Portable AC : भीषण गर्मी में राहत के पल मिल जाए तो जीना थोड़ा आसान हो जाता है। इन दिनों मौसम के तपिश से बचने के लिए लोग घरों में AC का इस्तेमाल ज्यादा ही करते पाये जाते हैं। लेकिन घर के सभी कमरों और सभी जगह AC लगवाना खर्चे का सौदा है। रसोई से लेकर डाइनिंग एरिया या फिर लॉबी, हर जगह AC की जरूरत महसूस की जाती है। ऐसे में गर्मी से राहत के उपाय के तौर पर कुछ कंपनियों ने पोर्टेबल AC का विकल्प ग्राहकों के लिए पेश किया है। ग्राहकों की इसी जरूरत को ध्यान में रखकर कर टाटा ने लॉन्च किया है पोर्टेबल एसी।
टाटा का क्रोमा पोर्टेबल एसी (Croma Portable AC)
जी हां हम बात कर रहे हैं टाटा कंपनी के क्रोमा पोर्टेबल AC की। इसे कहीं भी आसानी से मूव किया जा सकता है । जैसा कि नाम से ही जाहिर है इस पोर्टेबल एसी को कहीं फिट करवाने की कोई जरूरत नहीं पड़ती। यह एसी देखने में कुछ-कुछ रूम कूलर जैसा ही होता है। इसके नीचे पहिए लगे होते हैं यानी आपको इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में कोई परेशानी नहीं होती।
इंस्टॉलेशन का कोई झंझट नहीं
पोर्टेबल एसी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप घर के हर कमरे में अलग-अलग एसी फिट करवाने के झंझट से बच सकते हैं। इस पर इंस्टॉलेशन का कोई खर्च भी नहीं आता। इस पोर्टेबल एसी को टाटा कंपनी के क्रोमा ने डिजाइन किया है। यह एसी 1.5 टन का है।
पोर्टेबल एसी की कीमत (Price of Croma Portable AC)
क्रोमा के पोर्टेबल एसी की कीमत 43990 रुपए रखी गई है। आपको यह कीमत कुछ ज्यादा लग सकती है। पर इस पोर्टेबल एसी के फायदे इसकी कीमत को जस्टिफाई करते हैं। आपका इंस्टॉलेशन का पूरा खर्च बच जाता है। अलग-अलग कमरों के लिए अलग-अलग एसी भी लगवाना नहीं पड़ता। इस लिहाज से देखें तो यह AC आपको किफायती पड़ेगा। आपके पास क्रोमा के अलावा एक दूसरा ऑप्शन भी है- ब्लू स्टार पोर्टेबल एसी भी बाजार में उपलब्ध है जिसकी कीमत 39000 रूपए है।
क्रोमा पोर्टेबल एसी के फीचर (Feature of Croma Portable AC)
इस AC में आपको डस्ट फिल्टर भी मिलते हैं जो Air क्लीन करता है। इसमें आपको स्लीप मोड भी दिया गया है, जिसे आप आराम से लगाकर सोने जा सकते हैं । साथ ही इसमें आपको मिलती है 1 साल की वारंटी और 5 साल तक की कंप्रेसर की वारंटी यानी वह सभी चीजें जो आपको दूसरे किसी भी AC में मिलती है। इसमें 2300 वाट का पावर कंजप्शन होता है। यूं तो इसमें कोई इको फ्रेंडली मोड नहीं दिया गया है लेकिन यह कम बिजली इस्तेमाल करता है। जिससे बिल भी ज्यादा नहीं आता। यानी लॉन्ग टर्म में इस AC से आपको फायदा ही होता है। और साथ ही यह पोर्टेबल एसी ऐसे लोगों के लिए काफी अच्छा होता है जो किराए पर रहते हैं या बार-बार घर शिफ्ट करते हैं। वह इंस्टॉलेशन के झंझट से बच जाते हैं । इसके नीचे पहिए लगे होते हैं यानी आप इसे आसानी से एक रूम से दूसरे रूम में शिफ्ट कर सकते हैं । लेकिन शिफ्ट करने से पहले आपको केवल इसके आउटडोर की सेटिंग चेक करनी होगी।