Thursday, February 12, 2026
Home हेल्थ & फिटनेस सर्दी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए आसान घरेलु उपाय

सर्दी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए आसान घरेलु उपाय

Home Remedies to Stay Healthy in Winter: सर्दी का मौसम जितना सुहावना होता है। उतना ही इस मौसम में सर्दी और खांसी के मामले भी बढ़ जाते हैं। कई लोग इस सर्दी-खांसी के चलते इतने परेशान हो जाते हैं कि उन्हें इनके इलाज के लिए डॉक्टरों के पास तक जाना पड़ता है।

by Khabar Talli
0 comment
Home Remedies to Stay Healthy in Winter

Home Remedies to Stay Healthy in Winter: देशभर में अब सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्र हर जगह मौसम का प्रभाव दिखने लगा है। सर्दी के मौसम में गुनगुनी धूप के कारण मौसम सुहावना हो जाता है। सर्दी के इस मौसम में कई लोग बाहर घुमने का मन बनाते हैं तो कई बेचारे इस मौसम को एक सजा मानते हैं। यह तो हम सभी जानते हैं कि सर्दी का मौसम जितना सुहावना होता है। उतना ही इस मौसम में सर्दी और खांसी के मामले भी बढ़ जाते हैं। कई लोग इस सर्दी-खांसी के चलते इतने परेशान हो जाते हैं कि उन्हें इनके इलाज के लिए डॉक्टरों के पास तक जाना पड़ता है। लेकिन हमारे देश में हर परेशानी का हल सिर्फ डॉक्टरों के पास ही नहीं, बल्कि हमारे अपने किचन में भी होता है, जिसे हम घरेलु नुस्खे के नाम से जानते हैं। जिसकी मदद से आप असानी से इन बीमारियों से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं उन खास घरेलु नुस्खे के बारे में जो इस मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी के लिए रामबाण इलाज है

कारगर घरेलु नुस्खे (Home Remedies to Stay Healthy in Winter)

1. हल्दी वाला दूध
इस घरेलु नुस्खे को तो हम सभी बचपन से ही जानते हैं। दादी-नानी के हाथों सर्दी के मौसम में ठंड और खांसी-जुकाम से बचने के लिए ही इन घरेलु नुस्खों को दिया जाता है। दरअसल, सर्दी-खांसी से आराम पाने के लिए इसे बेहद कारगर माना जाता है। इसे बनाने के लिए भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और ये दवा 2 मिनट में बन कर तैयार भी हो जाता है। इसके लिए आपको सिर्फ हल्दी को दूध में उबालना है और उसे गर्म ही पी लेना है। यह एक एंटीबायोटिक के तौर पर काम करता है और इससे न केवल सर्दी-खांसी ठीक होती है बल्कि इसकी मदद से कई तरह की बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसके सेवन से त्वचा में भी चमक आती है और ठंड के महीनों में ये आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ता है।

2. अदरक और तुलसी
सर्दी में अदरक का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। इससे आपके शरीर में गर्मी बढ़ती है और इसके साथ ही ये कई तरह की बीमारियों से भी आपका बचाव करता है। इसके साथ ही तुलसी की मदद से आप सर्दी-खांसी जैसी बीमारी से बहुत जल्द राहत पा सकते हैं। अगर आप मेटाबॉलिज्म की कमी से परेशान हैं तो आपके लिए यह एक रामबाण इलाज है। अदरक और तुलसी के मिश्रण का सेवन करने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी में बढ़ोतरी होगी और इसकी मदद से आप पूरे दिन तरोताजा भी महसूस करेंगे

3. लहसुन
लहसुन के सेवन को स्वस्थ काया के लिए वरदान माना जाता है। इस बारे में आपको डॉक्टरों से भी सुनने को मिल जाएगा। लहसुन में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी है। बेहतर असर के लिए आपको केवल दो से तीन लहसुन को घी में भून लेना है और उसे गर्म-गर्म ही खा लेना है।  बेशक इसका स्वाद आपको पसंद न आए, लेकिन बेहतर सेहत के लिए यह घरेलू नुस्खा सदियों से अपने देश में प्रचलित देसी दवाओं में से एक है। इसकी मदद से आप न केवल सर्दी-खांसी से बच सकते हैं, बल्कि ये आपको डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से भी बचाता है।

4. अलसी
अलसी को सर्दी के मौसम में काफी कारगार दवा माना जाता है। यह कई सारी औषधीय गुणों से भरपूर होती है, इसके बीज इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी मदद करती है जिसकी जरूरत हर किसी को सर्दी के मौसम में होती ही है। इसके लिए आपको 2-3 चम्मच असली लेनी है और उसे 2 कप पानी में उबलने के लिए रख देना है, जब पानी 1 कप बच जाए तब यह इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार होती है। इसे आप हर दिन सुबह-शाम पी सकते हैं। इससे आपको सर्दी-खांसी की बीमारी छू भी नहीं पाएगी।  इसके अलावा आप अलसी के बीजों के आधा चम्मच पाउडर को 1 चम्मच शहद के साथ मिक्स करके इसे पानी के साथ भी खा सकते हैं।

5. मसाला चाय
यहा घरेलु नुस्खा तो हर किसी का सबसे पसंदीदा है। इस सर्द भरे मौसम में मसाला चाय नहीं पी तो क्या ही किया। ये बात आप को हर किसी के जुबां से सुनने को मिल जाएगी। मसाला चाय सर्दी के मौसम में सबसे बेहतरीन नुस्खा माना जाता है। जहां कई लोग अन्य घरेलु नुस्खों से दूर भागते है, वहीं जब बात मसाला चाय की आती है तो ये सबकी पसंद बन जाती है। इसके बेहतर फायदों के लिए आप चाय का मसाला घर पर ही बनाएं तो काफी अच्छा रहता है। इसके लिए आप बाजार से कुछ खड़े मसाले जैसे इलाइची, काली मिर्च और लौंग ले आए और इन सभी को मिला कर इसका पाउडर बना ले, इसके बाद जब भी आप चाय बनाएं उसमें इस मसाले को भी डालें, इसके साथ ही इसमें आप अदरक और तुलसी पत्ता डालना न भूलें।
तो ये थे कुछ घरेलु नुस्खें जिसकी मदद से आप हर दिन बढ़ती सर्दी से होने वाली परेशानियों से खुद को और अपने परिवार को बचा सकते हैं।

Read more: शिमला और कुल्लू मनाली नहीं इस बार जाइए पश्चिम बंगाल के इन खूबसूरत हिल स्टेशनो पर

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign