Thursday, March 5, 2026
Home हेल्थ & फिटनेस 5 Winter superfood: भूलती जा रही वो पुरानी चीजें, सर्दियों में खाने से मिलेंगे बेजोड़ फायदे

5 Winter superfood: भूलती जा रही वो पुरानी चीजें, सर्दियों में खाने से मिलेंगे बेजोड़ फायदे

by KhabarDesk
0 comment
5 Winter superfood

5 Winter superfood : आधुनिक बनने की होड़ में हम अपनी पुरानी चीजों को भूलकर नई चीजों को अपनाने की ओर आकर्षित रहते हैं। रहन-सहन हो, पहनावा हो या फिर खानपान सब पर विदेशी रंग का प्रभाव नजर आने लगता है। लेकिन अपने परिवेश और जड़ों को भूलने से हम उन फायदों से भी दूर हो जाते हैं, जो बरसों से हमारी पुरानी पीढ़ियां उठाती आई हैं। इसी में शामिल है खाने पीने की कुछ ऐसी चीजें, जिन्हें हम भूलते जा रहे हैं, खास तौर पर सर्दियों में खाई जाने वाली वो चीजें हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं, जिन्हें हमारी नानी या दादी हमेशा अपने खाने में शामिल करती थीं। क्या है वह पुराने Winter superfood आईए जानते हैं।

1 गोंद (Tragacanth Gum)  : गोंद का नाम आप सब ने सुना ही होगा। हम चिपकाने वाली नहीं बल्कि खाने वाली गोंद की बात कर रहे हैं। गोंद का सेवन सर्दियों में बेहद गुणकारी होता है। आप गोंद की राब,गोंद के लड्डू या फिर गोंद का हलवा बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। गोंद एक नेचुरल लैक्सेटिव है । गोंद के सेवन से हमारा पेट साफ रहता है, पाचन इत्यादि की समस्या नहीं होती । हमारी गट हेल्थ को भी यह सुधारता है। गोंद हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए भी बहुत अच्छा होता है। बच्चे के जन्म के बाद नई मां के लिए गोंद के लड्डू खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि ये शरीर को ताकत देता है और कमजोरी को दूर करता है, पाचन में भी सुधार लाता है और कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत देता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए भी गोंद गुणकारी होता है। गोंद मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख को नियंत्रित कर वजन घटाने में भी सहायक होता है। गोंद में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाते हैं। गोंद खाने से त्वचा को प्राकृतिक रूप से नमी मिलती है। इससे त्वचा हेल्दी रहती है।

2 हरा लहसुन (Green  Garlic) : सर्दियों के मौसम में हरा लहसुन भी मिलता है पर हम इसे खाना भूलते जा रहे हैं। हरे लहसुन की स्वादिष्ट चटनी बनती है। इसके पत्तों को सब्जी में डालने से सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है। परांठे की किसी भी स्टाफिंग में धनिया पत्ती की तरह लहसुन पत्ते का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सेहत के साथ ये खाने के स्वाद को भी बढ़ाता है। इसे आप हरी सब्जियों, साग, मिस्सी रोटी इत्यादि में मिलाकर खा सकते हैं। हरे लहसुन में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, हरे लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की में मदद मिलती है। हरे लहसुन में विटामिन सी भी होता है, जो सर्दी खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से बचाता है। हरे लहसुन में मौजूद एलिसिन नाम का पदार्थ कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करता है। यह धमनियों को सख्त होने से भी रोकता है। हरे लहसुन में मौजूद सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स डैमेज और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। हरे लहसुन में मौजूद फेरोपोर्टिन प्रोटीन से हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है

3 शलगम (Turnip): सर्दियों के मौसम में शलगम भी बहुत मिलता है, पर आमतौर पर लोग इसे भी कम खाने लगे हैं। लेकिन शलगम भी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। शलगम फाइबर से भरपूर होता है। शलगम में मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे कई माइक्रो मिनिरल्स मौजूद रहते हैं । शलगम शरीर को गर्म रखता है। शलगम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर की सूजन को कम करता है। शलगम में मौजूद पोटैशियम, रक्तचाप को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। विटामिन से भरपूर शलगम आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। शलगम की सब्जी बनाकर या सलाद के रूप में खाया जा सकता है। शलगम का अचार भी खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।

4 कच्ची हल्दी (Raw Turmeric) : सर्दियों में एक और सेहतमंद चीज है जो आसानी से मिल जाती है, वह है कच्ची हल्दी । कच्ची हल्दी को अपने खाने में जरूर शामिल करें । कच्ची हल्दी एंटी ऑक्सीडेंट गुणो से भरपूर होती है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। कच्ची हल्दी के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है और कई तरह के संक्रमण से बचाव होता है। कच्ची हल्दी का फाइबर आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। कच्ची हल्दी में एंटी कैंसर गुण भी होते हैं। कच्ची हल्दी में विटामिन ई होता है जो बालों को मुलायम और घना बनाता है। कच्ची हल्दी से गले की खराश और दर्द में भी आराम मिलता है। कच्ची हल्दी को खाने से के कई तरीके हैं, जिसमें आप कच्ची हल्दी की सब्जी, अचार या सूप बनाकर खा सकते हैं। कच्ची हल्दी को आप किसी भी दाल या सब्जी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी वाला दूध या हर्बल चाय के रूप में भी इसे ले सकते हैं।

5 शकरकंद (Sweet Potatoes) : सर्दियों में शकरकंद भी खूब मिलती है। शकरकंद खाने के ढेरों फायदे हैं। अपने लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी अच्छी होती है। शकरकंद में विटामिन ए, सी, बी और डी सभी पाए जाते हैं । शकरकंद में मौजूद कैरॉटिनाइड ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। शकरकंद मिनरल्स का खजाना है, इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, थायमिन और कैरॉटिनाइड हड्डियों को मजबूत रखते हैं और दांतों को भी स्वस्थ बनाते हैं। शकरकंद खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता है। इसे आप भून कर, उबालकर या फिर रोस्ट कर, चटपटी चाट बनाकर भी खा सकते हैं। आप चाहे तो शकरकंद का हलवा या दूध में भी शकरकंद को पकाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

तो सर्दियों की यह वह नियामतें हैं, जिन्हें हम खाना भूलते से जा रहे हैं, लेकिन यह सभी चीजें गुणो से भरपूर हैं और हमारी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं, तो इन सर्दियों में इन सभी चीजों को जरूर खाएं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign