Friday, January 16, 2026
Home मनोरंजन शाहरुख के बेटे आर्यन खान उतरे निर्देशन के मैदान में, वेब सीरीज से मचाएंगे धमाल !

शाहरुख के बेटे आर्यन खान उतरे निर्देशन के मैदान में, वेब सीरीज से मचाएंगे धमाल !

by KhabarDesk
0 comment

Aryan Khan : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की नई वेब सीरीज इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने को तैयार है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने डायरेक्शन से फिल्मी दुनिया में पहला कदम रखा है। उनकी पहली वेब सीरीज ‘The Ba***ds of Bollywood ‘आधिकारिक तौर पर रिलीज होने को तैयार है। जिसका ऐलान शाहरुख खान ने सोमवार को किया है। Aryan Khan की नई वेब सीरीज में कई स्टार्स का कैमियो भी होने वाला है।

साल 2025 में नेटफ़्लिक्स पर रिलीज होने वाली है वेब सीरीज:

इन दिनों शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की नई वेब सीरीज चर्चा में छाई हुई है। नेटफ्लिक्स ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर 2025 में रिलीज होने वाली वेब सीरीज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली वेब सीरीज,सैफ अली खान की नई फिल्म और उनके बेटे इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म के साथ दिल्ली क्राइम के कई अन्य अध्याय भी शामिल है। इस इवेंट में मौजूद शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान के शो का एक छोटा प्रोमो भी शेयर किया। इस प्रोमो में शाहरुख खान के साथ उनके बेटे आर्यन खान की एक झलक भी देखने को मिली थी।

आर्यन खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान कुछ इमोशनल भी हो गए थे। उनका कहना था कि उनके बेटे आर्यन खान और उनकी बेटी सुहाना खान को यदि जनता अपना 50% प्यार दे दे तो उनके लिए बहुत होगा। आर्यन खान की इस वेब सीरीज में बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स कैमियो करने वाले हैं ।

वेब सीरीज की कहानी बॉलीवुड की रंगीन दुनिया पर आधारित है:

शाहरुख खान ने The Ba***ds of Bollywood ‘ के आधिकारिक ऐलान के बाद आर्यन खान की वेब सीरीज के बारे में कुछ जानकारी दी। शाहरुख खान का कहना है कि फिल्मों की रंगीन दुनिया के पीछे भी एक दुनिया है,जो किसी कहानी से कम नहीं है। इस वेब सीरीज में हिंदी सिनेमा जगत की दुनिया से जो कुछ भी सीखा है,उसको मिला कर एक शो बनाया गया है। लोग बॉलीवुड की मुश्किल भरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं। वेब सीरीज में दर्शाया गया है कि मुंबई शहर में जब लोग आते हैं,तब उनके साथ क्या होता है। इस वेब सीरीज में कॉमेडी भी भरपूर है। वेब सीरीज का निर्माण” रेड चिलीज स्टूडियो “के बैनर तले किया गया है।

Aryan khan निर्देशित वेब सीरीज में लीड रोल में कौन:

‘The Ba***ds of Bollywood ‘ आर्यन खान के द्वारा निर्देशित पहली वेब सीरीज है। 6 एपिसोड की इस वेब सीरीज में सलमान खान,शाहरुख खान, रणबीर कपूर, बादशाह और बॉबी देओल के कैमियो देखने को मिल सकते हैं। इस फिल्म में लीड रोल में एक्टर लक्ष्य और सहर बाम्बा को कास्ट किया गया है ।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign