Maharashtra Mukhyamantri Yuva Karya Prashikshan Yojana 2024: महाराष्ट्र में युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को रोजगार के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही प्रति माह दस हजार रूपए भत्ता भी दिया जाएगा।
बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण और दस हजार भत्ता (Stipend) देगी सरकार
महाराष्ट्र में हर साल लगभग 11 लाख युवा, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षा पास करते हैं। हर साल सर्टिफिकेट और छोटी अवधि के कोर्स पास करने वाले युवाओं की भी बड़ी संख्या होती हैं, लेकिन परीक्षा पास करने के बाद भी उन्हें तुरंत कोई रोजगार नहीं मिल पाता क्योंकि उनके पास नौकरी के लिए कौशल प्रशिक्षण (Skilled Training) की कमी होती है। ऐसे में युवाओं के कौशल विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना की घोषणा की है। सरकार का मकसद हर साल 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देना है । इसकी शुरुआत 50000 युवाओं को प्रशिक्षण देकर की जाएगी। इन युवाओं को रोजगार और उद्योगों की जरूरत के हिसाब से औद्योगिक और गैर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के दौरान हर युवा को प्रतिमाह ₹10000 का भत्ता भी दिया जाएगा । इस योजना का मकसद जरूरतमंद गरीब युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगारोन्मुख बनाना है।
सरकार ने इस योजना के लिए युवा खेल व सेवा निदेशालय (Directorate of Sports and Youth Service Maharashtra) को नोडल विभाग बनाया है। इस योजना पर सरकार लगभग दस हजार करोड रुपए खर्च करेगी। महाराष्ट्र सरकार के वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट में इस योजना की घोषणा की थी।
कैसे करें अप्लाई
जल्द ही योग्य युवा, मुख्यमंत्री युवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का ऑनलाइन फॉर्म भरकर योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा अभी तक ऑनलाइन आवेदन को लेकर कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है पर जल्द ही सरकार गाइडलाइंस बनाकर इस प्रक्रिया को शुरू करने वाली है। मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना की गाइडलाइन आते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। योजना का लाभ महाराष्ट्र के वे युवा ले पाएंगे जो बेरोजगार हैं और जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।
मुख्यमंत्री युवा प्रशिक्षण कार्य योजना का लाभ
इस योजना में काम के साथ-साथ युवाओं को प्रशिक्षित भी किया जाएगा प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को प्रतिमाह ₹10000 का भत्ता यानी स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
योजना के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना का लाभ लेने के लिए
- आवेदक महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए ।
- आवेदक की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए ।
- आवेदक का ग्रेजुएट ,पोस्टग्रेजुएट या डिप्लोमा होल्डर होना आवश्यक है।
जरूरी दस्तावेज
मुख्यमंत्री युवा प्रशिक्षण योजना के लिए आवेदन करने हेतु इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
इस योजना का लक्ष्य युवाओं को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर तथा सक्षम बनाना है। मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना (Maharashtra Mukhyamantri Yuva Karya Prashikshan Yojana 2024) आवेदन फार्म और गाइडलाइन की जानकारी महाराष्ट्र सरकार द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।