Tuesday, March 3, 2026
Home टेक्नॉलजी IKEA Smart Gadgets-घर की सुरक्षा के लिए आ गए स्मार्ट गेजेट्स, अब नहीं होगी कोई भी टेंशन

IKEA Smart Gadgets-घर की सुरक्षा के लिए आ गए स्मार्ट गेजेट्स, अब नहीं होगी कोई भी टेंशन

by Jai P Swarn
0 comment
Image by rawpixel.com on Freepik

IKEA Smart Gadgets: हम बहुत ही प्यार और शौक से अपना घर बनवाते हैं। उसे सजाते हैं और अपने सपनों के आशियाने में हम लेटेस्ट और बेहतरीन साजो सामान लगाते हैं, लेकिन बात जब घर की सुरक्षा की आती है तो ज्यादातर लोग वही पुराने तरीके आजमाते हैं। जरा सोचिए अगर आपका घर इतना शानदार है और उसे आपने आधुनिक सुविधा से सजाया है तो उसकी सेफ्टी भी आधुनिक और दमदार होनी चाहिए। आज हम आपको जानकारी दे रहे हैं आपके घर के लिए कुछ ऐसे स्मार्ट होम गैजेट्स की जिन्हें लगाने के बाद अपने घर की सुरक्षा को लेकर आप बिल्कुल निश्चिंत हो सकते हैं। अपने घर को दूर से भी सुपरवाइज करने के लिए IKEA लेकर आया है कुछ ऐसे स्मार्ट गेजेट्स जिनकी मदद से आपका घर अब पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।

आपके स्मार्ट घर के लिए स्मार्ट सुरक्षा- IKEA Smart Gadgets for Home Security and Monitoring

स्मार्ट डिवाइस बनाने वाली कंपनी IKEA ने नए होम सिक्योरिटी सेंसर बाजार में उतारे हैं। इन आधुनिक सेंसर की मदद से आप दुनिया के किसी भी कोने से अपने घर को देख सकते हैं और मॉनिटर कर सकते हैं। आपके घर की सुरक्षा हर पल रहेगी आपके हाथ।

कैसे काम करता है यह सिस्टम- How IKEA Smart Gadgets work?

DIRIGERA स्मार्ट ऐप की मदद से आप अपने घर के हर कोने पर नजर रख सकते हैं । यह सेंसर इतने स्लीक डिजाइन के साथ बनाए गए हैं कि कोई भी जान नहीं पाएगा कि यह सेंसर सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। इतना ही नहीं यह सेंसर अब पर्सनलाइज्ड ऑप्शन में भी उपलब्ध है।

कैसे करें इस्तेमाल- How to use IKEA Smart Gadgets?

PARASOLL दरवाजे और खिड़कियों के लिए सेंसर

यह सेंसर दरवाजे या खिड़की पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर आपको तुरंत अलर्ट करते हैं। दरवाजे या खिड़की खुलने पर ये आपको नोटिफिकेशन भेजता है। इसे आसानी से दरवाजे या खिड़कियों में फिट किया जा सकता है।

VALLHORN WIRELESS MOTION सेंसर

इसे घर के अंदर और बाहर दोनों ही जगह लगाया जा सकता है। यह वायरलेस मोशन सेंसर है जिसमें लाइट लगी होती है । घर के अंदर या बाहर किसी भी तरह की मूवमेंट होने पर इसकी लाइट्स जल जाती हैं जिससे आपको किसी भी संदिग्ध एक्टिविटी की जानकारी तुरंत मिल जाती है और आप सतर्क हो जाते हैं। यहां आप अपनी इच्छा के अनुसार लाइट का चुनाव भी कर सकते हैं।

BADRING वाटर लीकेज सेंसर

वाटर लीकेज की समस्या हर घर को परेशान करती है । कई बार घर के बाहर होने पर वाटर लीकेज की वजह से काफी नुकसान भी हो जाता है। उससे बचने के लिए इन सेंसर को पानी के सोर्सेस के पास लगाया जा सकता है। किसी भी वॉटर लीक को तुरंत पहचान कर यह सेंसर आपके मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेजता है, और अलार्म भी बजाता है, जिससे स्थिति बिगड़ने से पहले ही आप लीकेज सुधरवा सकते हैं ।

गैजेट्स को आवश्यकता अनुसार कर सकते हैं अपडेट

यह सभी स्मार्ट सेंसर Zigbee सॉफ्टवेयर की मदद से बनाए गए हैं। और इन स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स को समय-समय पर आवश्यकता अनुसार अपडेट भी किया जा सकता है।

कब मिलेंगे

IKEA Smart Gadgets: इन नए सेंसर को जनवरी 2024 से मार्केट में उतारा गया है । PARASOLL और VALLHORN, जनवरी 2024 से ही बाजार में उपलब्ध है। लेकिन BADRING के लिए आपको इंतजार करना होगा ये अप्रैल 2024 से बाजार में उपलब्ध होंगे। इन्हे खरीदने के लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं यह लगभग सभी शॉपिंग साइट पर पर उपलब्ध है।

NCR में रहते हैं तो गाज़ियाबाद की ये जगहें हैं वीकेंड पर घूमने के लिए परफेक्ट

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign