Friday, April 10, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ iPhone 16 में अब होंगे 5 बटन,जानिए अपने मनपसंद मॉडल की कीमत

iPhone 16 में अब होंगे 5 बटन,जानिए अपने मनपसंद मॉडल की कीमत

by KhabarDesk
0 comment
iphone 16

iPhone 16 : Apple ने दुनिया-भर में iphone 16 को लॉन्च किया है । क्योंकि एप्पल आईफोन के दीवाने दुनिया भर में हैं और भारत में भी आईफोन के चाहने वालों की बहुत बड़ी तादाद है। Apple ने इसके 4 मॉडल लॉन्च किए हैं । iPhone 16,iPhone 16 Plus,iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max ये सभी दमदार मॉडल हैं । इस फ़ोन की शुरुआती कीमत 79,900 हैं । टॉप मॉडल की कीमत 1,84,900 बतायी जा रही हैं ।

iPhone 16 की 20 सितंबर से बिक्री शुरू :

फ़ोन निर्माता कंपनी में Apple का नाम अग्रणी हैं । जब किसी को नया स्मार्ट फ़ोन खरीदने का दिल करता है तो उसका दिमाग एक बार आईफ़ोन की तरफ जरूर जाता है । आईफ़ोन का दुनिया में अलग ही रुतबा है । इसकी बेहतरीन कैमरा क़्वाल्टी और दमदार सिक्योरिटी के कारण लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं । लोग लाखों रुपये खर्च करके भी इसे खरीदना पसंद करते हैं । iphone की इस सीरीज का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भारत में ये 20 सितंबर से मुंबई बीकेसी और नई दिल्ली में साकेत और अन्य रिटेलर्स से खरीद सकते हैं ।

अब वह बातें जो नये मॉडल आईफ़ोन 16 के बारे में आपको जाननी चाहिए। सभी ग्राहक ये जानना चाहते हैं कि इस बार iphone 16 में क्या कुछ बदलाव किये गए हैं ।

iPhone 16 में नए बदलाव :

इस फ़ोन के बारे में बात करें तो इसमें कुछ खास बदलाव नही किये हैं , बस इसमें एक बटन और जुड़ गया है अब ये 5 बटन वाला फ़ोन बन गया है । ये बटन कैमरा कंट्रोल के लिये हैं । आईफ़ोन 16 में 6.1 इंच का डिस्प्ले है। iphone pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है । सभी मॉडल में 2000 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गयी है ।

iPhone 16 की बॉडी:

फ़ोन की बॉडी की बात करे तो पतली और हल्की है। इसमे ग्रेड 5 टाईटेनियम का यूज किया गया हैं । नये शटर बटन के साथ आप कैमरा कंट्रोल कर सकते हैं । मजबूती देने के लिये सेरेमिक शील्ड भी है । अगर कलर की बात करे तो ये टील,पिंक ,व्हाईट और ब्लैक कलर मे उप्लब्ध है ।

iPhone 16 का प्रोसेसर:

iPhone 16 चिप पर काम करता है। इसमे A18 चिपसेट दिया गया है । इस फ़ोन मे 6 कोर CPU भी है। जिसमे दो परफॉर्मेंस कोर्स हैं और 4 इफिशियंशी कोर्स दिये गये हैं । कंपनी का दावा है कि ये 6 मीटर गहरे पानी मे 30 मिनट तक चल सकता है । पिछ्ले फ़ोन की तुलना में ये 15 प्रतिशत तेजी से काम करता हैं ।

iPhone 16 का कैमरा:

कैमरे की बात करें तो इसमे 2× टेलीफोटो जूंम और बेहतर लो लाईट परफार्मेंस के लिये 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है । प्रो मॉडल में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाईड कैमरा मिलता हैं । इसमें 2x टेलीफोटो जूम ऑप्शन है और यहां 12MP सेंसर भी शामिल है । इसमे कम रोशनी में फोटोग्राफी को बढ़ाने के लिये नाइट मोड़ और डीप फ्यूजन तकनीक भी दी गयी हैं । एक नया बटन ऐड कर दिया गया है जिसे कैमरा कंट्रोल बटन का नाम दिया है ।

बैटरी:

बैटरी की बात की जाये तो इसमें बैटरी के साइज़ के बारे में नही बताया गया है । ये iphone 16 pro max में अब तक के मॉडल में सबसे अच्छी और दमदार बैटरी का दावा करता हैं । इसमें 16 से 20 घंटे तक आप वीडियो देख सकतें हैं। यह पावर मैनेजमेंट ऑप्टमाईजेशन के कारण है ।

iPhone 16 की कीमत:

अगर फोन की कीमत की बात की जाये तो iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत 999 डॉलर और iPhone 16 Pro Max की शुरुआती कीमत 1199 डॉलर रखी गई है। भारत में किस दाम मे आपको ये फ़ोन मिलेगा आइये जानते हैं ।

• 128GB = 79,999 रुपये

• 256GB = 89,999 रुपये

• 512GB = 1,09,900 रुपये

आईफोन 16 प्लस

• 128GB = 89,999 रुपये

• 256GB = 99,999 रुपये

• 512GB = 1,19,900 रुपये

आईफोन 16 प्रो मैक्स

• 256GB = 1,44,900 रुपये

• 512GB = 1,64,900 रुपये

• 1TB = 1,84,900 रुपये

आईफोन 16 प्रो

• 128GB = 1,19,900 रुपये

• 256GB = 1,29,900 रुपये

• 512GB = 1,49,900 रुपये

• 1TB = 1,69,900 रुपये

iPhone 16 के कई मॉडल आपको किफायती दामो पर भी उप्लब्ध है । iPhone 16 के मॉडल उन लोगों के लिये बेहतर ऑप्शन हैं जो जो अपनी पसंद के लिए पैसे की परवाह नहीं करते बिना और आईफोन को ही पहली पसंद मानते हैं ।

बबीता आर्या

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign