Tuesday, February 10, 2026
Home खबर टल्ली न्यूज़ IREDA के बाद इस IPO में निवेशकों के लिए बड़ा मौका

IREDA के बाद इस IPO में निवेशकों के लिए बड़ा मौका

IIFCL IPO: भारत सरकार के स्वामित्व वाली India Infrastructure Finance Company Ltd  (IIFCL) अगले फाइनेंशियल ईयर में अपना IPO जारी कर सकती है। हाल ही में IIFCL के 19वें स्थापना दिवस पर इस बात की जानकारी देते हुए कंपनी के प्रबंधन निदेशक पी आर जयशंकर ने बताया कि हम लिस्टिंग पर विचार कर रहे हैं,

by Jai P Swarn
0 comment
IIFCL IPO

IIFCL IPO: आजकल आम भारतीय अपनी कमाई के कुछ हिस्सों को अलग-अलग निवेश के माध्यम में निवेश कर अतिरिक्त कमाई का इरादा रखते हैं। ऐसे में छोटे निवेशक थोड़ा-बहुत बचत कर शेयर मार्केट में समय-समय पर निवेश करने के लिए आकर्षित होते रहते हैं। आईपीओ हो सकता है फायदेमंद।

IIFCL IPO : इन दिनों भारतीय शेयर बजार में तेजी का दौर चल रहा है। न सिर्फ आम निवेशक बल्कि विदेशी निवेशक भी भारतीय शेयर बजार की ओर काफी अकर्षित हो रहे हैं।  इस बीच अगर आप सोच रहे हैं कि आप शेयर बजार में इन्वेस्ट करने में पीछे रह गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द भारत सरकार की स्वामित्व वाली एक और कंपनी (IIFCL IPO) का Initial Public Offering यानि IPO जारी होने वाला है। IREDA के शेयर की जानकारी तो आपको होगी ही। इसके एक शेयर की प्राइस बैंड 30 से 32 रुपए थी जो 62 रूपए पर लिस्टिंग के बाद 105 रूपए के पार पहुंच चुकी है। अगर आप IREDA का IPO लेने से चूक गए हैं तो अब आपके लिए यहाँ एक अच्छा मौका हो सकता है । आइए जानते हैं IIFCL IPO के बारे में।

भारत सरकार के स्वामित्व वाली India Infrastructure Finance Company Ltd  (IIFCL) अगले फाइनेंशियल ईयर में अपना IPO जारी कर सकती है। हाल ही में IIFCL के 19वें स्थापना दिवस पर इस बात की जानकारी देते हुए कंपनी के प्रबंधन निदेशक पी आर जयशंकर ने बताया कि हम लिस्टिंग पर विचार कर रहे हैं, और उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले फाइनेंशियल ईयर तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। कंपनी प्रबंधन के मुताबिक IIFCL (IIFCL IPO) एक ऐसे मुकाम पर है जहां कंपनी सरकार को एक सही वैल्यूएशन दे सकती है। कंपनी बहुत जल्द IPO लाने के लिए परामर्श प्रक्रिया की शुरूआत करेगी और इससे जुड़ी जरूरी मंजूरियां ले सकती है। आपको बता दें कितनी हिस्सेदारी ऑफर की जाएगी। इसके बारे में निर्णय बाद में लिए जाने की बात कही जा रही है।

जल्द आ सकता है IPO

आपको बता दें वर्तमान में, IIFCL की 100 फीसदी हिस्सेदारी भारत सरकार के पास है। कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 24 में उसे 1500 करोड़ रुपए का मुनाफा हो सकता है। अपने स्थापना दिवस पर IIFCL ने सतत विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर (IIFCL IPO) पर आधारित एक सम्मेलन ‘इंफ्रास्ट्राइव’ का आयोजन किया था। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारत सरकार के वित्त सेवा विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ. एम पी तांगीराला थे।

IIFCL के बारे में

IIFCL भारत के इंफ्रा प्रोजेक्ट्स की लंबी अवधि की फाइनेंसिंग की जरूरतों को पूरा करती है। साथ ही यह सरकार की नीति निर्धारण में भी मदद करती है। IIFCL ने पिछले कुछ सालों में कई रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। वहीं फाइनेंशियल ईयर 24 में दिसंबर 2023 तक कंपनी ने 30 हजार 315 करोड़ की मंजूरी दी है। इसके साथ ही 14 हजार 784 करोड़ का वितरण भी किया गया है। वर्तमान में IIFCL की 100 फीसदी हिस्सेदारी भारत सरकार के पास है।

कंपनी अपने अलग -अलग प्रोडक्ट्स के जरिए इंफ्रास्ट्रक्चर सब-सेक्टर्स को सेवाएं मुहैया करवाती है।

इनके प्रोडक्ट्स में डायरेक्ट लेंडिंग टेकआउट, फाइनेंस क्रेडिट इनहैंसमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड और रीफाइनेंस आदि शामिल है। आपको जान कर हैरानी होगी कि इस समय कई सरकारी कंपनियां भारतीय शेयर बजार में लिस्ट होना चाहती है। IREDA के अलावा NTPC कंपनी अपनी ग्रीन एनर्जी यूनिट को 1 से 2 साल में लिस्ट करने की योजना बना रही है।

डिस्क्लेमर: हम आप को सीधे तौर पर शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नही दे रहे हैं, बल्कि यहां आप को सिर्फ जानकारी दी जा रही है। निवेश करने से पहले आप रजिस्टर्ड सलाहकारों से जरूर सलाह लें।

UP Police में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign