Thursday, March 5, 2026
Home बिज़नेस त्यौहार के बाद आम जनता की जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार,1 नवंबर से बदल जाएंगे ये नियम

त्यौहार के बाद आम जनता की जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार,1 नवंबर से बदल जाएंगे ये नियम

Rule Change एसबीआई क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल पे करते हैं तो लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

by KhabarDesk
0 comment
New Rules from 1st Nov

Rule Change: त्यौहारों की लंबी मौज मस्ती और खर्चों के बाद सभी लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में फिर से व्यस्त हो जाते हैं। वही दूसरी तरफ नवंबर के शुरुआत में ही सरकार ने पुराने नियमों में बदलाव करके कुछ नये नियम लागू किये हैं । जिसमें गैस सिलेंडर के दाम,क्रेडिट कार्ड के नियम, रेलवे के टिकट बुकिंग के नियम और सेबी ने ट्रेडिंग के नए नियम जारी किये हैं। इनमे कुछ ऐसे नियम है जो आपकी जेब पर भार डालने वाले हैं। आइए जानते वो कौन से बड़े बदलाव है जो आपके ख़र्चे मे बढोत्तरी करेंगे।

रेलवे टिकट बुकिंग में बदलाव:

इंडियन रेलवे में सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खबर हैं। भारतीय रेल ने अपने नियमों मे कुछ बदलाव किये हैं। जो कि नवंबर के महीने से लागू होंगे। ये नियम टिकट बुकिंग को लेकर है। सभी पैसेंजर पहले अपना टिकट चार महीने पहले बुक करा लेते थे। लेकिन अब आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। भारतीय रेल ने अब टिकट बुकिंग को लेकर कुछ नए बदलाव किए हैं जिसमें  बुकिंग का टाइम यानी कि एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 120 दिनों से घटा कर 60 दिन कर दिया गया है। ये नियम 1 नवंबर से लागू हो जायेगा।

IRCTC Booking Rule Change: एक नवंबर से बदल जाएंगे आईआरसीटीसी में टिकट बुकिंग के नियम

सेबी के नियमों में बदलाव:

बाजार नियामक सेबी ने ट्रेडिंग के नए नियम लागू किये हैं जो नवंबर की 20 तारीख से लागू हो जायेंगे । जिसका खास मकसद बाजार में स्थिरता बनाएं रखना और निवेशकों की सुरक्षा है। यदि आप भी शेयर बाजार इंडेक्स से जुड़े डेरिवेटिव्स में निवेश करते हैं तो आपको भी इन नियमों का पालन करना होगा। इन नियमों में बदलाव का उद्देश्य बाजार में रिस्क को कम करना है। इसमें साप्ताहिक एक्सपायरी को सीमित करना भी शामिल हैं। सेबी ने न्यूनतम ट्रेडिंग राशि 15 लाख रुपये तय की है, जो बाद में 15 लाख से 20 लाख रुपये के बीच होगी साथ में हर एक्सचेंज में एक हफ्ते में सिर्फ एक वीकली एक्सपायरी होगी, जो 20 नवंबर से लागू होगी। ये बदलाव आपको भविष्य में किसी भी तेज़ी से होने वाले नुकसान से बच सकेगें।

सिलेंडर के नए नियम

जानकारों की माने तो हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। फिर कंपनी अपने नियमों के मुताबिक LPG के दामों को घटा और बढ़ा देती हैं। इस बार नवंबर के महीने में कमर्शियल गैस और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की संभावना मानी जा रही है।

SBI के क्रेडिट कार्ड के नियमों में एक बड़ा बदलाव

SBI बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के यूजर को एक बड़ा झटका दिया है। अब आपको भी क्रेडिट कार्ड का यूज करते समय एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा। बैंक के नये नियम  के मुताबिक, SBI Credit Card से यूटिलिटी बिल पेमेंट करने पर 1 फीसदी एकस्ट्रा चार्ज लगेगा. एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर ये नियम 1 नवंबर से लागू हो जाएगा। अब अगर आप भी अपने बिजली, पानी, और गैस के बिल का भुगतान SBI के क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो अब आपको भी 1 पर्सेंट एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा। ये नियम  एक नवंबर से लागू होंगे। शौर्य/डिफेंस क्रेडिट कार्ड को छोड़कर सभी अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड के फाइनेंस चार्ज में भी बदलाव किया है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign