UP Police Jobs 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रोमोशन बोर्ड (UPPBPB) के द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया है। नोटिफिकेशन के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A के पदों पर 930 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
भर्ती की प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू होगी। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2024 है। फीस जमा करने और फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2024 है।
कंप्यूटर ऑपरेटर (UP Police Computer Operator Recruitment 2024) के पदों की रिक्तियों की संख्या कैटेगरी वाइज नोटिफिकेशन में दर्शाया गया है।
- कुल रिक्तियां- 930
- अनारक्षित- 381
- अन्य पिछड़ा वर्ग- 249
- अनुसूचित जाति- 193
- अनुसूचित जनजाति- 16
UP Police Computer Operator Recruitment 2024: इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यता:
शैक्षणिक योग्यता: फिजिक्स और मैथेमेटिक्स विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही DOEACC में “O” लेवल कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट लिया हो/ या कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज/ या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो। इसके अलावा कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट हिन्दी टाइपिंग और 30 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश टाइपिंग आनी चाहिए।
Read More: बिहार के मखाना उत्पादक होंगे मालामाल, सरकार दे रही 75% सब्सिडी
आवेदन फीस
सभी वर्गों के उम्मीदवार के लिए आवेदन फीस 400 रूपए निर्धारित किए गए हैं। भुगतान की प्रक्रिया डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से की जा सकती है।
चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ‘A’ पदों की रिक्तियों को भरने के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (skill test) एवं मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।
उम्र सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई 2023 से होगी।
UP Police Computer Operator के लिए कैसे करे आवेदन
कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने के लिए वेबसाइट लिंक 7 जनवरी 2024 को एक्टिव किये जाने की घोषणा की गई है।