Tuesday, February 10, 2026
Home बिज़नेस Bihar Makhana Vikas Yojana 2023-24 : बिहार के मखाना उत्पादक होंगे मालामाल, सरकार दे रही 75% सब्सिडी

Bihar Makhana Vikas Yojana 2023-24 : बिहार के मखाना उत्पादक होंगे मालामाल, सरकार दे रही 75% सब्सिडी

by Khabar Talli
0 comment
Bihar Makhana Vikas Yojana

Bihar Makhana Vikas Yojana 2023-24 : बिहार मखाना विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। बिहार सरकार के कृषि विभाग में मखाना विकास योजना के लिए सब्सिडी का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। मखाना की खेती करने पर राज्य सरकार 75 फ़ीसदी सब्सिडी का अनुदान दे रही है। बिहार मखाना योजना के माध्यम से सरकार किसानों को मखाना की खेती पर सब्सिडी प्रदान करती है।

मखाना की खेती पर 75% सब्सिडी

बिहार में मखाना के उत्पादन को बढ़ाने के लिए सरकार ने यह योजना चलाई है। दरअसल बिहार का मखाना देश ही नहीं विदेशों में भी मशहूर है और मखाने के न्यूट्रिएंट वैल्यू और स्वास्थ्यवर्धक पौष्टिक आहार होने के कारण इससे खाने और खिलाने की सलाह  हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोग भी देते हैं ।

गुणों से भरपूर मखाना

मखाना एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है और कई तरह की बीमारियों में रोकथाम का भी काम करता है। सुबह-सुबह खाली पेट मखाना खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है. डायबिटीज के मरीजों के लिए मखाना फायदेमंद माना जाता है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है मखाना। 10 ग्राम मखाने में लगभग 9.7 ग्राम प्रोटीन और 14.5 ग्राम फाइबर होता है।

मखाना के बीज पर सब्सिडी देती है सरकार

बिहार मखाना विकास योजना 2023 के बारे में अगर हम बात करें तो, सब जानते हैं  बिहार में मखाने की खेती काफी ज्यादा होती है। और जिस तरह से मखाना की डिमांड है अब इसे और अधिक बढाने के लिए सरकार ने भी 75 फ़ीसदी सब्सिडी देने का फैसला किया है । बिहार सरकार ने मखाना उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए बीज पर सब्सिडी देने की घोषणा की है । जो लोग मखाना की खेती करते हैं उन्हें मखाना के बीज खरीदने पर सरकार 75% की सब्सिडी दे रही है।  इस योजना की मदद से वह किसान जो मखाना की खेती से जुड़े हुए हैं इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं।

देश का 90% मखाना उत्पादन बिहार में

देश में जितना भी मखाना उत्पादन होता है उसका लगभग 90% उत्पादन बिहार में ही होता है, ऐसे में यह योजना बिहार के किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। बिहार में सरकार द्वारा मखाना विकास योजना की शुरुआत 4 सितंबर 2022 को की गई थी। इस योजना के माध्यम से मखाना की खेती करने वाले किसानों को उनकी लागत का 75 फ़ीसदी अनुदान दिया जाता है।  यह अनुदान मखाना के बीज पर दिया जाता है । अगर कोई किसान मखाना के बीज  पर मान लीजिए 10000 रुपये खर्च करते हैं तो 7500 की सब्सिडी उन्हें सरकार की तरफ से मिल जाएगी और उन्हें अपनी जेब से मात्र ढाई हजार ही खर्च करने होंगे।  यदि वह 100000 मखाना के बीज में खर्च करते हैं तो 75000  सब्सिडी सरकार की तरफ से मिलेगी और उन्हें केवल 25000 स्वयं खर्च करने होंगे।  यह इतनी बड़ी सब्सिडी सरकार द्वारा मखाना उत्पादन के लिए दी जा रही है। जिसका लाभ मखाना उत्पादको को उठाना चाहिए।

कैसे लें योजना का लाभ  (Bihar Makhana Vikas Yojana)

बिहार के स्थाई निवासी किसानों के लिए बिहार मखाना योजना का लाभ दिया जा रहा है

इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा जारी की गई अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार में मखाना के उत्पादन को बढ़ाना है। मखाना को सुपर फूड भी माना जाता है । देश विदेश में इसे खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं । बिहार में  मखाना अनुसंधान केंद्र भी बनाया गया है जिसके तहत मखाना की खेती करने वाले किसानों को 50 से लेकर 75% तक की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाती है।

अगर आप भी मखाना की खेती करना करना चाहते हैं, तो कृषि विभाग के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एक हेक्टेयर मखाना की खेती पर कुल 97 हजार रुपए खर्च होता है. इसमें से विभाग 75 प्रतिशत यानि की 72 हजार 750 रुपए सब्सिडी दे रही है।  इस योजना से जुड़ कर किसान मखाना की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत जितने भी किसानों को लाभ मिलेगा उसमें से 30% महिला किसानों की भागीदारी होना सुनिश्चित किया जा रहा है। इस योजना का लाभ सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करने वाले लाभार्थियों को ही मिलेगा।

भंडारण पर भी सब्सिडी दे रही सरकार

यह योजना मखाना उत्पादन के बाद भंडारण को लेकर है।  मखाना रखने के लिएअगर कोई किसान भंडारण गृह बनाना चाहता है, तो सरकार उस पर भी सब्सिडी दे रही है। भंडारण गृह निर्माण पर 10 लाख रुपए के अनुमानित खर्च पर सरकार 75 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है।

बिहार के इन 11 जिलों में मिल रहा मखाना विकास (Makhana Vikas) योजना का लाभ

  • सुपौल
  • पूर्णिया
  • दरभंगा
  • सहरसा
  • मधेपुरा
  • अररिया
  • मधुबनी
  • कटिहार
  • सीतामढ़ी
  • किशनगंज
  • पश्चिम चम्पारण
  • कहाँ से खरीदें मखाना के बीज
  • भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया। (सबौर मखाना-1)
  • मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा (स्वर्ण वैदेही)

आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  •  बैंक पास बुक
  •  पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • भूमि की खतौनी
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन के लिए आसान स्टेप्स

मखाना विकास योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उद्यान निदेशालय कृषि विभाग बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है। यहां पर आपको होम पेज पर मखाना विकास योजना में आवेदन करने का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर मखाना विकास योजना से संबंधित मुख्य बातें बताई गई है। उसके बाद आपको डिक्लेरेशन बॉक्स को टिक मार्क करके Agree and Continue के बटन पर क्लिक कर देना है। उसके बाद एक नया पेज आपके सामने खुलेगा, जहां पर किसान पंजीकरण संख्या दर्ज कर के आपको विवरण प्राप्त करें पर क्लिक करना है। उसके बाद आपके सामने इस योजना का आवेदन फार्म खुल जाएगा, इस आवेदन फार्म में सभी प्रकार की जानकारी दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी है। अंत में आपको इस आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है जिसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।  इस योजना में आवेदन करने की कोई भी अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

Read More: PMGKAY: 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज, मोदी सरकार का बड़ा एलान! 

क्यों चर्चा में है राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जो संगठन से पहुंचा रहा समृद्धि तक

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2022 – All Right Reserved. Designed and Developed byu00a0PenciDesign