Thursday, April 9, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ राज्य सरकार के 40 हजार कर्मचारियों का वेतन रूका, निर्देश न मानने पर हुई कार्रवाई

राज्य सरकार के 40 हजार कर्मचारियों का वेतन रूका, निर्देश न मानने पर हुई कार्रवाई

by KhabarDesk
0 comment
UP Govt Stopped Salaries

UP Govt Stopped Salaries: उत्तरप्रदेश में 40 हजार कर्मचारियों द्वारा संपत्ति का ब्योरा ना देने के कारण उनका वेतन रोक लिया जायेगा। सभी सरकारी कर्मचारियों को अपनी चल अचल संपत्ति का ब्योरा 30 सितंबर तक मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कराना था। योगी सरकार के निर्देश का पालन न करवा पाने के लिए इन सरकारी कर्मचारियों के अफसरों पर भी कार्यवाही होगी।

मानव संपदा पोर्टल में जानकारी भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर:

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सभी सरकारी कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर 30 सितंबर तक अपनी सभी प्रकार की संपत्ति का ब्योरा देना था। कड़े निर्देश होने बावजूद करीब 40 हजार कर्मचारियों ने इसे लेकर लापरवाही बरती और संपत्ति का ब्योरा नही दिया। परिणाम स्वरूप कर्मचारियों का सितंबर माह का वेतन फिलहाल रोक लिया गया है । इसकी वजह से कर्मचारियों के त्यौहार फीके हो जायेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 7,83,901 यानी की 94% राज्य कर्मचारियों ने अपना ब्योरा दे दिया है । जिनका ब्योरा पोर्टल पर नही आया उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू हो सकती है । इसके साथ ही उनका वेतन भी रोक दिया जायेगा।

 किस विभाग ने कितना ब्योरा दिया:

फिलहाल राज्य के 40 हजार कर्मचारियों के मासिक वेतन पर संकट आ गया है । सरकारी आदेश के अनुसार सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के अंतर्गत अपनी सभी प्रकार की चल अचल संपत्ति का ब्योरा देना था। इसके लिये समय निर्धारित किया गया था । जिसमें तय तिथि 30 सितंबर तक ब्योरा ना देने वाले व्यक्ति का वेतन रोक दिया जायेगा। आदेश के बाद सबसे ज्यादा पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज कर संपत्ति का ब्योरा दिया  है । पुलिस विभाग से 99.45% कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग यानी  PWD  के 98% कर्मियों ने अपना विवरण पोर्टल पर भरा है । राजस्व विभाग के 83%, जल शक्ति ने 94%, शिक्षा विभाग ने 93%, कृषि विभाग ने 99%, पशुधन विभाग ने 98%, उद्योग विभाग ने 79%, नगर विकास ने 63% कर्मियों का ब्योरा भरा है । जबकि 40 हजार राज्य कर्मचारी अभी भी अपना ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर नहीं भर सके हैं । (UP govt stopped salaries) ऐसे कर्मचारियों का वेतन रोक लिया जाएगा।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign