Sunday, July 13, 2025
Home बिज़नेस Gold News : जितना भारत के घरों में सोना, उतना विदेशियों के खजाने में भी नहीं !

Gold News : जितना भारत के घरों में सोना, उतना विदेशियों के खजाने में भी नहीं !

by KhabarDesk
0 comment

Gold News : चमक, ऐश्वर्य और समृद्धि की पहचान “सोना” भारत के घर-घर में लोगों की संस्कृति, समृद्धि से लेकर बुरे वक्त का भी साथी बनता है। यही वजह है कि परंपरा के अनुसार हर भारतीय परिवार के लिए लुभावना, चमकदार और समृद्धि का प्रतीक ये सोना उनके घरों का, उनके तीज त्योहारों का हिस्सा है और उसे बार-बार खरीदने की उनकी लालसा बनी रहती है। पिछले कुछ सालों में आर्थिक प्रगति के कारण निम्न मध्य वर्ग और मध्यवर्ग भी सोने के प्रति काफी आकर्षित हुआ है। पिछले 30 – 40 सालों में भारत में सोने के आयात और उपभोक्ताओं द्वारा जितना संग्रहण हुआ है, उतना पहले के दशकों में नहीं हुआ था। उदारीकरण के बाद तो भारतीयों के बीच सोना निवेश का भी एक अच्छा जरिया बन गया है। यही वजह है कि निवेश के कई आकर्षक विकल्पों में, आज सोना निवेशकों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प बना हुआ है। सोने में निवेश से रिटर्न की बढ़ती रफ्तार लोगों को भाती है। भारतीय परिवारों में सांस्कृतिक महत्व के मद्देनजर शादी विवाह में भी सोने पर काफी खर्च किया जाता है। सौंदर्य के प्रतीक के साथ बुरे वक्त के लिए हर दंपति इसे संजो कर रखना चाहता है और यह परंपरा काफी पुरानी है।

सोना जोड़ने में रूस और अमेरिका को भी पीछे छोड़ा

यही वजह है कि सोना संग्रहित करने में भारतीय अव्वल हैं। हाल ही में गोल्ड वर्ल्ड काउंसिल (Gold World Council) की एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक भारतीय महिलाओं के पास सोने का बड़ा भंडार है।

भारतीय महिलाओं के पास 24000 टन सोना

गोल्ड वर्ल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय महिलाओं के पास 24,000 टन सोना मौजूद है। यह सोना आभूषण के रूप में संग्रहित किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया भर के कुल गोल्ड रिजर्व का 11% हिस्सा भारतीय महिलाओं के पास है। पांच देशों के गोल्ड रिजर्व से ज्यादा सोना भारत की महिलाओं के पास है। भारत की महिलाओं के पास अमेरिका, जर्मनी, इटली, फ्रांस और रूस के कुल गोल्ड रिजर्व से भी ज्यादा सोना है। दुनिया के इन पांच बड़े देशों की बात करें तो आपको बताते हैं कि उनके पास कितना सोना है।

अमेरिका के पास 8,000 टन सोने का रिजर्व है।

जर्मनी के पास 3,300 टन सोना है।

इटली के पास 2,450 टन सोने का भंडार है।

फ्रांस के पास 2,400 टन सोने का रिजर्व है।

रूस के पास मात्र 1900 टन सोना मौजूद है।

इन पांच अमीर देशों के कुल सोने से भी ज्यादा सोना भारतीय महिलाओं के पास है। इन पांच देशों के पास मिलाकर 18,050 टन सोना है। जबकि भारतीय महिलाओं के पास इससे कहीं ज्यादा 24,000 टन सोना मौजूद है।

दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा है सोने का भंडार

पूरे भारत की बात करें तो दक्षिण के राज्यों में सबसे ज्यादा सोने का भंडार मौजूद है। दक्षिण भारत गोल्ड रिजर्व के मामले में नंबर वन है। भारत के गोल्ड रिजर्व का 40% हिस्सा दक्षिण भारतीयों के पास है, इसमें भी सिर्फ तमिलनाडु के पास 28 फीसदी सोना है।

Gold News सोने से मन नहीं भरता

रिपोर्ट के मुताबिक 2023 तक भारतीय घरों में 25,000 टन सोना मौजूद था जो भारत की जीडीपी के 40% के बराबर है।

कितना सोना रखने की है छूट

भारतीय आयकर विभाग के नियम के मुताबिक एक एक विवाहित भारतीय महिला को 500 ग्राम सोना रखने की छूट है। एक अविवाहित महिला को 250 ग्राम सोना रखने की छूट है। और एक पुरुष 100 ग्राम सोना अपने पास रख सकता है।

सोना खरीदना होता है शुभ

भारतीय संस्कृति में सोना खरीदने और पहनने को शुभ माना जाता है। विवाह के अवसर पर महिलाओं को सोने के आभूषण उपहार में दिए जाते हैं, जो भविष्य के लिए उनका स्त्री धन होता है। जिसे वह भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके अलावा भी बच्चों के जन्म, तीज त्यौहार, सालगिरह इत्यादि पर भी सोना उपहार में देने का चलन है। अक्षय तृतीया और धनतेरस जैसे त्योहार पर लोग खास तौर पर सोने की खरीदारी करते हैं। तो अब तो आप जान गए होंगे कि भारतीयों को सोने से इतना प्यार क्यों है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign