Friday, January 16, 2026
Home बिज़नेस महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए, DMA ने किया शानदार अवार्ड समारोह का आयोजन

महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए, DMA ने किया शानदार अवार्ड समारोह का आयोजन

by KhabarDesk
0 comment
Delhi Businesswoman Award

Delhi Businesswoman Award : दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 20 दिसंबर 2024 को दिल्ली मैनेजमेंट एसोसिएशन (DMA) द्वारा 14वां अखिल भारतीय महिला उद्यमी अवार्ड एवं सम्मेलन ( 14th All India Women Entrepreneurs Award and Conference) आयोजित किया गया। DMA की इस पहल का मकसद उद्यम के क्षेत्र तथा सार्वजनिक जीवन में बेहतरीन काम कर, उदाहरण पेश करने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित करना है। इस सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि थीं, पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल और देश की प्रथम महिला आईपीएस डॉक्टर किरण बेदी। इस मौके पर संस्था की ओर से डॉक्टर किरण बेदी को समाज में उनके अभूतपूर्व योगदान और बदलाव के लिए अग्रणी भूमिका निभाने के लिए लाइफटाइम अवार्ड से नवाजा किया। अपने उद्घाटन भाषण में डॉ किरण बेदी ने अपने जीवन अनुभवों को खास मेहमानों के साथ साझा किया। इस आयोजन के गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एचटी मीडिया ग्रुप के सीईओ रमेश मेनन भी मौजूद रहे।

1955 में स्थापित दिल्ली मैनेजमेंट एसोसिएशन, प्रमुख व्यावसायिक निकाय के रूप में प्रबंधन के बदलते आधुनिक सिद्धांतों से पेशेवरों को रूबरू कराते हुए एक थिंक टैंक के रूप में मजबूती से काम कर रही है। जो पिछले 14 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम कर रही महिला उद्यमियों को सम्मानित करने का भी काम कर रही है। और इसी कड़ी में 20 दिसंबर 2024 को दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में DMA द्वारा 14वां अखिल भारतीय महिला उद्यमी अवार्ड और सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला उद्यमियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर महानादया यूनिवर्सल कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड की वाइस प्रेसिडेंट शवेता बेरी को भी बिजनेस वूमेन इमर्जिंग एंटरप्रेन्योर अवार्ड से नवाजा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई । डॉ किरण बेदी, DMA के अध्यक्ष डॉ योगेश मिश्रा, वाइस प्रेसिडेंट अनुराधा शर्मा और कॉन्फ्रेंस की चेयरपर्सन छवि प्रभाकर ने दीप जलाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

दिन भर चले कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र और सामाजिक सरोकार के क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने मेहमानों के साथ अपने अनुभव और विचार साझा किये। एक के बाद एक सेशन में कई वक्ताओं ने उद्यम और एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़ी रोचक कहानियां और अनुभव साझा किए। ये मंच कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से शिरकत कर रही 200 हस्तियों के लिए भी पेशेवर संबंध स्थापित करने का शानदार प्लेटफार्म बना। इस खास मौके पर टेबल बुक “Women Who Inspire : Celebrating The Success Stories Of Trailblazing Winner 2022- 24” का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान “उद्योग 5.0 : द वे फॉरवर्ड” विषय पर पैनल चर्चा का भी आयोजन किया गया, जहां औद्योगिक बदलाव की नई लहर के उद्योगों पर प्रभाव तथा उद्योग और मानव केंद्रित नवाचार पर ए आई और रोबोटिक्स के दौर में सार्थकता को लेकर गहन चर्चा की गई। महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता पर भी विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिला उद्यमियों को अवार्ड से नवाजा गया। इससे पहले कॉन्फ्रेंस ज्यूरी चेयर मीता ब्रह्मा ने अवार्ड की जरूरत और सही चुनाव के लिए प्रतिभागियों द्वारा अपनी उपलब्धियों के सही मूल्यांकन और प्रस्तुतिकरण के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में दिल्ली मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign