Thursday, March 5, 2026
Home बिज़नेस NPS वात्सल्य, बच्चों के लिए अनोखी पेंशन योजना, जाने कितने रुपयों से खुलेगा खाता

NPS वात्सल्य, बच्चों के लिए अनोखी पेंशन योजना, जाने कितने रुपयों से खुलेगा खाता

NPS Vatsalya Yojana

by Jai P Swarn
0 comment
NPS Vatsalya Yojana

NPS Vatsalya Yojana: बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर माता-पिता को बड़ी चिंता रहती है। और इसके लिए वह कई तरह की बचत और निवेश भी करते हैं। अब सरकार बच्चों के लिए भी एक खास पेंशन योजना लेकर आई है। जो उनके भविष्य के सपनों को संवारने में मददगार साबित हो सकती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते समय बच्चों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिये NPS वात्सल्य योजना (NPS Vatsalya Scheme) का ऐलान किया गया था। ये योजना देश के अर्थिक विकास की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है । योजना देश की पेंशन प्रणाली को और मजबूती देगी। सरकार की इस योजना को पीएफआरडीए द्वारा संचालित किया जाएगा।  बच्चों के भविष्य को अर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिये केंद्रीय बजट में इस NPS Vatsalya Scheme का ऐलान हुआ था।

NPS वात्सल्य योजना क्या है:

इस योजना की शुरुआत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 18 सितंबर को की है। इस योजना को दिल्ली समेत 75 स्थानों पर लॉन्च किया गया। NPS Vatsalya Yojana का संचालन (PFRDA) पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण करेगा। इस योजना के तहत नाबालिग सदस्यों को स्थायी सेवानिवृति खाता संख्या(प्रान) कार्ड भी जारी किया जायेगा। इस योजना के तहत माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए पेंशन खाते में निवेश कर सकते हैं। अपने-अपने इलाकों में नए नाबालिग सब्सक्राइबर्स को PRAN मेंबरशिप भी दी जाएगी। इस योजना का मकसद देश के बच्चों को मजबूत वित्तीय नींव देना है। इस योजना की सारी जानकारी एक किताब मे दी जायेगी।

बच्चो के बेहतर भविष्य़ के लिये है निवेश:

माता पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिये इस योजना में निवेश करके बचत कर सकतें हैं । इस पेंशन अकाऊंट में इन्वेस्ट करके बच्चों के लिये लॉन्ग टर्म में एक बड़ा फंड तैयार हो सकेगा । बच्चो के भविष्य के लिये एक मोटा फंड जुटाने में ये स्कीम खास मददगार साबित होगी। इसमे माता पिता को या कानूनी संरक्षक को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या जारी कर दी जायेगी।

1,000 रुपये से शुरु कर सकते हैं इनवेस्टमेंट:

NPS वात्सल्य योजना ( NPS Vatsalya yojana) के तहत माता पिता अपने बच्चो का भविष्य सुरक्षित कर सकतें हैं । यह योजना लंबी अवधि में संपत्ति बनाने के लिए चक्रवृद्धि ब्याज (कंपाउंडिंग) की ताकत का इस्तेमाल करती है। इस योजना में बच्चे के परिजन बच्चे के नाम से अकाऊंट मे 1,000 रुपये से निवेश शुरु कर सकतें हैं । इस योजना में अधिकतम इनवेस्टमेंट की कोई सीमा नही है । बच्चे की 18 साल की उम्र तक NPS वात्सल्य खाते में इन्वेस्ट करना होगा। न्यूनतम निवेश के कारण यह योजना समाज के सभी वर्गो के लिये सुलभ है ।

बालिग होने तक संरक्षक माता पिता होंगे:

NPS Vatsalya Scheme की मदद से बच्चों के 18 साल पूरे होने पर उनकी पढ़ाई और आगे की योजनाओं के लिए एक मुश्त  बड़ी रकम प्राप्त की जा सकती है। बच्चों के बालिग होने पर एनपीएस वात्सल्य अकाउंट रेगुलर एनपीएस खाते (NPS Account) में बदल जाएगा। इस बीच 18 साल की उम्र पूरी कर लेने के बाद इस खाते को सुचारु रूप से चलाने के लिये नये सिरे से केवाईसी अपडेट करानी होगी। यदि आप खाता बंद करना चाहते है तो वो भी कर सकते है। बालिग होने तक बच्चों के माता पिता ही इस खाते के कानूनी संरक्षक होंगे।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign