Tuesday, March 3, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ दिल्ली सरकार की नयी पहल ‘सहेली स्मार्ट कार्ड ‘ कैसे महिलाओं की जिंदगी आसान करेगा ये कार्ड

दिल्ली सरकार की नयी पहल ‘सहेली स्मार्ट कार्ड ‘ कैसे महिलाओं की जिंदगी आसान करेगा ये कार्ड

Saheli smart card

by KhabarDesk
0 comment
Saheli Smart Card

Saheli Smart Card :  दिल्ली सरकार, महिलाओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए और उनके सफर को आसान बनाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना के शुरू होने के बाद  महिलाओं को डीटीसी बसों में चढ़कर बार-बार गुलाबी टिकट नहीं खरीदना पड़ेगा। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार महिलाओं को बस में फ्री यात्रा की सुविधा देने के लिए सहेली स्मार्ट कार्ड की योजना लेकर आई है । इस योजना के अंतर्गत दिल्ली की महिला और ट्रांसजेंडर निवासियों को एक सहेली स्मार्ट कार्ड प्रदान किया जाएगा। जिससे कि वह मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। यह कार्ड 15 अगस्त से लागू हो सकता है । आईए जानते हैं क्या है सहेली स्मार्ट कार्ड।

क्या है ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’:

भारत की राजधानी दिल्ली में बस में प्रतिदिन सफर करने वाली महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार एक नई योजना का शुभारंभ करने जा रही है। इस नई योजना का लाभ दिल्ली की सभी महिलाएं और ट्रांसजेंडर उठा सकेंगे । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण में कहा था कि पुरानी टिकट व्यवस्था में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए वह नए कदम उठायेंगी। इसके लिए दिल्ली सरकार ने हाल ही में एक ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ लॉन्च करने की योजना बनाई है । यह एक डिजिटल ट्रैवल पास होगा। इस पास में कार्ड धारक का नाम और फोटो भी होगा। इस सहेली स्मार्ट कार्ड का उपयोग आप डीटीसी और क्लस्टर बसों में कर सकेंगे। यह स्मार्ट कार्ड 12 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए बनाया जाएगा। यह कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी( NCM) कार्ड सिस्टम के तहत लाया गया है। इस कार्ड को बनवाने के लिए महिलाओं को दिल्ली का वैध निवास प्रमाण पत्र देना होगा ।

स्मार्ट कार्ड के लिए दिल्ली का निवासी होना जरूरी

महिलाओं के लिए जारी इस कार्ड में महिला का नाम और फोटो अंकित होगा। इस कार्ड के माध्यम से महिलाएं डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी । इसके साथ इस कार्ड में रिचार्ज कर के महिलाएं अन्य सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो आदि में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।  इस कार्ड से महिलाओं को अन्य परिवहन सेवाओं की यात्रा करने के लिए भुगतान करना होगा।

सहेली स्मार्ट कार्ड बनाने में लगने वाले दस्तावेज:

दिल्ली सरकार की नई योजना के अंतर्गत  Saheli Smart Card बनवाने  के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज का फोटो और अन्य दस्तावेज भी लगाने पड़ेंगे । केवाईसी पूरी होने के बाद स्मार्ट कार्ड आपके पते पर भेजा जाएगा । कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त हो इसलिए दिल्ली ट्रांसपोर्ट सेवा खुद अपनी तरफ से कोई कार्ड जारी नहीं कर रही है।

Saheli Smart Card गुम हो जाने पर नया कार्ड कैसे बनवाये:

दिल्ली सरकार की पहल से महिलाओं की यात्रा के लिये सहेली स्मार्ट कार्ड मुफ्त में बनाया जाएगा । जिसके लिए बैंक अपनी नीति के अनुसार मेंटेनेंस से संबंधित कुछ मामूली फीस वसूल कर सकता है । इसके साथ ही कार्ड लाभार्थी के पते पर भेजने का शुल्क भी लाभार्थी को स्वयं ही देना होगा। कार्ड के गुम हो जाने पर बैंक को सूचित करके नया कार्ड जारी करा सकते हैं। इसके बाद नया कार्ड बनाने के लिए बैंक अपने नियमानुसार फीस वसूल कर सकता है।

किन महिलाओं को मिलेगा फायदा:

Saheli Smart Card :

इस योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ दिल्ली में निवास कर रही सभी महिलाओं को मिलेगा। नोएडा,गाजियाबाद,सोनीपत या फ़रीदाबाद की निवासी महिलायें इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगी। सरकार का कहना है कि वे आगे इस योजना के विस्तार पर विचार करेगी। दिल्ली सरकार यह कार्ड 15 अगस्त से लागू करने की तैयारी कर रही है। अब महिलाओं की यात्रा ज्यादा आसान,सुरक्षित और पेपरलेस हो जायेगी।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign