।

Volkswagen Virtus and Taigun Sound Edition: साउंड एडिशन में क्या है खास

फॉक्सवैगन अपने Virtus और Taigun के डायनेमिक लाइन में हाईएर स्पेक वैरियेंट्स के साथ सबवूफर और एमप्लीफायर इसे खास बनाती है। अन्य बदलाव में स्पेशल एडिशंस स्पेसिफिक बॉडी डीकैल्स (decals)को सी-पिलर पर बनाया गया है। अन्य विशेषताएं पहले की तरह रखी गई हैं। टॉप लाइन वैरियेंट्स में 8 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ वेंटीलेटेड और पावर युक्त फ्रंट सीट, 6 एयरबैग, ऑटो डीमींग IRVMऔर रेन सेंसिंग वाइपर्स लगे हैं।

सिर्फ एक इंजन के साथ

साउंड एडिशन Taigun औरVirtus के डायनामिक लाइन पर आधारित है और 1 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन विकल्प में उपलब्ध इन दोनों मॉडलों में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की विशेषता है।

Virtus और Taigun साउंड एडिशन की कीमत

Virtus साउंड एडिशन एम टी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.52 लाख रुपए और ऑटोमेटिक (AT) वेरिएंट की कीमत 16.177 लख रुपए है, जबकि Taigun साउंड एडिशन की शुरुआती कीमत एक्स शोरूम प्राइस 16.33 लाख रुपए एम टी वेरिएंट के लिए हैं, वहीं 17.90 लाख रुपए टॉप लाइन ऑटोमेटिक वेरिएंट के लिए रखा गया है।

Read more: Royal Enfield Himalayan 450: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 ने किया ग्रैंड एंट्री: जाने कीमत से लेकर इंजन तक

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign