PAN 2.0 : PAN 2.0 के तहत यूजर अब आसानी से ई-पैन प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने नवंबर महीने में PAN 2.0 लाने का ऐलान किया था। इस पैन कार्ड में एक क्यूआर कोड होगा,जो उसे पुराने पैन कार्ड से अलग बनाएगा। इस पैन प्रोजेक्ट के तहत अब लोगों को क्यूआर कोड वाले पैन कार्ड दिए जाएंगे । इस नए पैन कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं। पुराने पैन कार्ड का क्या होगा या नया पैन कार्ड किस तरह से मिलेगा। आज यहां हम आपके सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं।
क्यूआर कोड वाला नया पैन कार्ड:
भारत सरकार ने दिसंबर माह में डिजिटल इंडिया के तहत पैन 2.0 प्रोजेक्ट को लांच किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत नागरिकों को नये क्यूआर कोड वाले पैन कार्ड दिए जाएंगे। जिससे नकली पैन कार्ड की पहचान आसानी से की जा सकेगी। नये पैन कार्ड को टैक्सपेयर के लिए मोडिफाइड किया जाएगा। साथ ही इसमें पैन/टैन 1.0 इकोसिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है। यह आपके आधार कार्ड की तरह यह काम करेगा। आपको इस नए पैन कार्ड को बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा इस पैन कार्ड से आइटीआर भी फाइल करने में आसानी होगी। अगर आपको इस पैन कार्ड की फिजिकल कॉपी मंगवानी है तो इसके लिए आपको 50 रूपये का शुल्क देना होगा।
कैसे बनवाएं पैन 2.0 कार्ड :
पैन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन का तरीका काफी आसान है। इसके लिए आपको इनकम टैक्स की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर आपको ऑनलाइन कुछ डिटेल अपडेट करनी होगी। जैसे अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पता, नाम और जन्मतिथि आदि। इसके लिए आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह सभी टैक्सपेयर्स के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया जाएग । पैन कार्ड 10 नंबर का एक अल्फा न्यूमेरिक आईडेंटिटी प्रूफ होता है जिसे इनकम टैक्स विभाग जारी करता है। इस नंबर के जरिए आयकर विभाग किसी भी व्यक्ति की ऑनलाइन या फाइनेंशियल लेनदेन की निगरानी करता है।
नये पैन के लिये कैसे करें अप्लाई:
इसके लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। जहां आपको Apply for instant PAN का चुनाव करना होगा। यहां पर आपको अपना 12 अंको का आधार नंबर दर्ज करना होगा। आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपके लिंक्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
अब उस ओटीपी को भर दें। इसके साथ ही मेल आईडी और बाकी सभी जानकारी भी भर कर जमा कर दें। फार्म जमा करने के बाद करीब 30 मिनट में आपके पास ईमेल आईडी पर ई- पैन आ जाएगा आप उसे पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं । इसके लिये आपको कोई शुल्क नही देना होगा। आपको इसकी फिजिकल कॉपी मंगवानी है तो इसके लिए 50 रूपये का शुल्क देना होगा।
पुराने पैन कार्ड का क्या होगा :
PAN 2.0 के आने के बाद आपका पुराना पैन कार्ड भी वैलिड रहेगा। पुराने पैन कार्ड को भी पहले की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपनी इच्छा अनुसार नया पैन कार्ड, क्यूआर कोड वाला या फिर पुराने पैन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं । पैन 2.0 आने के बाद आपके पुराने पैन कार्ड पर कोई असर नहीं पड़ेगा, पुराने पैन कार्ड भी मान्य होंगे।
बबीता आर्या