Friday, April 10, 2026
Home बिज़नेस अब शिक्षा का सपना होगा पूरा! पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के तहत मिलेगा बिना गारंटी के 10 लाख रुपए तक का लोन

अब शिक्षा का सपना होगा पूरा! पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के तहत मिलेगा बिना गारंटी के 10 लाख रुपए तक का लोन

PM Vidyalaxmi Scheme

by KhabarDesk
0 comment
PM Vidyalaxmi Scheme

PM Vidyalaxmi Scheme : उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रोफेशनल कोर्स के लिए लाखों रुपए की फीस लगती है, जिसके लिए कई बार छात्रों या उनके परिवार को ऊंची ब्याज दरों पर एजुकेशन लोन लेना पड़ता है। केन्द्र सरकार ने उच्च शिक्षा का रास्ता आसान बनाने के लिए छात्रों को कॉलेटरल फ्री लोन देने का ऐलान किया है।

केंद्र सरकार ने पीएम विद्यालक्ष्मी योजना पर लगाई मोहर

केंद्रीय कैबिनेट ने उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों के लिए कोलेटरल और गारंटी फ्री एजुकेशन लोन के लिए पीएम विद्यालक्ष्मी योजना (PM Vidyalaxmi Scheme) को अनुमति प्रदान कर दी है। प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना का मकसद ऐसे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करना है जो पैसे की कमी के कारण उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला नहीं ले पाते हैं। पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा संस्थानों (QHEI) में प्रवेश लेने पर ट्यूशन फीस व अन्य जरूरी खर्चों के लिए सरकार बैंकों और वित्तीय संस्थानों से कोलेटरल और गारंटी मुक्त ऋण मुहैया करवाएगी।

देश के NIRF रैंकिंग के 860 उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए मिलेगी सुविधा

पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के तहत देश के 860 उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों को सुविधाजनक ऋण प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत बिना किसी जमानत और गारंटी के एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जाएगा, इसके लिए सरकार 7.5 लाख रुपए तक के लोन के लिए 75% क्रेडिट गारंटी प्रदान करेगी। जिससे योजना के तहत बैंकों को यह एजुकेशन लोन प्रदान करने में मदद मिलेगी।

10 लाख के लोन पर केवल 3 प्रतिशत का ब्याज

योजना के तहत उन छात्रों के लिए 10 लाख रुपए तक के लोन पर 3% ब्याज लगेगा जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपए है। सरकार पहले से ही 4.50 लाख रुपए तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले छात्रों को 10 लाख रुपए का एजुकेशन लोन पूर्ण ब्याज छूट के साथ दे रही है। यह ब्याज सब्सिडी हर साल 1लाख छात्रों को दी जाएगी, जिसमें सरकारी संस्थानों और तकनीकी या व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। 2024-25 से 2030-31 के लिए 3,600 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिसमें इस अवधि के दौरान 7 लाख नए छात्रों को ब्याज सब्सिडी का लाभ मिलने की उम्मीद है।

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें

इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग एकीकृत पोर्टल – पीएम-विद्यालक्ष्मी लॉन्च करेगा, जहा छात्र सभी बैंकों के लिए सुलभ  आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षा ऋण और ब्याज सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। ब्याज सब्सिडी ई-वाउचर और सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) वॉलेट के माध्यम से वितरित की जाएगी।

  • आवेदक को विद्या लक्ष्मी पोर्टल पर पंजीकरण और लॉगिन करना होगा।
  • सभी आवश्यक विवरण प्रदान करके सामान्य शिक्षा ऋण आवेदन पत्र (सीईएलएएफ) भरना होगा
  • फॉर्म भरने के बाद, आवेदक  PM Vidyalaxmi Scheme के तहत शैक्षिक ऋण के लिए अपनी आवश्यकताओं, पात्रता और सुविधा के अनुसार आवेदन कर सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाईट पर विज़िट करें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign