Adulterated Ginger: अदरक का इस्तेमाल हमारी रसोई में वर्षो से होता आ रहा हैं । अदरक हमारे भोजन में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आयुर्वेदिक जड़ी बूटी की तरह भी उपयोग की जाती है। सर्दियों में अदरक का उपयोग चाय में खूब किया जाता है । अदरक सर्दियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्या में सर्दी जुकाम, गले में खराश आदि बीमारियों में राहत पहुंचाने का काम करती है। पाचन संबंधी समस्याओं में भी अदरक का उपयोग किया जाता है। सर्दियों में अदरक की खपत को देखते हुए बाजार में उसकी डिमांड भी बढ़ने लग जाती है । इसका फायदा उठाकर बाजारों में नकली अदरक भी बेची जाने लगी है। यह अदरक स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पहुंचा सकती है । आज हम आपको बताएंगे कि नकली अदरक की पहचान कैसे की जाए।
सर्दियों में बढ़ जाती है अदरक की खपत:
सर्दियों की सुबह में एक कप अदरक वाली चाय की डिमांड हर घर में होती है। सर्दियों में चाय का स्वाद बिना अदरक के अधूरा होता है। कड़क और दमदार चाय के लिए अदरक इलायची का होना बहुत जरूरी है । भारतीय रसोई में सब्जियों में भी अदरक का इस्तेमाल किया जाता है । अदरक हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायता करती है । अदरक भोजन का स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ एक जड़ी बूटी का भी काम करती है। सर्दियां आते ही बाजार में अदरक की खपत और डिमांड दोनों ही बढ़ जाती है । अदरक की डिमांड को देखते हुए नकली अदरक भी मार्केट में खूब बिक रहा है । बदलते मौसम के साथ हमारी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। अदरक हमारी इम्यूनिटी को मजबूत भी करता है एलर्जी के प्रभाव को कम कर देता है । सर्दी जुकाम और फ्लू संबंधी लक्षणों को भी नियंत्रित करने में काफी मदद करता है । अदरक की बढ़ती हुई डिमांड को देखकर विक्रेता बाजार में नकली अदरक Adulterated Ginger बेचने लगते हैं। यह नकली अदरक हमारे स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित करता है । नकली अदरक को एसिड में भिगोकर साफ किया जाता है जो हमारे सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं । इस नकली अदरक से हमें स्वास्थ्य संबंधी कई नुकसान हो सकते हैं ।
असली और नकली अदरक की पहचान:
नकली अदरक देखने में बिल्कुल असली अदरक जैसा ही होता है। असली अदरक किसानों द्वारा खेतों में उगाया जाता है । जबकि नकली अदरक पहाड़ों में उगने वाले पेड़ों से निकाला जाता है। फिर इसे असली अदरक के साथ मिलाकर बाजार में बेचा जाता है । असली अदरक किसी दवा से कम नहीं होता , दूसरी तरफ नकली अदरक किसी जंगली जड़ से कम नहीं है। असली अदरक के पहचान करने के कई तरीके हैं। जिनको अपना कर आप शुद्ध अदरक खरीद सकते हैं।
सूंघकर करें असली अदरक की पहचान:
असली अदरक की पहचान करने का सबसे अच्छा और सरल तरीका है ,उसकी सुगंध लेना । बाजार में अदरक खरीदते समय आप इस बात का हमेशा ध्यान रखें की असली अदरक की गंध तीखी और तेज होती जबकि Adulterated Ginger में कोई गंध नहीं होती है । इसके साथ-साथ आप पहाड़ों की मिलने वाली जड़ से भी सावधान रहे यह भी अदरक के रूप में बाजार में बेची जाती है।
छूकर पहचाने असली अदरक को:
यदि आप मार्केट में अदरक खरीदने जा रहे हैं तो,आप अदरक खरीदते समय उसमें नाखून चुभाकर देख सकते हैं । अगर अदरक का छिलका आसानी से उतर जाता है और वह नाखून में आपकी त्वचा पर एक तीखी गंध छोड़ जाता है तो यह असली अदरक की पहचान है। यदि अदरक की ऊपर की त्वचा सख्त और सूखी हुई है, तो यह पहाड़ी जड़ हो सकती है। अदरक की सुगंध हमेशा तीखी होती है जबकि नकली अदरक में किसी प्रकार की कोई गंध नहीं होती।
अदरक की बनावट के अनुसार पहचाने :
साफ सुथरी और चमकीली अदरक कभी नहीं खरीदनी चाहिए। कई बार अदरक को साफ सुथरा बनाने के लिए एसिड और डिटर्जेंट का उपयोग किया जाता है जो हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है । किसी भी केमिकल का उपयोग होने के बाद अदरक जहरीला हो जाता है जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है । इसकी जांच करने के लिए आप अदरक का एक टुकड़ा उठाकर उसे तोड़ने के बाद यदि उसमें छोटे-छोटे रेशे निकलते हैं तो उसे खरीद सकते हैं।
अदरक का इस्तेमाल करने से पहले उसको छिलका छीलकर, धोकर तब इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल आप चाय मे या फिर सब्जियों मे स्वाद बढ़ाने के लिये कर सकतें हैं । सर्दियों मे अदरक के बिना चाय का स्वाद अधूरा सा होता हैं ।
बबीता आर्या