Friday, April 10, 2026
Home मनोरंजन स्टार किड्स खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म “Loveyapa” कब होगी रिलीज, तमिल में सुपरहिट थी फिल्म

स्टार किड्स खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म “Loveyapa” कब होगी रिलीज, तमिल में सुपरहिट थी फिल्म

by KhabarDesk
0 comment
Loveyapa

Loveyapa : अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित तमिल हिट मूवी का हिंदी रीमेक “लवयापा ” इन दिनो काफी चर्चा में है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। Loveyapa फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में स्टार किड्स अहम भूमिका मे दिखाई देंगे। फिल्म की ओटटी पर रिलीज होने की खबर भी आ गई है। इस फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर मुख्य भूमिका मे नजर आएंगे।

तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है “लवयापा “:

रोमांटिक कॉमेडी से भरपूर “लवयापा” मूवी वैलेंटाइन वीक पर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में सुपरस्टार श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इससे पहले खुशी कपूर ने जोया अख्तर की फिल्म” द आर्चीज” से बॉलीवुड की दुनिया में डेब्यू किया था। इस फिल्म में खुशी कपूर के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी नजर आएंगे। कुछ दिन पहले इस फिल्म का टाइटल ट्रैक “लवयापा” रिलीज किया गया था। इस फिल्म की कहानी आजकल के युवा वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई है। फिल्म अदैत चंदन द्वारा निर्देशित तमिल हिट ” लव टुडे “की रीमेक है।

फिल्म के मुख्य किरदार:

इस फिल्म में खुशी कपूर और जुनैद खान के किरदार एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। इस कहानी में तब एक नया मोड़ आता है। जब खुशी कपूर और जुनैद खान का फोन एक दूसरे से एक्सचेंज हो जाता है। इसकी वजह से फोन में छुपे उनके कई राज एक दूसरे के सामने जाहिर हो जाते हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे पर शक करने लगते हैं। इस फिल्म में खुशी कपूर के पिता की भूमिका आशुतोष राणा निभा रहे हैं । इसके बाद इस फिल्म में कई ट्विस्ट एंड टर्न आते हैं। जो लोगों को खूब हंसाते हैं। इस फिल्म में एक फोन इतना बवाल मचाता है कि लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। फिल्म के डायलॉग काफी मजेदार है। यह फिल्म 7 फरवरी 2025 को थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

7 फरवरी को रिलीज होगी लवयापा

Loveyapa फिल्म में मुख्य भूमिका में खुशी कपूर ,जुनैद खान, आशुतोष राणा, तनविका पार्लेकर, किकू शारदा, देविशि मंडन, निखिल मेहता, आदित्य कुलश्रेष्ठ ,जेसन थाम, यूनुस खान, युक्तम खोलसा और कुंज आनंद साथ अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। फैंटम स्टूडियो और एजीएस द्वारा निर्मित यह फिल्म “लवयापा “सिनेमा घरों में 7 फरवरी को रिलीज होने को तैयार है। यह आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली हिंदी फिल्म होगी।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign