Book Fair Delhi 2025: विश्व पुस्तक मेला 2025 के दौरान इंडिया नेटबुक्स प्राइवेट लिमिटेड के स्टॉल पर शुक्रवार को राघवेश अस्थाना की पुस्तक ‘अमरत्व’ और नीलिमा पांडेय ‘टूटा है एक मौन’ और डॉ. संजीव कुमार की पुस्तकें ’51 प्रेरणादायक कहानियां’, 51 शिक्षाप्रद कहानियां और नागा साधुओं की प्रेमाभिव्यक्ति कैटरीन के विशेष संदर्भ में, का विमोचन प्रसिद्ध कवि अशोक चक्रधर ने किया। वही स्टॉल पर भूतपूर्व हाईकोर्ट जस्टिस मंजू गोयल ने जनसत्ता के संपादक मुकेश भारद्वाज की पुस्तक ‘मनमोदी’ का विमोचन किया। जबकि अन्य पुस्तकों में संतोष खन्ना की ‘भारत की महान विभूतियां’, आश्मा कौल का कहानी संग्रह ‘रिश्तों के नहीं रेशे’, ‘मीनू’ मीना सिन्हा का कहानी संग्रह ‘अखंड अहिवात’ और और दिव्य अरोड़ा की किताब ‘सफ़र-ए-जज़्बात’ और डॉ भारती सिंह की लघु कहानियां ‘न्याय की वसीयत’ पुस्तकों का विमोचन हुआ।

साहित्य के विभिन्न रंगों की किताबों का हुआ विमोचन
मालूम हो कि गुरुवार को प्रेम की कहानी को बयां करती उपन्यासकार लेखिका सीमा असीम, सक्सेना के उपन्यास ‘सुनहरी यादें’ का विमोचन हुआ। लेखिका सीमा सक्सेना ने बताया उपन्यास की मुख्य भूमिका में 25 साल की एक लड़की है जो अपनी पढ़ाई करने के लिए बाहर चली जाती है, पुरानी बातों को याद करती है और फिर एक प्रेम के बंधन में बंध जाती है। पुस्तक ‘एक नई पहल’ कहानी संग्रह की लेखिका डॉ. बीना चतुर्वेदी ने बताया कि पुस्तक में 24 कहानियां हैं। कहानियों के माध्यम से महिलाओं की मानसिक व्यथा, पुरुषों के द्वारा बनाई गई रूढ़िवादी मानसिकता, नवयुवक और नवयुवतियों की स्वच्छंदतावादी प्रवृत्ति के दुष्परिणाम स्वरूप वृद्ध माता-पिता की दयनिक स्थिति को उजागर किया गया है।
कवि अशोक चक्रधर का केक काट मनाया जन्मदिन
कवि अशोक चक्रधर का शनिवार को जन्मदिन था। इंडिया नेटवर्क्स के स्टॉल पर अशोक चक्रधर ने साहित्यकारों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर साहित्यकारों में डॉ. मनोरमा, रणविजय राव, राजेश कुमार, प्रताप सहगल, इला कुमार, फारुख अफरीदी, मनीषा नीलिमा पांडेय, गिरीश पंकज आदि मौजूद रहे।
Book Fair Delhi में इंडिया नेटबुक्स के चेयरमैन डॉ. संजीव कुमार और डॉ. मनोरमा ने लेखक और लेखिकाओं को उनकी पुस्तकों के विमोचन पर बधाइयां दीं। विमोचन के मौके पर कई शहरों से पधारे प्रसिद्ध साहित्यकारों में राजेश कुमार, प्रताप सहगल, इला कुमार, फारूक अफरीदी, महेश आलोक, वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन, विजया भारती, डॉ. नीलिमा पांडेय, गिरीश पंकज, अरविंद तिवारी, रणविजय राव, हरीश पाठक, नीलिमा शर्मा आदि मौजूद रहे।