Thursday, March 5, 2026
Home बिज़नेस LIC का प्रीमियम बंद करने पर भी नहीं डूबेगी आपकी रकम!

LIC का प्रीमियम बंद करने पर भी नहीं डूबेगी आपकी रकम!

Life Insurance Rule Change

by KhabarDesk
0 comment
Life Insurance Rule Change

Life Insurance Rule Change: अधिकांश भारतीय परिवार जीवन बीमा पॉलिसी जरूर लेते हैं। जीवन बीमा व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके परिवार के सपोर्ट के लिए बहुत काम आता है। इसलिए ज्यादातर लोग कम से कम एक जीवन बीमा पॉलिसी तो जरूर लेते हैं। बीमा पॉलिसी के लिए धारक को नियमित अंतराल पर बीमित राशि के हिसाब से एक निश्चित रकम जीवन बीमा पॉलिसी के खाते में जमा करनी होती है। लेकिन कई बार जीवन में कोई आर्थिक मजबूरी भी आ जाती है, जिस वजह से बीमा की किश्त चुकाना मुश्किल हो जाता है या फिर रूपयों की जरूरत पड़ने पर समय से पहले ही बीमा पॉलिसी बंद करनी पड़ती है। ऐसी सूरत में बीमा कंपनी से जमा किया गया प्रीमियम का रुपया पूरा वापस नहीं मिल पाता और ग्राहकों को अच्छी खासी रकम का नुकसान उठाना पड़ता है। बीमा लेने के 1 साल बाद पॉलिसी खत्म करने पर तो एक भी पैसा वापस नहीं मिलता है।

Life Insurance Rule Change नियम बदलने से ग्राहकों को मिली राहत

लेकिन अगर आप अब किसी वजह से अपनी पॉलिसी सरेंडर करने का सोच रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नही है। अब नियम बदल जाने से आपको ज्यादा नुकसान नहीं उठाना होगा। 1 अक्टूबर 2024 से जीवन बीमा पॉलिसी के नियमों में बदलाव कर दिया गया है। नए नियम की जानकारी इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( Insurance Regulatory and Development Authority of India) यानी IRDAI ने जून में एक मास्टर सर्कुलर के जरिए जारी की थी। जिसके मुताबिक एलआईसी की एंडोमेंट पॉलिसी तय समय से पहले बंद करने पर भी बीमा धारकों को अपनी पॉलिसी पर पहले की अपेक्षा ज्यादा पैसे मिलेंगे। इंश्योरेंस रेगुलेटर के नए नियम बीमा कंपनी के नए प्रोडक्ट्स पर जून में ही लागू हो गए थे, लेकिन पुरानी पॉलिसी के लिए नियमों में बदलाव करने के लिए बीमा कंपनियों को 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। अब 1 अक्टूबर से पुरानी एंडोमेंट पॉलिसी पर भी नया नियम लागू कर दिया गया है।

Life Insurance Rule Change पॉलिसी धारकों को होगा फायदा

पहले के नियम के मुताबिक अगर ग्राहक पॉलिसी लेने के 1 साल बाद पॉलिसी सरेंडर कर देता था तो उसे एक भी पैसा वापस नहीं मिलता था। प्रीमियम के रूप में चुकाई गई पूरी की पूरी रकम डूब जाती थी। लेकिन अब नए नियम के मुताबिक 1 साल बाद भी पॉलिसी बंद करने पर प्रीमियम का बड़ा हिस्सा बीमा धारक को वापस मिल सकेगा। यह नियम केवल लाइफ इंश्योरेंस की एंडोमेंट पॉलिसी पर ही लागू होगा।

क्या होती है एंडोमेंट पॉलिसी Endowment Policy 

एंडोमेंट पॉलिसी वह बीमा योजना है, जो जीवन बीमा कवर के साथ बचत का लाभ भी देती है। यानी धारक को इस पॉलिसी में मृत्यु लाभ और परिपक्वता लाभ दोनों ही मिलता है। पॉलिसी धारक को समय सीमा परिपक्व हो जाने पर अपना भुगतान मिल जाता है और अगर पॉलिसी अवधि के दौरान धारक की मौत होती हो जाती है तो बीमा की राशि नामित व्यक्ति को मिल जाती है। इस नए नियम के लागू होने से बीमा धारको को तो फायदा होगा, लेकिन एंडोमेंट इंश्योरेंस में बीमा कंपनियों का मार्जिन घट जाएगा।

यूलिप और टर्म इंश्योरेंस पर लागू नहीं होगा नया नियम

यह नियम अभी केवल एंडोमेंट पॉलिसी पर ही लागू होगा। यह नया नियम यूलिप ULIP और टर्म इंश्योरेंस पर लागू नहीं होगा।

Life Insurance Rule Change एंडोमेंट पॉलिसी बंद करने पर कितना पैसा वापस मिलेगा

मान लीजिए यदि किसी ग्राहक ने एक एंडोमेंट पॉलिसी खरीदी है, जिसका सालाना प्रीमियम 1,20,000 रुपए है और पॉलिसी 10 साल की अवधि के लिए ली गई है। इसमें 5 साल तक प्रीमियम चुकाना है, तो इस नए नियम के मुताबिक यदि वह व्यक्ति एक साल बाद पॉलिसी बंद कर देता है तो इस व्यक्ति को 1,06000 रूपये वापस मिल जाएंगे। लेकिन पहले के नियम के अनुसार 1 साल बाद पॉलिसी बंद करने पर ग्राहक को एक भी रुपया वापस नहीं मिलता था।

यदि ग्राहक 2 साल बाद पॉलिसी सरेंडर करता है तो उसे अब 2,28,000 रूपये वापस मिलेंगे, जबकि पहले के नियम के मुताबिक केवल 1,23,000 ही वापस मिलते।

यदि 3 साल तक प्रीमियम चुकाने के बाद ग्राहक पॉलिसी बंद करता है तो उसे 3,69,000 रूपये मिलेंगे, जबकि पहले उसे केवल 2 लाख ही वापस मिलते थे।

यदि ग्राहक लगातार 4 साल तक प्रीमियम चुकाने के बाद पॉलिसी बंद करता है तो उसे 5,30,000 रूपये वापस मिलेंगे जो पहले उसे केवल 2 लाख 92 हजार रुपए ही मिलते थे।

नए नियम से ग्राहकों को अब समय से पहले पॉलिसी बंद करने पर कम नुकसान होगा। ग्राहकों के लिए यह एक बड़ी राहत भरी खबर है।

Life Insurance Rule Change बीमा कंपनियों ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया

कई बीमा कंपनियों ने इस नए नियम (Life Insurance Rule Change) का स्वागत किया है। उनका मानना है कि इससे बहुत से ग्राहकों को फायदा मिलेगा, क्योंकि कई ग्राहकों को समय से पहले पॉलिसी बंद करने पर ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता था। लेकिन कुछ बीमा कंपनियां इस नए नियम Life Insurance Rule Change से संतुष्ट नही थी। उनका मानना था कि इस नए नियम से उनकी ऐसेट लायबिलिटी का संतुलन बिगड़ सकता है, क्योंकि इंश्योरेंस प्लान लंबी अवधि के लिए होते हैं और इससे बीमा कंपनियों को लिक्विडिटी मिलती है। उनका तर्क था कि इस नए नियम का खराब असर उन पॉलिसी होल्डर पर पड़ेगा जो अपने पॉलिसी को परिपक्व होने तक जारी रखते हैं।  इससे उनका रिटर्न घट सकता है। हालांकि IRDAI नए नियम को लागू कर चुकी है और नए नियम (Life Insurance Rule Change) को नए प्रोडक्ट्स पर जून से ही लागू कर दिया गया था और 1 अक्टूबर से पुराने पॉलिसीधारको को भी इस नए नियम का फायदा मिलेगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign