Friday, January 16, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ बजट में महिलाओं का खास ख्याल, लाडली बहन योजना के तहत हर महीने ₹1500 देगी सरकार

बजट में महिलाओं का खास ख्याल, लाडली बहन योजना के तहत हर महीने ₹1500 देगी सरकार

by Jai P Swarn
0 comment
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने अपने बजट में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। 28 जून को पेश हुए बजट 2024- 25 में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की घोषणा की गई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन” का तोहफा महाराष्ट्र की महिलाओं को दिया है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष तक की आयु की पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने 1500 रूपये की रकम ट्रांसफर की जाएगी। यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहन योजना जैसी ही है। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि इस योजना के लिए हर साल 46000 करोड रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी ।

कब से लागू होगी योजना

लाडली बहन योजना (Ladli Behna Yojana) जुलाई 2024 से शुरू हो जाएगी। इस योजना का मकसद गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। महाराष्ट्र लाडली बहन योजना के माध्यम से राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, निराश्रित और असहाय महिलाओं को ₹1500 तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

किन को मिलेगा योजना का लाभ

इस (Ladli Behna Yojana) योजना के तहत यह रकम उन महिलाओं को मिलेगी जिनके परिवार की आमदनी ढाई लाख रुपए सालाना या उससे कम है। इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र की मूल निवासी महिलाओं को ही मिलेगा। योजना में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की निराश्रित, विधवा, परित्यक्ता और असहाय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी । योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेज

  • योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक महिला का
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक व पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी ।

ऑनलाइन होगा आवेदन

1 जुलाई 2024 से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए पात्र महिलाओं को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। राज्य सरकार द्वारा जारी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस योजना की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सीधे बैंक में जाएगी सहायता राशि

लाडली बहन योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत राज्य की करीब डेढ करोड़ गरीब महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। सहायता राशि की रकम महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

लाडली बहन योजना (Ladli Behna Scheme) के अलावा भी गरीब लोगों की मदद के लिए सरकार जल्द ही गरीब परिवारों को सालाना तीन एलपीजी सिलेंडर भी मुफ्त देने वाली है। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीब परिवारों को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। इस योजना से 52 लाख गरीब परिवारों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign