Thursday, March 5, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ पीएम मोदी ने देश को सौंपी तीन नई वंदे भारत, आधुनिक सुविधा और नए फीचर्स से लैस हैं ये ट्रेन

पीएम मोदी ने देश को सौंपी तीन नई वंदे भारत, आधुनिक सुविधा और नए फीचर्स से लैस हैं ये ट्रेन

by Jai P Swarn
0 comment
Vande Bharat

Vande Bharat : विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में भारतीय रेल ने एक और कदम  बढ़ाया है। प्रधान मंत्री, नरेन्द्र मोदी के विजन, ‘मेक इन इंडिया’ (Make in India) और ‘आत्म निर्भर भारत’ को जमीनी धरातल पर लाने के क्रम में नवीनतम तकनीक से पूर्ण आधुनिकतम (The State-of-the-art) वंदे भारत एक्सप्रेस से कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए तीन रेल मार्गों- मेरठ – लखनऊ, मदुरै- बेंगलुरू और चेन्नई- नागरकोइल के बीच नई improved ‘वंदे भारत’ ट्रेन को प्रधान मंत्री, नरेन्द्र मोदी ने 31 अगस्त 2024 को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाई।

कौन सी है तीन नई वंदे भारत ट्रेन

यह तीन नए वंदे भारत ट्रेनें, मेरठ- लखनऊ, मदुरै – बेंगलुरु और चेन्नई- नागरकोइल के बीच चलेंगी। मेरठ से लखनऊ तक का 459 किलोमीटर का सफर वंदे भारत 7 घंटे 10 मिनट में तय करेगी। 22490 वंदे भारत ट्रेन मेरठ से सुबह 6:35 पर रवाना होगी और दोपहर 1:45 पर लखनऊ पहुंच जाएगी। वहीं 22491 वंदे भारत दोपहर 2:45 पर लखनऊ से चलेगी और रात 10:00 बजे मेरठ पहुंचेगी।

वंदे भारत का किराया

मेरठ लखनऊ वंदे भारत में चेयर कार का किराया 13 सौ रुपए और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2365 रुपए है।

मदुरै- बेंगलुरु कैंट वंदे भारत

मदुरै-बेंगलुरु कैंट वंदे भारत ट्रेन सुबह मदुरै जंक्शन से 5:15 पर रवाना होगी और दोपहर 1:00 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 1:30 बजे बेंगलुरु कैंट से रवाना होगी और रात 9:45 पर मदुरै पहुंचेगी। बेंगलुरु कैंट चेयर कार का किराया 1575 रूपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2865 रुपए होगा।

चेन्नई एग्मोर-नागर कोइल वंदे भारत

20627 वंदे भारत चेन्नई एग्मोर से सुबह 5:00 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:50 पर नागरकोइल पहुंचेगी। वापसी में 20628 वंदे भारत नागरकोइल जंक्शन से दोपहर 2:20 पर रवाना होगी और रात 11:00 बजे चेन्नई एग्मोर पहुंचेगी।

किराया

चेन्नई एगमोर नागरकोइल वंदे भारत चेयर कार का किराया 1610 रुपए और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 3,005 रुपए होगा।

वंदे भारत की शुरुआत:

पहली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 15 फरवरी 2019 में हुई थी। देश के 280 जिलों को वंदे भारत जोड़ती है । वंदे भारत ट्रेन का निर्माण मेक इन इंडिया के तहत भारत मे किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि जिन जगहों तक वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा पहुंच रही है, वहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। वन्दे भारत तेज गति ट्रेन है जो 1 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं । यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत ट्रेन स्लीपर भी होने जा रही हैं। इसके साथ ही जल्द ही वंदे मैट्रो की शुरुआत भी होने जा रही है। सभी छोटे स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है । सरकार का लक्ष्य 2047 तक 4 हजार 500 वंदे भारत नई  ट्रेने चलाने का है।

ट्रेन की खासियत:

यह ट्रेन पूरी तरह से भारत में निर्मित ट्रेन है। यह पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है। यह भारत की पहली इंजन रहित ट्रेन हैं। इस ट्रेन मे बुलेट या मैट्रो ट्रेन जैसे एकीकृत इंजन हैं। इस ट्रेन मे ऑटोमेटिक दरवाजे और एसी कोच हैं। ये पूरी तरह से चेयर कार ट्रेन है। इसमे चेयर 180 डिग्री तक घूम सकती हैं। आपको इस ट्रेन मे नाश्ता और दोपहर का भोजन भी परोसा जायेगा। इस ट्रेन मे ऑनबोर्ड वाई फाई की सुविधा भी उपलब्ध है।

नई वंदे भारत के फीचर्स

नई वंदे भारत एक्सप्रेस नवीनतम आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

  •  यह Vande Bharat का नया और उन्नत रूप होगा।
  •  ट्रेन में दिव्यांग जनों के लिए विशेष शौचालय की व्यवस्था है।
  • यह न्यूनतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है।
  • हवा के एक समान प्रसार के लिए विशेष एयर कंडीशनिंग डक्ट लगाया गया है।
  •  स्लाइडिंग फुट स्टेप्स के साथ स्वचालित दरवाजे हैं।
  •  टक्कर रोधी कवच प्रणाली से सुसज्जित है।
  •  टच फ्री सुविधाओं के साथ बायो वैक्यूम टॉयलेट हैं।
  •  सभी डब्बों में आपातकालीन अलार्म, पुश बटन और टॉकबैक की सुविधा है।
  •  अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ हवाई यात्रा जैसा अनुभव मिलेगा।
  •  Ergonomic रूप से डिजाइन की गई 360 डिग्री घूमने वाली आरामदायक सीटें हैं।
  • Vande Bharat के प्रत्येक कोच में यात्री सूचना और इन्फोटेनमेंट सिस्टम होगा।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign