Covid-19 New Variant : कोरोना का नाम सुनकर इंसानी दिमाग में वो मंज़र एक बार फिर से घूम जाता है, जो मार्च 2020 के वक्त शुरू हुआ था और जिसका खौफ 2 साल तक लोगों ने देखा था। लोग covid-19 की यादें अभी भुला नहीं पाये हैं की covid-19 का नया वैरीयंट एशिया के कुछ देशों में फैलने लगा है। चीन, सिंगापुर, हांगकांग और थाईलैंड में संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह है बहुत तेजी से संक्रमित करने वाला ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट JN.1, जो दुनिया के कई हिस्सों मे दिखाई देने लगा है।
Covid-19 का नया वैरीयंट JN.1:
एशियाई देशों सिंगापुर और हांगकांग में एक बार फिर से कोरोना के मामले में बढ़ोत्तरी देखी गयी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर में 14 फीसदी और हांगकांग में 30 फीसदी तक के मामलें में बढ़ोत्तरी हुई है। साल 2020 और 21 में covid-19 की वज़ह से कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई थी। साल 2025 में covid-19 का नया वायरस ओमिक्रॉन का JN.1 वैरिएंट बहुत तेजी से फैल रहा है। इस नए वायरस ने बीते सप्ताह 3 मई तक 14,200 नये व्यक्तियों को संक्रमित किया था। वही अगर अस्पतालों की बात की जाये तो वहां अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी 30% बढ़ोतरी हुई है। हांगकांग शहर की बात की जाये तो वहां भी हालात बहुत अच्छे नहीं है। वहां भी कोरोना का संक्रमण काफी अधिक है। इस साल अब तक सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहां के अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज़ों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी भी हुई है। जिसमें कई मरीजों की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है।
देश में स्थित को मद्देनजर रखते हुए भारत के स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टर भी अलर्ट पर है। भारत में केरल में मई महीने में अब तक कुल 182 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अगर मुंबई की बात की जाये तो सैंपल जांच में 106 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।
चलिए बताते हैं कि इस नये वैरिएंट से कैसे बचा जाये और क्या सावधानी अपनायी जायें।
ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट JN.1 के लक्षण:
कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 ओमिक्रॉन के पुराने वेरिएंट्स की तरह ही है । इस नए वेरिएंट में गंभीर संक्रमण का खतरा बहुत कम है। इस बीमारी में हल्के से मध्यम लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें गले में खराश, बहती नाक, हल्का बुखार, थकान और खांसी जैसे लक्षण शामिल हैं। लेकिन पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों और कम इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए यह खतरनाक भी हो सकता है । इसके लक्षण पहले वाले covid-19 के ओमिक्रॉन वायरस से बहुत मिलते-जुलते हैं। इस वायरस में चिंता की बात यह है कि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बहुत तेजी से फैलता है। इसलिये इसमें सावधानी बरतने की अवश्यकता है।
बचाव कैसे करें:
कोरोना से बचाव के लिए आपको सावधानी के साथ साफ-सफाई का भी ख्याल रखना होगा । यदि आप भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जा रहे हैं, तो मास्क जरूर पहनें। खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रुमाल या कोहनी से ढंक लें ताकि वायरस दूसरों तक पहुंच न सके। अपने हाथों को साबुन पानी से अच्छे से साफ़ करते रहें। बाहर निकलने पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। यदि आपको किसी भी प्रकार के बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे लक्षण महसूस हों, तो घर पर ही रहें और जरूरत लगने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
बबीता आर्या