Thursday, April 9, 2026
Home बिज़नेस PM सूर्य घर योजना: 300 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ मिलेगी 1,08,000 रुपए की सब्सिडी और आसान EMI की सुविधा

PM सूर्य घर योजना: 300 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ मिलेगी 1,08,000 रुपए की सब्सिडी और आसान EMI की सुविधा

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

by KhabarDesk
0 comment
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana : उत्तर प्रदेश सरकार गरीब नागरिकों को बिजली बिल से राहत देने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 300 यूनिट फ्री बिजली देगी। सरकार इस योजना के तहत फ्री बिजली कनेक्शन के साथ हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री देगी।

फ्री बिजली का लाभ उन लोगों को मिलेगा जो पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाएंगे। इसके लिए यूपी सरकार और केंद्र सरकार बड़ी राशि का अनुदान भी दे रही है।

क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (What is PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana?)

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लाभार्थियों के घरों की छत पर सोलर प्लांट लगवाए जाते हैं, जिसके माध्यम से सौर ऊर्जा का उपयोग बढा कर बिजली की खपत कम की जाती है, लाभार्थियों को बिजली बिल भी कम भरना पड़ता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है और बिजली पर निर्भरता कम करना है।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार दे रही 300 यूनिट मुफ्त बिजली

योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सोलर पैनल लगवाने वालों को 300 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त दे रही है। साथ ही संयंत्र लगाने के लिए बड़ी राशि का अनुदान भी दिया जा रहा है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत यूपी सरकार 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त में देगी।

योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 17000 बिजली उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर प्लांट लगवाने का लक्ष्य है। जिससे सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली की खपत कम होगी। पूरे देश में पीएम सूर्य घर योजना का लक्ष्य 1 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली का लाभ प्रदान करना है।
योजना के तहत सोलर प्लांट का खर्च उपभोक्ता वहन करेंगे लेकिन सरकार द्वारा इस पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी जिससे सोलर प्लांट पर लगने वाला खर्च बहुत कम हो जाएगा।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश में इस योजना के तहत 1KW की क्षमता वाले से सयंत्र के लिए केंद्र सरकार 30,000 राज्य सरकार 15,000 यानी कुल मिलाकर 45000 का सब्सिडी दे रही है।

2 KW के संयंत्र के लिए केंद्र सरकार 60,000 राज्य सरकार 30,000 कुल मिलाकर 90 हजार का सब्सिडी दे रही है।

3 KW के संयंत्र के लिए केंद्र सरकार 78,000 राज्य सरकार 30,000 कुल मिलाकर 1,08,000 का सब्सिडी दे रही है।

4 KW के संयंत्र के लिए केंद्र सरकार 78,000 राज्य सरकार 30,000 कुल मिलाकर 1,08,000 का सब्सिडी दे रही है।

5 KW के संयंत्र के लिए केंद्र सरकार 78,000 राज्य सरकार 30,000 कल 1 लाख 8000 का सब्सिडी दे रही है।

प्लांट लगाने में खर्च होंगे 60,000 रुपए 

इस सोलर प्लांट को अपने घर की छत पर लगाने के लिए अनुमानित तौर पर इसकी लागत 60 हजार रुपए प्रति किलोवाट आएगी। यह सोलर पैनल 25 वर्ष तक काम करेंगे। जिससे लंबी अवधि तक लाभुकों को बिजली का लाभ मिल सकेगा।

सोलर प्लांट लगाने के लिए आसान EMI की सुविधा

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के अंतर्गत यूपी सरकार सोलर पैनल लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए 3 KW का प्लांट लगाने के लिए आसान EMI पर बैंकों द्वारा ऋण की सुविधा भी दी जा रही है। 3 KW का प्लांट लगाने के लिए 18000 की ईएमआई चुकानी होगी और मात्र 7% की ब्याज दर पर बैंक से लोन मिल जाएगा । उत्तर प्रदेश में इस योजना को अधिक आकर्षक बनाने के लिए यूपी सरकार खास मदद दे रही है। यूपीनेडा में पंजीकृत वेंडर के माध्यम से सोलर रूफटॉप प्लांट लगवाए जा सकते हैं।

सब्सिडी की राशि सीधी पहुंचेगी लाभार्थी के खाते में

सोलर प्लांट कमिश्निंग के उपरांत सब्सिडी की राशि डीबीटी द्वारा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच जाएगी। इस योजना का लाभ उठाकर बिजली बिल में दो तिहाई तक की बचत की जा सकती है।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana का लाभ उठाने के लिए कहां करें आवेदन

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप सरकारी वेबसाइट https://www.pmsuryaghar.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं और अगर प्लांट लगाने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो समस्या या शिकायत के लिए  https:/upnedasolarsamadhan.in पर जाकर अपनी समस्या की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए पात्रता (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Eligibility)

पीएम सूर्य घर योजना के तहत आवेदन करने के लिए कुछ योग्यताओं को पूरा करना होगा।

यूपी सरकार की PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के लिए यूूपी के मूल निवासी आवेदन कर पाएंगे। यह लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी सालाना आय 1 लाख से लेकर 1.50 लाख रुपए तक है। सरकारी कर्मचारी या सरकारी कर्मचारी के परिवार को इस योजना के लाभ नहीं मिल पाएगा।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana द्वारा यूपी सरकार अधिक से अधिक लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है यही वजह है कि इसके लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और बड़ी अनुदान राशि दी जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign