BJP In Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए त्रिकोणीय मुकाबले की पिच तैयार हो चुकी है। विकसित दिल्ली के लिए बीजेपी ने अपने जिस संकल्प पत्र की घोषणा की है उसे हम आपको 20 पॉइंट में पढ़वा रहे हैं।
1) दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी तो पिछली सरकार की सभी योजनाएं जारी रहेगीं और केवल इतना ही नहीं उन योजनाओं को और भी प्रभावी बनाया जाएगा।
2) गर्भवती महिलाओं के लिए 21,000 रुपए की सौगात, मिलेगी 6 पोषण युक्त आहार किट।
3) सरकार बनने के बाद पहले ही कैबिनेट फैसले में दिल्ली में लागू होगा होगी आयुष्मान भारत योजना। नागरिकों को मिलेगी 10 लाख तक के इलाज की सुविधा।
4) झुग्गी- झोपड़ी बस्तियों में बनेगी अटल कैंटीन, जहां स्वच्छ और पौष्टिक खाना मिलेगा सिर्फ 5 रुपए में।
5) नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगी 15,000 रुपए की आर्थिक मदद। अनुसूचित जाति के छात्रों को टेक्निकल और वोकेशनल कोर्सेज के लिए हर माह मिलेंगे 1000 रुपए।
6) युवाओं के लिए होगा 50 हजार सरकारी नौकरियों का सृजन। 20 लाख से अधिक रोजगार और स्वरोजगार सृजन के मौके।
7) दिल्ली के हर दूर दराज ईलाके के लिए चलेंगी बसें इसके लिए खर्च किए जाएंगे 20,000 करोड़ रुपए। दिल्ली में होगी 100% e-bus सेवा।
8) 1700 अनऑथराइज्ड कॉलोनियों में रहने वालों को मिलेगा मालिकाना हक।
9) सील दुकाने 6 महीने के भीतर खुलवाने के लिए न्यायिक प्राधिकरण की होगी स्थापना । व्यापारियों को मिलेगी राहत।
10) टूरिज्म के लिए शानदार महाभारत कॉरिडोर का होगा निर्माण।
11) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने मिलेंगे।
12) एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा 500 रूपये में। होली और दिवाली पर गैस सिलेंडर होगा बिल्कुल मुफ्त।
13) बुजुर्गों की रुकी हुई पेंशन दोबारा होगी शुरू। 60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिको को मिलेगी ढाई हजार रुपए की पेंशन प्रतिमाह और 70 और से अधिक वर्ष के लोगों को 3,000 रूपये की पेंशन प्रतिमाह।
14) दिल्ली में रहने वाले बच्चों के लिए KG से PG तक शिक्षा होगी बिल्कुल मुफ्त ।
15) ऑटो चालको, टैक्सी ड्राइवर, ई रिक्शा ड्राइवर, घरेलू सहायक, फैक्ट्री और टेक्सटाइल मजदूरों को के लिए स्थापित होगा वेलफेयर बोर्ड । सभी को मिलेगी 10 लाख रुपए का बीमा और 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा।
16) पंजीकृत मजदूरों को मिलेगी 3 लाख तक के लोन की सुविधा और टूल किट के लिए 10,000 रुपए।
17) रिफ्यूजी कॉलोनी को मिलेगा फ्री होल्ड प्रॉपर्टी स्टेटस।
18) यमुना नदी होगी साफ। यमुना नदी पर बनेगा रिवर फ्रंट।
19) आप पार्टी की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाएंगे जीरो टॉलरेंस पॉलिसी। डीटीसी, मोहल्ला क्लीनिक, क्लासरूम, एक्साइज पॉलिसी, जल बोर्ड के भ्रष्टाचार के जांच के लिए बनेगी SIT।
20) हाथ से मैला ढोने की प्रथा से 100% मुक्त होगी दिल्ली।
दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव है और विकसित दिल्ली के लिए बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र के जरिए 20 पॉइंट में दिल्ली वासियों से ये वादे किए हैं।