Friday, January 16, 2026
Home मनोरंजन कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी फंसी अधर में, सेंसर बोर्ड से नहीं मिला सर्टिफिकेट

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी फंसी अधर में, सेंसर बोर्ड से नहीं मिला सर्टिफिकेट

by Jai P Swarn
0 comment
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut : फिल्म अभिनेत्री और मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत अपनी फिल्म इमरजेंसी का इन दिनों जमकर प्रचार कर रही हैं। इस फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। कंगना के फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन यह फिल्म रिलीज होने  से पहले ही विवादों में घिर गई है।

सेंसर बोर्ड से अब तक नहीं मिला सर्टिफिकेट 

फिल्म की रिलीज डेट 6 सितंबर रखी गई है। लेकिन फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र नहीं मिला है। कंगना ने आरोप लगाया है कि फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड Central Board Of Film Certification (CBFC) के सदस्यों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें धमकाया जा रहा है। यही वजह है कि उनकी फिल्म Emergency को सेंसर बोर्ड ने अभी तक क्लियर नहीं किया है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने अभी तक इस देरी का कोई कारण नहीं बताया है।

विवादों में घिरी Kangana Ranaut की फिल्म इमरजेंसी

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर कर बताया है कि “कई तरह की अफवाहें चल रही है कि हमारी फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है। लेकिन यह खबर सही नहीं है, वास्तव में हमारी फिल्म क्लियर हो गई थी लेकिन धमकियों की वजह से सर्टिफिकेशन रोक लिया गया है। क्योंकि बोर्ड के सदस्यों को धमकियां दी जा रही हैं। हम पर दबाव है कि हम फिल्म में इंदिरा गांधी की मौत ना दिखाएं, भिंडरा वाले को ना दिखाएं, पंजाब के दंगे ना दिखाएं, तो फिर हम दिखाएं क्या? यह समय मेरे लिए बिल्कुल अविश्वसनीय है।

इमरजेंसी के ट्रेलर ने बटोरी सुर्खियां, फिल्म पर बैन लगाने की उठी मांग

फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर काफी दिन पहले रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर सामने आने के बाद से यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कुछ सिख संगठनों ने भी आपत्ति दर्ज की है। पंजाब की पार्टी शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई ने भी CBFC को नोटिस भेज कर फिल्म को रोकने की मांग की है। उनका आरोप है कि इस फिल्म में सिखों को सही तरह से पेश नहीं किया गया है। देश में कई जगह सिख समुदाय के लोग फिल्म पर बैन लगाने की भी मांग कर रहे हैं।

6 सितंबर को रिलीज होगी इमरजेंसी

Emergency movie release date

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होनी है। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के राजनीतिक जीवन और उनके कार्यकाल में लगी इमरजेंसी पर आधारित है। फिल्म में कंगना ने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। Kangana Ranaut  ने इस फिल्म की कहानी भी खुद लिखी है। फिल्म का स्क्रीन प्ले रितेश शाह ने लिखा है। कंगना के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपडे और मिलिंद सोमन ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign