Urbn Nano Power Bank (World Smallest Power Bank) : हम ऐसी दुनिया में जी रहे है जहां हर पल संवाद कायम करने या अपने काम के लिए हमे गेजेट्स पर निर्भर रहना पड़ता है , ट्रैवल करते हुए भी हम अपने काम से जुड़े रहते है ऐसे में हर जगह भारी पावर बैंक ले जाना काफी मुश्किल होता है । इसी परेशानी को समझते हुए Urbn ने दुनिया का सबसे छोटा पावर बैंक (World Smallest Power Bank) Urbn Nano लॉन्च किया है। नया पावर बैंक दो अलग-अलग कैपेसिटी 10,000mAh और 20,000mAh में उपलब्ध है। दोनों प्रोडक्ट्स को कंपनी की प्रीमियम रेंज ‘ब्लैक एडिशन’ के साथ लॉन्च किया गया है।
क्यों खास है Urbn Nano (World Smallest Power Bank) पावर बैंक , कीमत और क्षमता
Urbn ने बुधवार को नैनो पावर बैंक श्रृंखला का अनावरण किया, जिसका लक्ष्य उपभोक्ताओं को भारी चार्जर के बोझ से मुक्ति दिलाना है। अपने छोटे आकार के बावजूद, अर्बन नैनो पावर बैंक (World smallest power bank)20,000 एमएएच और 10,000 एमएएच की बैटरी क्षमता प्रदान करते हैं। 20,000 एमएएच वेरिएंट की कीमत 2,499 और 10,000 एमएएच मॉडल की कीमत 1,699 है, अर्बन का दावा है कि यह पोर्टेबल चार्जिंग बाजार में एक नया मानक स्थापित कर रहा है।
URBN Nano Power Bank के फीचर्स
Urbn Nano का 20,000mAh कैपेसिटी वाला मॉडल 22.5W तक चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है और इसमें ट्रिपल पोर्ट डिजाइन है जिसमें एक USB-A और दो USB-C पोर्ट शामिल हैं। इसके ट्रिपल पोर्ट डिजाइन का इस्तेमाल करते हुए एक ही समय में कई प्रोडक्ट्स को चार्ज किया जा सकता है
Urbn Nano Smallest पावर बैंक 20000mAh को चार्ज करने में कितना समय लगता है?
धीमी चार्जिंग और सीमित बैटरी बैकप की परेशानियों को पहचानते हुए, अर्बन के नैनो पावर बैंक में दो-तरफ़ा तेज़ चार्जिंग होती है । ये आपके फ़ोन को दोगुनी गति से चार्ज करता है , केवल 30 मिनट में ये 50% चार्ज कर देता है, ये पावर बैंक उन लोगों के लिए एक गेम-चेंजर है जो ज़्यादातर ऑन द मूव रहते हैं। ।
Urbn Nano पावरबैंक टू-वे फास्ट चार्जिंग भी प्रदान करता है, जिससे फोन तेजी से चार्ज होते हैं और साथ ही साथ पावरबैंक खुद भी तेजी से चार्ज हो सकता है। इसके अलावा पावर बैंक BIS सर्टिफिकेशन के साथ आता है, इसमें 12-लेयर सर्किट प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ सेफ्टी-फर्स्ट फीचर है जो कि ओवरकरंट, शॉर्ट सर्किट और ओवरहीटिंग से सुरक्षा प्रदान करता है। 10,000 mAh कैपेसिटी वाला मॉडल 20W चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है। इस पावर बैंक में हाई क्वालिटी वाले लिथियम-आयन सेल हैं।
जो चीज़ Urbn को अलग करती है, वो है इसकी तेज-रिचार्जिंग सुविधा । पारंपरिक पावर बैंकों से भरे बाजार में, अर्बन नैनो आधे समय में खुद को फिर से तैयार करने में सक्षम है, 10,000 एमएएच संस्करण को केवल 3.5 घंटे लगते हैं और 20,000 एमएएच संस्करण को लगभग 7 घंटे लगते हैं।
20000mAh पावर बैंक कितने समय तक चल सकता है?
सामान्य स्मार्टफोन को पूरी तरह चार्ज करने के लिए 2000 से 3000 एमएएच के बीच की आवश्यकता होती है। वैसे तो आपको 20000mAh पावर बैंक से दस बार चार्ज मिलना चाहिए। लेकिन व्यावहारिक रूप में देखें तो 5 या 6 चार्ज भी काफी है ।
क्या पावरबैंक से बैटरी लाइफ कम हो जाती है?
पावर बैंक पोर्टेबल चार्जर हैं जो आपके डिवाइस को चलते समय चार्ज करते रहते हैं। हालाँकि, पावर बैंकों के अनुचित उपयोग से बैटरी जीवन और क्षमता कम हो सकती है। एक सामान्य गलती जो अधिकांश उपयोगकर्ता करते हैं वह है अपने पावर बैंक को ओवरचार्ज करना,इससे बचना चाहिए ।