Monday, April 6, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ IRCTC ला रहा है महाकुंभ 2025 में टेंट सिटी, अद्भुत आयोजन में अनोखा प्रयास !

IRCTC ला रहा है महाकुंभ 2025 में टेंट सिटी, अद्भुत आयोजन में अनोखा प्रयास !

'महाकुंभ ग्राम ' टेंट सिटी,जानिये क्या है खास इस टेंट सिटी में

by KhabarDesk
0 comment
Mahakumbh 2025 IRCTC Tent City

Mahakumbh 2025 IRCTC Tent City: वर्ष 2025 के महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर है । महाकुंभ को लेकर योगी सरकार की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं । 13 जनवरी 2025 से इस महाकुंभ की शुरूआत हो जायेगी। इस कुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है । महाकुंभ को लेकर IRCTC ( इंडियन रेलवे कैटरिँग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ) ने भी अपनी नई योजना का शुभारंभ किया है । इस योजना मे IRCTC महाकुंभ ग्राम’ और आईआरसीटीसी टेंट सिटी बना रहा है। इस योजना का उद्देश्य आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छे आवास की सुविधा मुहैया कराना है।

प्रयागराज महाकुंभ 2025:

आस्था और संस्कृति के महापर्व, महाकुंभ को लेकर सरकार की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। नये साल की शुरुआत के साथ जनवरी माह में महाकुंभ 2025 का आगाज होगा। ऐसे में अगर देखा जाये तो मेले की तैयारियों के लिये बहुत ही कम समय बचा है। जिसके चलते पूरे शहर और गंगा नदी को महाकुंभ से पहले साफ करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मेले में निवास के लिये सरकार ने रेलवे की तरफ से एक अस्थाई महाकुंभ नगरी की शुरुआत की है। रेलवे ने जिसका कार्यभार IRCTC यानी कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन को सौपा है। IRCTC संगम नदी के तट पर एक टेंट सिटी विकसित कर रहा हैं। यह टेंट सिटी यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सांस्कृतिक नजारों के साथ एक लग्जरी आवास मुहैया कराने की कोशिश है। कंपनी के निदेशक का कहना है कि यह टेंट सिटी आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक माहौल में लग्जरी अनुभव प्रदान करेगी। इस टेंट सिटी का नाम ‘महाकुंभ ग्राम’ रखा गया है।

किस प्रकार की सुविधाओं से लैस होगी टेंट सिटी:

प्रयागराज की इस टेंट सिटी में आने वाले मेहमानो के लिये अनेक सुविधाएं दी जायेगीं। यह टेंट सिटी आधुनिक सुविधाओं और आंतरिक सजावट से परिपूर्ण होगी। इसमे डाइनिंग हॉल में बुफे, खानपान सेवाएं, चिकित्सा सहायता, 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था और स्नान के लिये शटल सेवा दी जा रही है । यह व्यवस्था यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं  के लिए एक सुलभ, आरामदायक और समृद्ध अनुभव प्रदान करेगी। इसमें सुसज्जित डीलक्स और प्रीमियम शिविरों की सुविधा होगी। इस टेंट सिटी में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिये पर्यावरण-अनुकूल बैटरी चालित गाड़ियों का उपयोग किया जाएगा। यहां पर मेहमानों के लिए नदी के किनारे कार्यकारी लाउंज और शौचालय, आदि सुविधाएं होंगी।

कितना होगा टेंट सिटी का किराया:

किराये की बात की जाये तो यदि आप दो लोगो के साथ रह रहे हैं तो आपको महाकुंभ ग्राम में रहने के लिये प्रति व्यक्ति प्रति रात का किराया 6,000 रुपये से शुरु होता है ।  Mahakumbh 2025 IRCTC Tent City के इस किराये में आपका नाश्ता और टैक्स भी शामिल है। श्रद्धालुओं को ज्यादा जानकारी देने के लिये एक टोल-फ्री नंबर (1800110139) और वेबसाइट (https://www.irctctourism.com/mahakumbhgram) पर उपलब्ध है।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign