Sunday, January 18, 2026
Home धर्म कर्म जान लीजिए दीपावली की सही तिथि, 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, किस दिन है दीपावली ?

जान लीजिए दीपावली की सही तिथि, 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, किस दिन है दीपावली ?

Diwali 2024 Date: पूजा की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

by KhabarDesk
0 comment
Diwali 2024 Date

Diwali 2024 Date :  दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस बार लगभग सभी तिथियां दो दिन होने के कारण कार्तिक मास की अमावस्या भी दो दिन पड़ रही है। अमावस्या की तिथि दो दिन होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि दीपावली किस दिन मनाई जायेगी। आइए जानते हैं दीपावली मनाने की शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त।

रौशनी का त्यौहार है दीपावली:

दीपावली का त्यौहार रौशनी का त्यौहार है। ये त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दीपदान किया जाता है। पूरे वर्ष इस त्यौहार का इंतजार सभी लोग बहुत ही बेसब्री करते हैं। काफी समय पहले से ही सभी लोग अपने घर में साफ़ सफाई करना शुरू कर देते हैं। अपने घरों को सजाने के लिए लोग कई तरह के समान की खरीदारी करते हैं। कई प्रकार की रंगीन लाइटों से अपने घरों को सजाते हैं । इस त्योहारी सीजन में बाजारों में भी खूब रौनक देखने को मिलती हैं। ये त्योहार तीन दिन तक मनाया जाता है। पहले दिन धनतेरस दूसरे दिन छोटी दीपावली और तीसरे दिन प्रमुख त्योहार दिवाली मनाया जाता है। इस दिन गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस बार दिवाली की पूजा को लेकर लोगों के मन मे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि दीपावली का पूजन किस दिन किया जाये। आइए आज आपकी इस शंका का समाधान करते हैं और दीवाली मनाने की सही तिथि जानते हैं।

किस दिन है दिपावली 31 अक्टूबर या 1नवंबर :

दीपावली का त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस बार अमावस्या की तिथि दो दिन पड़ने की वजह से लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है। इस बार अमावस्या 31 अक्टूबर और 1नवंबर दो दिन पड़ रही हैं। ज्योतिषियों की माने तो पंचांग के अनुसार इस वर्ष 2024 मे कार्तिक मास की अमावस्या की तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 2:40 मिनट से शुरू हो रही हैं। जो कि 1 नवंबर को शाम 4:42 मिनट तक रहेगी। इसके उपरांत परेवा यानी कि प्रतिपदा तिथि लग जायेगी । दीपावली की पूजा के लिए रात्रि में अमावस्या तिथि होनी चाहिए। पूजा में अमावस्या तिथि, प्रदोष काल और निशीथकाल मुहुर्त में मनाना बेहद शुभ माना जाता है। इस कारण अमावस्या तिथि शाम को 31 अक्टूबर को मिल रही हैं। इसलिए दीपावली का पूजन 31 को करना श्रेष्ठ होगा।

पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त: Diwali 2024 Date and Shubh Mahurat

अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर की शाम को पड़ रही है। इस बार लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजे से लेकर रात के 10 बजकर 30 मिनट तक है। दीपावली पूजा का निशीथ मुहूर्त रात में 11:39 मिनट से देर रात 12 बजकर 31 मिनट तक है। धनतेरस- 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली- 30 अक्टूबर ,दीपावली लक्ष्मी पूजा- 31 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा- 2 नवंबर ,भाई दूज- 3 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में की गई लक्ष्मी पूजा विशेष फलदायी होती हैं।

बबीता आर्या

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य संदर्भ के लिए है। पाठक अपनी विवेकपूर्ण समझ से कार्य करें और तिथियों के लिए विशेषज्ञ से परामर्श लें।

 

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign