Mahalakshmi Scheme : महाराष्ट्र में चुनाव से पहले दोनों प्रमुख गठबंधन, जनता से बड़े-बड़े लुभावने वादे करने में लगे हैं। कांग्रेस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की जनता को चुनाव जीतने पर पांच गारंटी देने का वादा किया है। जिसमें महिलाओं के लिए खासतौर पर महालक्ष्मी योजना (Mahalakshmi Scheme ) लाने का वादा है।
कौन सी हैं पांच गारंटी
1. महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3000 रूपये
महालक्ष्मी स्कीम (Mahalakshmi Scheme) के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में 3000 रूपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। साथ ही सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी।
2. किसानों को भी मिलेगी सौगात
महा विकास अघाड़ी की पांच गारंटी के तहत सरकार बनने पर किसानों का 3 लाख तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। साथ ही नियमित कर्ज चुकाने वाले किसानों को 50,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
3. बेरोजगार युवाओं को हर महीने 4000 रूपए
पांच गारंटी के तहत महाराष्ट्र के बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 4000 रूपये दिए जाएंगे।
4. हर परिवार को 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा
महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी जनता को बड़ी राहत देने की बात कही है। पांच गारंटी के तहत महाराष्ट्र में रहने वाले हर परिवार को 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। सरकारी अस्पतालों में सभी जरूरी दवाएं पूरी तरह निशुल्क देने की बात कही है।
5 ससमानता की होगी बात
सरकार बनने पर जातिगत जनगणना होगी,50% आरक्षण की सीमा हटाएंगे
मुंबई के बीकेसी ग्राउंड में एक चुनावी रैली के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की जनता को यह पांच गारंटी देने की घोषणा की। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे NCP (SP) के प्रमुख शरद पवार भी मौजूद थे।
लड़की बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin Scheme) के तहत 1500 रूपए दे रही है महाराष्ट्र सरकार
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार पहले से ही माझी लड़की बहिन योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को 1500 रूपए प्रतिमाह दे रही है और चुनाव के दौरान महायुति गठबंधन ने इस योजना की धनराशि 1500 से बढ़कर 2100 रूपये करने का वादा किया है।
महायुति गठबंधन ने भी लगाई वादों की झड़ी
सत्ताधारी महा युति गठबंधन की पार्टियां भी चुनावी वादों से जनता को लुभाने में जुटी है । अजीत पवार की एनसीपी (NCP) ने अपने क्षेत्र में किसानों के लिए शेतकरी सम्मान निधि (Shetkari Sanman Nidhi) की राशि सालाना 12000 रूपए से बढ़ाकर 15000 रूपये करने का वादा किया है।
अजीत पवार की एनसीपी के वादे
- किसानों के लिए कर्ज माफी
- MSP के तहत बिकने वाली सभी फसलों के लिए 20% अतिरिक्त अनुदान
- किसानों के लिए प्रति हेक्टर 25000 रूपये की बोनस राशि
- वृद्धावस्था पेंशन की राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 रूपए करने का वादा
- 25 लाख नौकरियां देने का वादा
- 10 लाख छात्रों को ट्रेनिंग के साथ 10,000 रूपये प्रतिमाह स्टाइपेंड देने का वादा
- आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को का वेतन 15000 रूपये करने का वादा
- बिजली बिल में 30% कटौती का वादा
यह सभी वादे महाराष्ट्र की जनता से चुनाव में किये जा रहे हैं। चुनाव में अक्सर राजनीतिक दल जनता से लुभावने वादे करते हैं। हालांकि अब इन वादों में कई तरह की मासिक धनराशि देने का चलन भी काफी बढ़ गया है। फिर भी यह सभी चुनावी वादे हैं । देखना होगा की जनता किनके वादों पर ज्यादा भरोसा करती है और किसे सत्ता की कुर्सी पर बैठाती है।