Food for good gut health in summer : गर्मियों के मौसम में लगातार बढ़ता हुआ तापमान और गर्म हवा के थपेड़े शरीर के सिस्टम को भी अस्त-व्यस्त कर देते हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले समय में यह गर्मी और कहर बरपाएगी। गर्मी के चलते लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। गर्मी के मौसम में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। यह खतरा बच्चो और बूढ़ों के लिए ज्यादा नुकसानदायक होता है। अगर आप भी इस तेज गर्मी और लू से बचना चाहते हैं। तो अपने खाने में कुछ इस तरह की डाइट को शामिल करें जो आपके शरीर को ठंडा रखे। आज हम आपको यहां पर कुछ इसी प्रकार के खाने के बारे में बताएंगे। जो आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगे और गर्मी से बचाव करेंगे।
Food for good gut health in summer :
गर्मी का मौसम अपने साथ तेज गर्म हवा और लू के थपेड़े लेकर आता है। इस समय धीरे-धीरे लगभग पूरे देश में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने रविवार को लू को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। इस बढ़ती गर्मी के कारण हमारी सेहत को लेकर कई तरह की समस्याएं खड़ी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ लोगों में तेज गर्मी के कारण गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बना रहता है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। गर्मी के मौसम में चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए घरेलू उपाय काफी कारगर साबित होते हैं। आईए जानते कुछ ऐसे घरेलू उपाय जो हमें तेज धूप और लू से बचाने में मददगार साबित होंगे। लू लगने की वजह से दस्त ,उल्टी, गैस ,और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए हमें अपने खान-पान पर विशेष तौर पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है । इस भीषण गर्मी मे अपने शरीर में पानी की कमी न होने दे और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी अवश्य पीते रहे
दही का सेवन:
गर्मियों के मौसम में दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।दही में मौजूद probiotics हमारे पेट के स्वास्थ्य के लिए तो अच्छे होते ही,इसके साथ ही दही का सेवन हमारे शरीर को ठंडक पहुंचता है। दही हमें लू लगने से बचाने में मददगार साबित होता है। दही का सेवन आप छाछ,लस्सी के रूप में कर सकते हैं। दही में आप चीनी या गुड मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। दही की तासीर ठंडी होने के कारण यह शरीर के तापमान को सामान्य रखने में मददगार साबित होती है। हमारे पाचन को भी दुरुस्त रखती है ।
सत्तू का सेवन:
गर्मियों में लू से बचने के लिए सत्तू का सेवन बेहतर माना जाता है। सत्तू एक सुपर फूड के रूप में भी जाना जाता है। सत्तू की तासीर ठंडी होती है और हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। पाचन संबंधी समस्याओं के लिए भी सत्तू का सेवन अच्छा माना जाता है। सत्तू का सेवन आप सत्तू का शरबत या सत्तू का चीला बनाकर कर सकते हैं।
बेल का शरबत:
पुराणों में बेल के फल को अमृत के समान माना गया है। बेल के फल की तासीर ठंडी होती है ,और गर्मियों में लू लगने पर बेल का शरबत पीने की सलाह दी जाती है। अगर आप गर्मियों में बेल का शरबत पियेंगे तो इससे शरीर को ठंडक मिलती है । इसे आप घर पर भी बना सकते हैं ।।यह आपके पेट को ठंडक तो देता ही है साथ ही यह आपके शरीर का टेंपरेचर भी बैलेंस रखता है। यह हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। इसे पीने से गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। बेल के फल की तासीर ठंडी होती है। यह हमारे शरीर को ठंडा रखता है और साथ हाइड्रेट भी करता है।
खीरे का सेवन:
गर्मियों में आप खीरे का सेवन सलाद के रूप में कर सकते हैं। खीरे में लगभग 90% पानी पाया जाता है। लू लगने की वजह से हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। खीरे का सेवन गर्मी में हमारे शरीर मे पानी का बैलेंस बनाता है और हमे लू लगने से बचने में मददगार साबित होता है। खीरे का सेवन आप सलाद या फिर सैंडविच के रूप में कर सकते हैं।
प्याज का सेवन:
प्याज का सेवन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। प्याज में एंटीबायोटिक पाया जाता है जो हमारे पेट के स्वास्थ्य के लिये लाभदायक होता है। धूप से आने के बाद यदि प्याज का रस शहद के साथ मिलाकर चाट लिया जाए तो लू लगने का खतरा कम हो जाता है। प्याज को आप अपने सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। छिला हुआ प्याज लेकर बाहर निकलने से धूप लगने का खतरा कम हो जाता है।
Food for good gut health in summer :
तरबूज का सेवन:
गर्मियों के मौसम में पाए जाने वाला फल तरबूज शरीर को ठंडा रखता है। यह हमारे शरीर को हाइड्रेट करता है। तरबूज में लगभग 90% पानी पाया जाता है। लू से बचने के लिए आप अपने डाइट में तरबूज को शामिल कर सकते हैं । इसे आप फ्रूट सलाद या स्मूदी के रूप में या फिर तरबूज का शर्बत बना कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें फाइबर ,विटामिन सी, विटामिन ए ,पोटैशियम, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह हमारे रक्तचाप को भी संतुलित रखता है।
बबीता आर्या